एक दशक में दोगुनी हुई भारत की बिजली मांग, स्थापित क्षमता बढ़कर 552 गीगावाट पहुंची: सरकार
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का बिजली क्षेत्र पिछले एक दशक में अभूतपूर्व विस्तार का साक्षी बना है। तेजी से बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, उद्योगों के विस्तार और घरों में बिजली की बढ़ती खपत के चलते देश की बिजली मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता, ट्रांसमिशन नेटवर्क और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।
केंद्र सरकार ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश की अधिकतम बिजली मांग (पीक पावर डिमांड) लगभग दोगुनी हो गई है। वर्ष 2013-14 में जहां यह 135.9 गीगावाट थी, वहीं 21 मई 2026 को यह बढ़कर रिकॉर्ड 270.8 गीगावाट के स्तर पर पहुंच गई। सरकार का कहना है कि यह वृद्धि देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों, शहरीकरण, औद्योगिक विस्तार और घरेलू बिजली खपत में लगातार बढ़ोतरी का परिणाम है।
बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत ने अपनी कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता में भी बड़ा विस्तार किया है। मार्च 2014 में देश की कुल स्थापित क्षमता 249 गीगावाट थी, जो जुलाई 2026 तक बढ़कर 552 गीगावाट हो गई। इस अवधि में जुड़ी नई क्षमता ने न केवल मौजूदा मांग को पूरा करने में मदद की है, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं के लिए भी बिजली व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाया है।
उत्पादन क्षमता के साथ-साथ देश के बिजली पारेषण (ट्रांसमिशन) नेटवर्क में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अप्रैल 2014 में जहां ट्रांसमिशन नेटवर्क की लंबाई 2,91,336 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) थी, वहीं जुलाई 2026 तक यह बढ़कर 5,10,594 सर्किट किलोमीटर हो गई। विस्तारित नेटवर्क ने राष्ट्रीय ग्रिड को अधिक एकीकृत बनाने, विभिन्न क्षेत्रों के बीच बिजली प्रवाह को सुगम करने और आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
परंपरागत ऊर्जा ढांचे के विस्तार के साथ-साथ भारत ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी तेज प्रगति की है। अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (आईरेना) की रिन्यूएबल एनर्जी स्टैटिस्टिक्स 2026 रिपोर्ट के अनुसार, स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है।
31 मार्च 2026 तक भारत की कुल गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित स्थापित बिजली क्षमता 283.46 गीगावाट तक पहुंच गई, जिसमें 274.68 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और 8.78 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता शामिल है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश ने 55.3 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता जोड़ी, जो अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक इजाफा है और पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।
भारत ने जलवायु और ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जून 2025 में देश की कुल स्थापित बिजली क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंच गई। इसके साथ ही भारत ने पेरिस समझौते के तहत वर्ष 2030 तक हासिल किए जाने वाले इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा से पांच वर्ष पहले ही प्राप्त कर लिया।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! 4 महीने में 31 मैच खेलेगा भारत, कब-किससे होगी भिडंत, आज ही नोट कल लें पूरा शेड्यूल
Team India Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है कि आने वाले 4 महीनों में टीम इंडिया लगातार मुकाबले खेलने वाली है. जी हां, महज 4 महीनों में भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 31 मैच खेलने वाली है. देखा जाए अब तक टीम इंडिया के लिए 2026 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जहां भारत ने एक तरफ टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को फिर से जीता, तो वहीं इंग्लैंड और आयरलैंड के हाथों टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब टीम इंडिया मजबूती से वापसी करके अपने अपकमिंग मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके मैच जीतना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं.
अफगानिस्तान का भारत दौरा
पहला टी20:- 13 सितंबर 2026 – भारत vs अफगानिस्तान (अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली)
दूसराटी20:- 15 सितंबर 2026 – भारत vs अफगानिस्तान (अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली)
तीसरा टी20:- 17 सितंबर 2026 – भारत vs अफगानिस्तान (अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली)
Switching into game mode! ????
— BCCI (@BCCI) September 11, 2026
???? #TeamIndia gets to work ahead of #AFGvIND ???? pic.twitter.com/U0Eke1HyJO
भारत की जापान से भिड़ंत
एकमात्र टी20:- 22 सितंबर 2026 – भारत vs जापान (सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, तोचिगी)
एशियन गेम्स 2026
क्वार्टरफाइनल:- 28 सितंबर 2026 – भारत vs ऐलान होना बाकी (कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निस्शिन)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
वनडे सीरीज
पहला वनडे:- 27 सितंबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम)
दूसरा वनडे:- 30 सितंबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी)
तीसरा वनडे:- 3 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़)
टी20 सीरीज
पहला टी20:- 6 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
दूसरा टी20:- 9 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची)
तीसरा टी20:- 11 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (होल्कर स्टेडियम, इंदौर)
चौथा टी20:- 14 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद)
पांचवां टी20:- 16 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
भारत का न्यूजीलैंड दौरा
टी20 सीरीज
पहला टी20:- 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
दूसरा टी20:- 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
तीसरा टी20:- 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
चौथा टी20:- 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
पांचवां टी20:- 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
वनडे सीरीज
पहला वनडे:- 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
दूसरा वनडे:- 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
तीसरा वनडे:- 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
चौथा वनडे:- 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
पांचवां वनडे:- 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट:- 19-23 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन)
दूसरा टेस्ट:- 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
श्रीलंका का भारत दौरा
वनडे सीरीज
पहला वनडे:- 13 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
दूसरा वनडे:- 16 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
तीसरा वनडे:- 19 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
टी20 सीरीज
पहला टी20:- 22 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)
दूसरा टी20:- 24 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (बाराबाती स्टेडियम, कटक)
तीसरा टी20:- 27 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (एमसीए स्टेडियम, पुणे)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






