Responsive Scrollable Menu

ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को बताया 'फ्यूचर कैप्टन':बोले-DRS का क्रेडिट ले गया लड़का, कमेंटेटर भी बोले कि रिव्यू के लिए वैभव के पास जाएं

दिलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी की शानदार बॉन्डिंग का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ईशान ने 15 वर्षीय वैभव को 'फ्यूचर कैप्टन' बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पूरे टूर्नामेंट में DRS का सारा क्रेडिट ये लड़का ले गया। सोशल मीडिया पर रिव्यू का पूरा क्रेडिट वैभव को मिलने लगा। रिव्यू का सारा क्रेडिट वैभव ले गया ईशान ने कहा, “जब मैं डीआरएस लेने वाला होता था, वैभव हमेशा सही जगह पर मौजूद रहता था। मैं पहले ही रिव्यू लेने का फैसला कर चुका होता था, लेकिन वह कैमरे के सामने आकर कहता था कि रिव्यू लेना चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि वैभव ने रिव्यू लिया है।” इस पर वैभव ने तुरंत चुटकी लेते हुए पूछा, “जब आप मैदान से बाहर गए थे, तब रिव्यू कौन ले रहा था? यह भी बता दीजिए।” वैभव के इस सवाल पर ईशान ने हंसते हुए स्वीकार किया कि जब वह मैदान से बाहर थे, तब रिव्यू लेने का फैसला वास्तव में वैभव ही कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा, “हां, वह वैभव ही था, फ्यूचर कैप्टन।" ईशान ने वैभव की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की ईशान ने कहा कि टीम में वैभव का होना बहुत अच्छा है। वह सिर्फ अच्छे खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी हैं। वह टीम के हर खिलाड़ी का ध्यान रखते हैं और जूनियर से लेकर सीनियर तक सभी के साथ मिलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि वैभव में नेतृत्व करने की स्वाभाविक क्षमता दिखाई देती है। ईशान को उम्मीद है कि वैभव आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और कई बड़ी टीमों का हिस्सा बनेंगे। वैभव ने ईशान की बल्लेबाजी को बताया शानदार वैभव सूर्यवंशी ने भी ईशान किशन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘टीम का माहौल मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह शानदार था। फाइनल की पहली पारी में ईशान की 270 रन की पारी ने पूरे मैच का रुख बदल दिया।’ ईस्ट जोन ने फाइनल में साउथ जोन को पहली पारी में 372 रन की बड़ी बढ़त के आधार पर हराकर 13 साल बाद दिलीप ट्रॉफी का खिताब जीता। ईशान ने फाइनल में 270 और 80 रन की पारियां खेलीं, जबकि वैभव ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। ईशान के चोटिल होने पर वैभव ने संभाली थी कमान टूर्नामेंट के दौरान ईशान के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने पर वैभव ने उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए टीम की रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाई थी। इसी दौरान उन्होंने सफल डीआरएस फैसले लेकर सभी का ध्यान खींचा। फाइनल में भी वैभव रिव्यू लेने के फैसलों में ईशान की मदद करते रहे। इसी वजह से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह ईशान को रिव्यू लेने के लिए मनाते नजर आए थे। अगर रिव्यू लेना है तो वैभव सूर्यवंशी के पास जाना चाहिए ईशान ने कहा कि वैभव अभी कम उम्र के हैं, लेकिन उनमें सीखने और जिम्मेदारी लेने की शानदार क्षमता है। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि कमेंटेटर तक कहने लगे थे कि अगर रिव्यू लेना है तो वैभव सूर्यवंशी के पास जाना चाहिए। ईशान ने कहा, “वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह टीम के हर सदस्य का ध्यान रखते हैं। मुझे उनकी यही खूबी सबसे ज्यादा पसंद है। उम्मीद है कि वह आने वाले समय में इससे भी ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी बनेंगे।” वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीती। यह मुकाबला ईस्ट जोन के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए बेहद खास रहा। शमी का ये 100वां फर्स्ट क्लास मैच था और इस खिताबी जीत ने इसे और यादगार बना दिया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी को खास तोहफा देकर उनके 100वें फर्स्ट क्लास मैच की उपलब्धि का सम्मान किया। वैभव ने शमी को एक जर्सी भेंट की, जिसमें ईस्ट जोन के खिलाड़ियों के साइन थे। जितनी वैभव की उम्र है उतना तो मेरा क्रिकेट करियर जर्सी पाने के बाद मोहम्मद शमी ने वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने मज़ाक करते हुए कहा कि जितनी वैभव की उम्र है उतना तो मेरा क्रिकेट करियर है। शमी के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी में कम उम्र के बावजूद चीजों को समझने और सीखने की गजब क्षमता है। उसमें युवाओं वाली मासूमियत है, उसे मजाक करना पसंद है और वह चीजों को बहुत जल्दी सीखता है। ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बना ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बना है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया। जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई। ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बढ़त मिली। इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 388 रन बनाए और कुल बढ़त 760 रन तक पहुंचाई। दूसरी पारी में भी कप्तान ईशान किशन ने 80 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ईशान-वैभव ने हाथ में स्टांप लेकर किया विक्ट्री डांस इस जीत के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का विक्ट्री डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। दोनों खिलाड़ी हाथ में स्टंप लेकर नाचते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों की बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 मैचों में 409 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा। वहीं, वैभव ने पहली पारी में 44 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में वे मात्र 8 रन पर आउट हो गए।

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026 LIVE: PM Modi और राष्ट्रपति Putin के बीच बातचीत | India-Russia | Delhi News

BRICS Summit 2026 LIVE: PM Modi और राष्ट्रपति Putin के बीच बातचीत | India-Russia | Delhi News ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता (Bilateral Talks) शुरू हो चुकी है। इस उच्चस्तरीय बैठक में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, रुपए-रूबल व्यापार और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो रही है। दोनों नेताओं की यह मुलाक़ात भारत और रूस की विशेष रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सशक्त बनाने के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दुनिया भर की नजरें इस महाबैठक से निकलने वाले नतीजों और साझा बयानों पर टिकी हुई हैं.. #ModiPutin #PMModi #VladimirPutin #IndiaRussia #BRICSSummit #BRICS2026 #BilateralTalks #IndiaRussiaFriendship #Kremlin #NewDelhi #Geopolitics #WorldNews #BreakingNews #LiveNews #HindiNews #Diplomacy #DefenseDeals #CrudeOil #ForeignPolicy #InternationalRelations #GlobalAffairs #CurrentAffairs #ModiInDelhi #PutinInIndia #GlobalPolitics #TradeTies #BharatMandapam #StrategicPartnership #SummitLive #LatestNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू पर सबसे तेज फिफ्टी… एजबेस्टन में रजाउल्लाह का तूफान, 9वें नंबर पर आकर रचा इतिहास

Razaullah Fifty vs England: पाकिस्तानी गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपने डेब्यू मैच में ही बल्ले से इतिहास रच दिया. उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में एक रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ा. Fri, 11 Sep 2026 23:20:07 +0530

  Videos
See all

Former BBC reporter on witnessing 9/11 attacks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T18:45:35+00:00

PM Modi BRICS Summit Video: PM Modi ने शेयर किया BRICS Summit का Video | Modi -Putin Meet | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T18:47:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers