राहुल बोले-भारत की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को निराश कर रही:छात्रों-अभिभावकों से अपने सुझाव साझा करने को कहा; इंदौर में छात्रों की गूंज करेंगे
राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था उसी पीढ़ी को निराश कर रही है, जिसे बेहतर भविष्य देने के लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से पूछा कि उनका शिक्षा व्यवस्था से भरोसा क्यों उठ गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होगी, जो रोजाना इसकी कमियों का सामना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपने अनुभव, सबूत और सुझाव ऑनलाइन साझा करने को कहा। राहुल गांधी की यह टिप्पणी उनके ‘छात्रों की गूंज’ के पांचवें कार्यक्रम से पहले आई है। इसका आयोजन 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में होगा। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
मुरादाबाद में पोल्ट्री फार्म योजना से बढ़ेगा ग्रामीण रोजगार, पशुपालन विभाग दे रहा 70% बैंक लोन व 5 साल तक 7% ब्याज अनुदान देगा, जानें
Poultry Farming Business: मुरादाबाद में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील दत्त प्रजापति ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पोल्ट्री विकास नीति के अंतर्गत एक योजना चलाई जा रही है.इस योजना में पशुपालक कम से कम 10,000 मुर्गियों से अपना पोल्ट्री फार्म शुरू कर सकता है. कुल लागत 1 करोड़ रुपये बैंक लोन 70% यानी 70 लाख रुपये स्वयं की लागत मार्जिन मनी 30% यानी 30 लाख रुपये इस यूनिट से प्रतिदिन लगभग 10,000 अंडों का उत्पादन होगा.सरकार द्वारा इस योजना में लिए गए लोन पर 5 साल तक 7% ब्याज अनुदान भी दिया जाता है. जिससे पशुपालक 5 साल बाद अपनी यूनिट को अच्छी तरह से चला सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18







