Responsive Scrollable Menu

समंदर पर लग्जरी- कम यात्री, बड़े सुइट, सुपरयॉट जैसा सफर:होटल कंपनियां भी क्रूज बाजार में उतरीं; छोटे जहाज लोगों को अनदेखे द्वीप ले जा रहे हैं

लग्जरी क्रूज उद्योग में अब भव्यता के मायने बदल रहे हैं। कभी विशाल जहाज, सफेद मेजपोश और औपचारिक सेवा इसकी पहचान थे। अब कंपनियां कम यात्रियों वाले जहाजों के जरिए निजी सुपरयॉट जैसा अनुभव देने पर जोर दे रही हैं। इसके लिए यात्री क्षमता बढ़ाने के बजाय बड़े सुइट, ज्यादा खुली जगह और व्यक्तिगत सेवाएं जोड़ी जा रही हैं। छोटे जहाजों के कारण यात्रियों को उन द्वीपों और खाड़ियों तक भी ले जाया जा रहा है, जहां बड़े क्रूज नहीं पहुंच सकते। इस बदलाव ने पारंपरिक क्रूज कंपनियों के साथ बड़े होटल ब्रांडों को भी समुद्री पर्यटन की ओर खींचा है। ऐसे बदल रहा लग्जरी क्रूज- निजी यॉट बनी अमीर यात्रियों की नई पसंद, 2.8 करोड़ का सुइट, निजी पूल-जिम भी फोर सीजंस-I चौथी मंजिल पर फैला हुआ है ₹2.85 करोड़ का सुइट मार्च में लग्जरी क्रूज ‘फोर सीजंस-I’ लॉन्च किया। 679 फीट लंबे इस जहाज में 222 यात्री सफर कर सकते हैं। इसमें 95 सुइट है। 9,974 वर्गफीट का ‘फनल सुइट’ है। निजी पूल, जिम, स्पा हैं। पिछली यात्राओं में इसका किराया ₹2.85 करोड़ से अधिक रहा है। कोरिंथियन - हवा की शक्ति से भी चल सकेगा 721 फीट लंबी यॉट 721 फीट लंबी ‘ओरिएंट एक्सप्रेस कोरिंथियन’ दुनिया की सबसे बड़ी नौकायन यॉट है। 110 लोगों के लिए स्पेस है। 54 सुइट हैं। साइज 484 से 2,475 वर्गफीट तक है। 5 रेस्तरां, स्पा भी हैं। यह हवा से भी चल सकती है। 3 रात का किराया ₹18.5 लाख से शुरू होता है। एक्सप्लोरा-III - 7,500 वर्ग फीट में बना है लग्जरी वेलनेस जोन जुलाई में लॉन्च 879 फीट लंबा एक्सप्लोरा-III कंपनी का सबसे बड़ा जहाज है। इसमें 461 सुइट, 109 पेंटहाउस और 39 ओशन रेजिडेंस हैं। इसमें 7,500 वर्गफीट से बड़ा वेलनेस जोन भी है। 7 रात का किराया 4.13 लाख रुपए प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। सेवन सीज प्रेस्टीज - 9,000 वर्गफीट का स्काईव्यू रीजेंट सुइट 735 फीट लंबा सेवन सीज प्रेस्टीज दिसंबर में बार्सिलोना से मियामी की पहली यात्रा करेगा। 800 यात्री क्षमता व 411 सुइट है। 9,000 वर्गफीट का स्काईव्यू रीजेंट सुइट निजी भोजन कक्ष, स्पा, जिम है । 7 रातों का किराया 5.80 लाख प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।

Continue reading on the app

कानून मानें या कश्मीरियों को जेल भेजें..., वंदे मातरम विवाद पर Omar Abdullah का Congress को दो टूक

श्रीनगर में इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में 'वंदे मातरम' को पूरा गाए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति के बाद, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ़्रेंस से आग्रह किया था कि वह राष्ट्रीय गीत के केवल दो पद गाने के अपने 1937 के प्रस्ताव का पालन करे। कांग्रेस ने फ़िल्म फ़ेस्टिवल में इसके पूरे संस्करण को बजाए जाने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि गठबंधन सहयोगी को पार्टी के अपनाए गए रुख का सम्मान करना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: BRICS पर Congress में मतभेद, Shashi Tharoor ने Chidambaram पर उठाए सवाल, BJP ने घेरा


पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कांग्रेस की सलाह पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि अब कानून के तहत देश भर में सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' का पूरा गायन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसका पालन न करने पर कार्रवाई हो सकती है। अब्दुल्ला ने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर एक कानून बनाया गया है। 'वंदे मातरम' के सभी छंदों का गायन अनिवार्य हो गया है। यह नियम सिर्फ़ जम्मू-कश्मीर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है; यह देश भर में सरकारी कार्यक्रमों के लिए प्रोटोकॉल है। इसका पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस चाहती है कि इस मुद्दे पर कश्मीर के लोगों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े। उन्होंने अपने सहयोगी से तीखे लहजे में पूछा कि क्या कांग्रेस चाहती है कि इस मुद्दे पर कश्मीरियों को जेल में डाल दिया जाए? नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन में सहयोगी हैं और कांग्रेस उमर अब्दुल्ला सरकार को बाहर से समर्थन भी दे रही है। अब्दुल्ला ने आगे कहा कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत, दोनों ही गाए जाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में Shivakumar सरकार के 100 दिन बिना उपलब्धि के बीते: Vijayendra


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पार्टी के तौर पर हमने कभी 'वंदे मातरम' को नहीं अपनाया और न ही भविष्य में ऐसा करेंगे, लेकिन हमें कानूनी नियमों का पालन करना होगा। उनके ये बयान कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल के 8 सितंबर के उस बयान के बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की मिली-जुली और विविधतापूर्ण सोच के साथ "मेल नहीं खाता"। उन्होंने पार्टी के सहयोगियों से यह भी कहा था कि वे राष्ट्रगीत के उस संस्करण का पालन करें जिसे कांग्रेस ने 1937 में अपनाया था।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान बाहर, भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनल, संडे को खिताबी शो

IND vs SL Women's Asia Cup final: विमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में श्रीलंका का सामना भारत से होगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था. श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. Fri, 11 Sep 2026 23:58:27 +0530

  Videos
See all

Aaj ka Mausam: 25 राज्यों में 8 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट I MD Alert | Weather Update | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T00:00:00+00:00

Suvendu Adhikari Viral Video : कालीघाट मंदिर में शुभेंदु ने की पूजा, भोग में खाई मछली | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T00:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers