Responsive Scrollable Menu

Crude Oil Price हाइक से Stock Market पस्त, Sensex और Nifty में भारी गिरावट

 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 628.24 अंक फिसलकर 74,257.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी 221.20 अंक टूटकर 23,255.10 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर बढ़त में रहे। एशिया के बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग काफी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.7 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 438.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 138.36 अंक और निफ्टी 46.30 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Continue reading on the app

MP Bank Strike: 7,000 शाखाओं में लटके ताले, daily ₹5,500 Crore का व्यापार प्रभावित

बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल के कारण मध्यप्रदेश में लगभग 7,000 शाखाओं में काम ठप रहा जिससे करीब 5,500 करोड़ रुपये का दैनिक कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने यह जानकारी दी। मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (एमपीबीईए) के चेयरमैन मोहनकृष्ण शुक्ला ने पीटीआई-को बताया, सूबे की कुल 8,707 बैंक शाखाओं में से लगभग 7,000 शाखाओं के करीब 42,000 कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए।

इनमें 12 सरकारी बैंकों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सहकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल से बैंक शाखाओं में नकदी जमा करने और निकालने के साथ चेक निपटान, सावधि जमा (एफडी) योजनाओं का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम और अन्य आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं।

शुक्ला के मुताबिक बैंक हड़ताल से प्रदेश में करीब 5,500 करोड़ रुपये के दैनिक कारोबार पर असर पड़ा। हड़ताल के दौरान राज्य भर में बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को तत्काल लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए।

बैंक कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों में पेंशन को अद्यतन तथा उसमें सुधार किया जाना, सभी पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते की एक समान गणना की व्यवस्था और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना अपनाने का विकल्प देना शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मैंने उसे 12 साल पाला है... यशस्वी जायसवाल पर बात करते हुए ज्वाला सिंह का दिल भर आया, जिसे स्टार बनाया उसी ने मुंह फेर लिया

ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा है. यशस्वी टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना डेब्यू कर चुके हैं. खास तौर से टेस्ट फॉर्मेट में यशस्वी ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. हाल ही में यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह ने एक इंटरव्यू में उन्हें लेकर बात करते हुए कई चीजों पर पर खुल बात की. इस दौरान ज्वाला सिंह ने बताया कि कैसे उन्होंने यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया तक पहुंचाया. Sun, 13 Sep 2026 14:17:08 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: मोदी के BRICS दांव से बदलेगा दुनिया का खेल? | BRICS 2026 | PM Modi | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T08:45:13+00:00

Delhi Building Collapse LIVE: फिर Satya Niketan पार्ट-2? Delhi में झुकी एक और इमारत | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T08:35:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers