प्रेमानंद महाराज जी पर बनेगी ‘राधा अंश’! अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
Radha Ansh Based on Premanand Ji Maharaj: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धार्मिक और आध्यात्मिक कहानियों पर बनी फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. इसका ताजा उदाहरण ‘हनुमान अंश’ है, जो रिलीज के 35 दिन बाद भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. बाबा नीम करोली महाराज के जीवन और हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अलग तरह का प्रभाव छोड़ा है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है.
प्रेमानंद महाराज के जीवन और बनेगी फिल्म
वहीं अब ‘हनुमान अंश’ से मिली इसी सफलता और प्रेरणा के बाद एक और संत की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है. वैष्णव किन्नर अखाड़े की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है. इस फिल्म का नाम ‘राधा अंश’ रखा गया है. फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं?
‘हनुमान अंश’ से मिली फिल्म बनाने की प्रेरणा
हिमांगी सखी ने एक धार्मिक यात्रा के दौरान वृंदावन पहुंचने के बाद ‘राधा अंश’ को लेकर अपनी योजना के बारे में बात की. एक मीडिया बातचीत में उन्होंने बताया कि बाबा नीम करोली महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने उन्हें काफी प्रेरित किया. इसी प्रेरणा के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और राधा-कृष्ण भक्ति से जुड़े उनके विचारों को बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया. हिमांगी सखी के मुताबिक उनका बचपन ब्रज में बीता है और राधा रानी के प्रति उनकी गहरी आस्था रही है. ऐसे में प्रेमानंद महाराज के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार उनके लिए सिर्फ एक सामान्य फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इससे उनकी व्यक्तिगत आध्यात्मिक भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं.
क्या फिल्म बनाने के लिए प्रोडक्शन टीम तैयार है?
‘राधा अंश’ को लेकर हिमांगी सखी ने बताया है कि उन्होंने फिल्म की प्रोडक्शन टीम के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है और टीम फिल्म बनाने के लिए तैयार है. लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण बात ये है कि संत प्रेमानंद महाराज और उनके सहयोगियों की आधिकारिक मंजूरी अभी बाकी है. यानी फिलहाल फिल्म की घोषणा जरूर हो गई है, लेकिन इसे संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बनाने के लिए उनकी अनुमति मिलना इस प्रोजेक्ट का सबसे अहम अगला कदम होगा. हिमांगी सखी ने संकेत दिया है कि वो जल्द ही संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर इस संबंध में अनुमति लेने की कोशिश करेंगी.
मंजूरी मिलते ही सामने आएगा फिल्म का प्रोमो
हिमांगी सखी ने ये भी बताया है कि अगर संत प्रेमानंद महाराज की ओर से फिल्म को मंजूरी मिल जाती है, तो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा. उनका कहना है कि मंजूरी मिलने के बाद फिल्म का प्रोमो भी जल्द तैयार किया जा सकता है. इससे साफ है कि प्रोडक्शन टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती स्तर पर तैयारी कर रही है और आधिकारिक अनुमति मिलने के बाद फिल्म की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की योजना है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट, बजट और बाकी कलाकारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
कास्टिंग को लेकर भी सामने आया बड़ा अपडेट
‘राधा अंश’ की कास्टिंग को लेकर भी हिमांगी सखी ने अहम बात कही है. उनके मुताबिक फिल्म में कलाकारों का चयन करते समय संत प्रेमानंद महाराज के सहयोगियों की राय और सिफारिश को प्राथमिकता दी जाएगी. यानी फिल्म में कौन-सा कलाकार किस भूमिका में नजर आएगा, ये फैसला सिर्फ फिल्म मेकर्स की पसंद के आधार पर नहीं होगा. संत के जीवन और व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारने के लिए ऐसे कलाकारों की तलाश की जाएगी, जो किरदार के साथ न्याय कर सकें. इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें: Explainer: बॉलीवुड में कब और कैसे हुई Ganesh Chaturthi की शुरुआत? यहां पर जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
Flipkart Big Billion Days 2026: सामने आई सेल की तारीख, Plus मेंबर्स को मिलेगा एर्ली एक्सेस; देखें ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Flipkart की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल Big Billion Days Sale 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि इस साल Flipkart की मेगा सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है। वहीं, Flipkart Plus और Black मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से Early Access मिलने की बात कही गई है।
हालांकि, इन तारीखों और ऑफर्स को लेकर Flipkart की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी की ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
9 अक्टूबर से शुरू हो सकती है Flipkart Big Billion Days Sale
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @X_Up_date नाम के यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसे कथित तौर पर Flipkart मोबाइल ऐप का बताया जा रहा है। स्क्रीनशॉट में Big Billion Days Sale 2026 का टीजर दिखाई देता है। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से हो सकती है। वहीं, Plus और Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिल सकता है।
यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो Flipkart के लॉयल्टी प्रोग्राम से जुड़े ग्राहकों को आम यूजर्स से पहले सेल के ऑफर्स का फायदा उठाने का मौका मिलेगा।
Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% तक छूट
लीक हुए स्क्रीनशॉट में बैंक ऑफर की जानकारी भी सामने आई है। दावा है कि सेल के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के योग्य कार्ड्स से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस ऑफर के लिए न्यूनतम खरीदारी कितनी होगी और अधिकतम डिस्काउंट की सीमा क्या होगी। इसके अलावा, कौन-कौन से कार्ड इस ऑफर के लिए योग्य होंगे, इसकी जानकारी भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े-ः कन्फर्म! 15 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Moto Buds 2 Fusion, 55dB ANC समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिल सकती है बड़ी छूट
Big Billion Days Sale Flipkart की सबसे बड़ी सेल में से एक है। ऐसे में इस साल भी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में आकर्षक डील्स मिलने की उम्मीद है। पिछले साल की सेल में Apple, Samsung और Motorola जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर ऑफर्स दिए गए थे। इसके अलावा लैपटॉप, PC, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट उपलब्ध था।
2025 में 23 सितंबर से शुरू हुई थी सेल
पिछले साल यानी 2025 में Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर से हुई थी। Plus और Black मेंबर्स को आम ग्राहकों से करीब 24 घंटे पहले Early Access दिया गया था। सेल के दौरान ग्राहकों को Steal Deals, Limited-Time Offers और Festive Rush Hours जैसे कई ऑफर्स का फायदा मिला था। Axis Bank और ICICI Bank कार्डधारकों के लिए चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध था।
Plus और Black मेंबर्स को मिल सकते हैं अतिरिक्त फायदे
Flipkart अपने Plus और Black मेंबर्स को Big Billion Days Sale के दौरान अतिरिक्त फायदे देता रहा है। Early Access के अलावा मेंबर्स को बेहतर बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त SuperCoins रिवॉर्ड्स जैसे फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, 2026 की सेल में कौन-कौन से अतिरिक्त बेनिफिट्स दिए जाएंगे, इसकी जानकारी Flipkart की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
Flipkart ने अभी नहीं की आधिकारिक पुष्टि
फिलहाल 9 अक्टूबर 2026 की सेल डेट और 8 अक्टूबर के Early Access से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आए स्क्रीनशॉट पर आधारित है। Flipkart ने अभी तक Big Billion Days Sale 2026 की तारीख या बैंक ऑफर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी डील या ऑफर का लाभ उठाने से पहले Flipkart की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर उपलब्ध जानकारी जरूर जांच लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi






