Responsive Scrollable Menu

बेटे से मिले बिना ही दुनिया छोड़ गईं मां... बांग्लादेश में जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की मां का निधन

बांग्लादेश के प्रमुख हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की मां संध्या रानी धर का निधन हो गया। अधिकारियों ने परिवार की पैरोल की अर्जी ठुकरा दी थी, इसलिए वह जेल में बंद अपने बेटे को देखने की अपनी आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर सकीं। बेटे के लंबे समय से जेल में रहने और जमानत न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुकी थीं, जिसके बाद चटगांव के एक आश्रम में उनका निधन हो गया।

Continue reading on the app

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को ₹66.89 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश

दिल्ली मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने उस व्यक्ति के परिवार को 66.89 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है जिसकी दिसंबर 2023 में गुरुग्राम में एक ट्रक की चपेट में आने से 27 साल की उम्र में मौत हो गई थी। पीठासीन अधिकारी विक्रम, रमाकांत शर्मा के परिवार की ओर से दायर मुआवजा याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दावा दायर करने की तारीख से नौ प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ मुआवजे की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया।

अधिकरण ने तीन सितंबर के अपने आदेश में कहा, “यह अभिलेख से साबित हो चुका है कि उक्त दुर्घटना प्रतिवादी संख्या दो (ट्रक चालक) द्वारा वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण हुई।” अधिकरण के आदेश के अनुसार, छह दिसंबर, 2023 की रात शर्मा गुरुग्राम के सेक्टर 18 से मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उन्हें गुरुग्राम और दिल्ली के अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन आठ दिसंबर, 2023 को सफदरजंग अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शर्मा की पत्नी, दो बेटियों, मां और पिता ने संयुक्त रूप से मुआवजे के लिए याचिका दायर की थी।

उनकी 29,800 रुपये की मासिक आय के आधार पर अधिकरण ने आश्रितों को हुई क्षति की राशि 63.83 लाख रुपये तय की। अंतिम संस्कार और संपत्ति संबंधी खर्चों के लिए अतिरिक्त राशि जोड़कर कुल मुआवजा 66.89 लाख रुपये तय किया गया। अधिकरण ने कहा कि दुर्घटना के समय ट्रक वैध परमिट के बिना चलाया जा रहा था।

अधिकरण ने बीमा कंपनी को यह अधिकार भी दिया कि वह मुआवजे की राशि वाहन के मालिक और चालक से वसूल कर सके। मुआवजे की राशि पांचों दावेदारों के बीच बांटने का निर्देश दिया गया। इनमें से कुछ राशि तत्काल जारी करने और शेष राशि को सावधि जमा में रखने का निर्देश दिया गया।

बीमा कंपनी को 30 दिन के भीतर मुआवजे की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

PM Modi-Xi Jinping Meeting Updates: ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, क्या होगी बात? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:39:29+00:00

Iran vs USA War: ईरान ने US एयरबेस हिला दिया! Iran vs USA | US Airbase Attack | US News | trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T01:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers