Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026: गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं बप्पा का सुंदर पंडाल, ट्राई करें ये आसान डेकोरेशन आइडियाज

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026: गणेश चतुर्थी सनातन धर्म का पवित्र पर्व है. यह 10 दिन का महा उत्सव होता है. इस दौरान गणपति बप्पा का आगमन घर में खुशियां लेकर आते हैं. सड़कें, गलियां और घर रंग-बिरंगे पंडालों से सजे होते हैं. मैदानो में भव्य गणपति पंडाल बनाए जाते हैं. इनकी रौनक ही अलग होती है. मगर लोग गणेशोत्सव के समय अपने घर पर भी गणपति बप्पा को विराजमान करवाते हैं. इसके लिए घर में ही छोटा सा दरबार या पंडाल बनाया जाता है. इसके लिए तैयारियां कई दिनों पहले शुरू हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस वर्ष अपने घर में बप्पा का स्वागत करने वाले हैं, तो उनके लिए सुंदर सा दरबार तैयार करना बिल्कुल न भूलें.

बप्पा का दरबार सजाने के लिए आपको हमेशा महंगे और डेकोरेटिव आइटम्स की जरूरत नहीं होती है. इसके लिए आप घर में ही बजट-फ्रेंडली तरीके से पूजा-अर्चना कर सकते हैं. गणेश चतुर्थी से पहले दरबार सजाने के लिए हम आपको कुछ युनिक डेकोरेशन आइडियाज बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: घर में कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति? सूंड की दिशा से लेकर मुद्रा तक जानें नियम

बप्पा का दरबार यूं करें तैयार

1.साड़ी या दुपट्टे का बैकड्रॉप

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026 Photograph: (ai generated)

पंडाल जैसे रॉयल लुक के लिए आपको अच्छे बैकड्रॉप की जरूरत होती है. इसके लिए बाहर से किसी टेंट वाले की जरूरत नहीं है. आप घर में रखी बनारसी साड़ी और सिल्क की साड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि साड़ी नहीं है तो किसी बढ़िया गोटेदार दुपट्टे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप दीवार पर पर्दे की तरह लगा सकते हैं. अगर साड़ी पर जरी या गोल्डन बॉर्डर है तो बैकड्रॉप और भी सुंदर दिखेगा. आप अलग-अलग रंगों के दुपट्टे से भी खूबसूरत बैकड्रॉप तैयार कर सकते हैं.

2.फूलों वाला बैकड्रॉप

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026 Photograph: (ai generated)

गणपति पंडाल की सजावट में फूलों का इस्तेमाल होता ही है. इनके बिना तो सजावट अधूरी सी लगती है. इसके लिए आप गेंदे के फूल और अन्य रंगों के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं. सभी फूलों की मदद से आप बप्पा की मूर्ति के ऊपर फूलों का आर्च बना सकते हैं. सफेद फूल और हरी पत्तियों से बैकग्राउंड पर सजावट कर सकते हैं. चौकी की चारों तरफ गुलाब के अलग-अलग जैसा पीला, लाल और बेबी पिंक रोज से बॉर्डर बना सकते हैं. पत्तियों की तोरण को सीधा-सीधा लगा सकते हैं. ये काफी एलिगेंट लुक देगा और फूलों की महक से और भी खास बन जाएगा.

3.मोर पंख से सजाएं बप्पा का दरबार

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026 Photograph: (ai-generated)

गणपति बप्पा के दरबार पर मनमोहन की छवि देने से पंडाल और खूबसूरत लगेगा. इसके लिए आप मोरपंख का बैकड्रॉप दे सकते हैं. अगर आपने बप्पा की मूर्ति हरी या हल्की नीले रंग की ली है तो ये मोर पंखों वाला बैकग्राउंड और भी खूबसबरत लगेगा. मोरपंख के साथ आप नीले रंग के ऑर्चिड फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके पंडाल की रौनक बढ़ जाएगी.

4.झूमर और येलो लाइटिंग

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026 Photograph: (ai-generated)

अगर आपने गणपति जी सफेद या क्रीम कलर के लिए हुए है, तो पंडाल का लुक ब्राइट येलो होना चाहिए. इसके लिए आप ऑफ व्हाइट कलर का बैकग्राउंड ले सकते हैं. क्रीम कलर के गोल्डन बॉर्डर वाले पर्दे का इस्तेमाल करें. ऊपर एक बड़ा सा झूमर लगाएं. इसमें से येलो लाइटिंग आनी चाहिए ताकि पंडाल का लुक इनहैंस हो जाएं. इस पंडाल पर प्लास्टिक के सफेद रंग के फूल लगा सकते हैं. 

5.बैंबू बैकग्राउंड

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas 2026 Photograph: (ai-generated)

बांस के टच वाला गणपति पंडाल भी घर पर बनाया जा सकता है. इसके लिए बप्पा की चौकी बांस से बनाई जा सकती है. इस चौकी के चारों तरफ बांस के पेड़ की पत्तियां हो सकती है. बांस की टोकरियों, चटाइयों का प्रयोग करें. केले के छोटे-छोटे पौधे एंट्रेंस पर सजाएं. आम के पत्तों की तोरण बनाकर लगाएं. पंडाल को और नेचुरल लुक देने के लिए मिट्टी के दीयों से रौशनी दें.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

बच्चे ना होने पर इलाज कराने पहुंचा शख्स तो पेट में निकल आया गर्भाशय, डॉक्टर भी रह गए हैरान

दिल्ली में एक 24 साल का शख्स अपना  इलाज कराने डॉक्टर के पास गया तो पता चला कि उसके पेट में गर्भाशय है। डॉक्टरों ने बताया कि यह बेहद दुर्लभ केस है। दुनियाभर में ऐसे 300 ही मामले सामने आए हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

जब हार मानकर ड्रेसिंग रूम में सो गई भारतीय टीम, जागी तो कर दिया बड़ा उलटफेर, मैच जीता पर अवॉर्ड ले गया पाकिस्तानी कप्तान

india miracle win over pak: शारजाह में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा से सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का ज्वार रही है. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एक ऐसा मैच भी था जहां भारतीय टीम पूरी तरह घुटने टेक चुकी थी, खिलाड़ी रणनीति बनाने के बजाय ड्रेसिंग रूम में गहरी नींद सो रहे थे, और फिर अचानक जागकर उन्होंने इतिहास का सबसे अकल्पनीय चमत्कार कर दिया. यह कहानी है मार्च 1985 की, जब शारजाह के मैदान पर रॉथमैन कप फोर-नेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एक ऐसा उलटफेर हुआ जो आने वाले 40 सालों के लिए एक मिसाल बन गया. Fri, 11 Sep 2026 16:34:22 +0530

  Videos
See all

Lalbaugcha Raja First Darshan LIVE | लालबागचा राजा के पहले दर्शन | Ganpati Bappa Morya | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T11:14:26+00:00

Sikkim Landslide Video: बारिश के बीच सिक्किम में लैंडस्लाइड, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T11:11:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers