दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! तेज आंधी शुरू, दिन में छाया अंधेरा
Delhi NCR Weather: दिल्ली में इस समय दुनियाभर के दिग्गज जुट रहे हैं. दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन होना है. इसी बीच दिल्ली-NCR में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है. कई दिनों से निकल रही कड़क धूप के बाद शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम बदल गया. दिन में अंधेरा छा गया. तेज आंधी चलने लगी. कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को हवा चलने से कुछ राहत मिली.
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा 12 और 13 सितंबर को भी राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऐसे में BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली में आने-जाने वाले विदेशी मेहमानों और आम लोगों को मौसम का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल बारिश को लेकर ऐसा कोई अनुमान नहीं है जिससे सम्मेलन की गतिविधियों पर बड़े स्तर पर असर पड़ने की संभावना हो.
यह ब्रेकिंग स्टोरी है, खबर अपडेट की जा रही है।
Relationship Tips: प्यार में पड़ने के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना रिश्ते के साथ खुद को भी खो देंगे
Relationship Tips: प्यार में हम कई बार भावनाओं में बहकर फैसले लेने लगते हैं। कभी पार्टनर को खुश रखने के लिए अपनी पसंद छोड़ देते हैं, तो कभी रिश्ता टूटने के डर से अपनी बात कहने से बचते हैं।
लेकिन मजबूत रिश्ता वही है, जिसमें प्यार के साथ सम्मान, भरोसा और अपनी पहचान भी बनी रहे। कुछ छोटी गलतियां समय के साथ रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती हैं। प्यार में की जाने वाली 5 ऐसी गलतियां, जिनसे बचना बेहतर है।
1. पार्टनर को ही अपनी पूरी दुनिया बना लेना
प्यार में किसी के करीब आना अच्छी बात है, लेकिन दोस्तों, परिवार, शौक और अपनी पसंद को पीछे छोड़ देना सही नहीं। रिश्ता जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा हो सकता है, लेकिन आपकी पूरी जिंदगी नहीं।
2. रिश्ता टूटने के डर से हर बात सहना
कई बार प्यार खोने के डर से लोग अपनी परेशानी खुलकर नहीं बताते। छोटी-छोटी बातों को दबाते रहने से मन में नाराजगी बढ़ सकती है। जो बात आपको परेशान कर रही है, उसे शांत तरीके से पार्टनर के साथ शेयर करना बेहतर है।
3. सिर्फ आकर्षण को प्यार समझ लेना
शुरुआत का एक्साइटमेंट और एक-दूसरे के लिए आकर्षण रिश्ते को खास बना सकता है, लेकिन लंबे समय के लिए सोच और समझ का मेल भी जरूरी है। भविष्य, परिवार, करियर, पैसे और लाइफस्टाइल को लेकर दोनों की सोच भी रिश्ते को प्रभावित करती है।
4. बिना बताए सब समझने की उम्मीद करना
“अगर वह मुझसे प्यार करता है तो खुद समझ जाएगा”-ऐसी उम्मीद कई बार गलतफहमी बढ़ा देती है। मन में क्या चल रहा है, किस बात से दुख हुआ या आप पार्टनर से क्या चाहते हैं, इसे साफ शब्दों में बताना रिश्ते के लिए बेहतर होता है।
5. सिर्फ पुराने समय के कारण रिश्ते में बने रहना
किसी रिश्ते में काफी समय देने के बाद उससे बाहर निकलने का फैसला मुश्किल हो सकता है। लेकिन सिर्फ इसलिए रिश्ता निभाते रहना कि “इतना समय साथ रह चुके हैं”, हमेशा सही वजह नहीं होती। रिश्ते में आपकी खुशी, सम्मान और भविष्य भी मायने रखते हैं।
प्यार के साथ खुद को भी संभालें
एक अच्छा रिश्ता वह नहीं जिसमें दो लोग हर समय साथ रहें, बल्कि वह है जिसमें दोनों एक-दूसरे की स्पेस, पसंद, दोस्तों और पहचान का सम्मान करें। प्यार में अपनी पहचान बनाए रखना रिश्ते से दूरी नहीं, बल्कि उसे स्वस्थ तरीके से निभाने का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: मन को चाहिए सुकून, रोज की इन 10 आसान आदतों से रखें मानसिक सेहत का ख्याल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi






