Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स स्क्वॉड से अन्नू रानी बाहर:क्वालिफिकेशन मार्क नहीं छू पाईं, चोट से लौटे अविनाश साबले ने स्टीपलचेज में जगह पक्की की

हांगझोउ एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू रानी जापान एशियन गेम्स के भारतीय स्क्वॉड से बाहर हो गई हैं। वे महिलाओं की जैवलिन थ्रो में क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर सकीं। अन्नू ने गुरुवार को JLN स्टेडियम में इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में 57.50 मीटर का थ्रो किया। वह 57.62 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क से 12 सेंटीमीटर पीछे रह गईं। अविनाश साबले की वापसी इसी इवेंट में चोट से लौटे अविनाश साबले ने 3,000 मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड जीता। उन्होंने 8:32.39 सेकेंड का समय निकालकर 8:36.57 सेकेंड का क्वालिफिकेशन मार्क हासिल किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों को साफ कर दिया था कि एशियन गेम्स में जाने के लिए क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करना जरूरी है। AFI प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन ललित भनोत ने कहा, जिसने क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं किया है, उसे एशियन गेम्स में नहीं भेजा जाएगा। AFI का रुख बिल्कुल साफ था। उन्होंने कहा, अगर अन्नू रानी क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं, तो वे नहीं जाएंगी। जिन खिलाड़ियों ने मार्क हासिल नहीं किया है, वे दल का हिस्सा नहीं होंगे। अविनाश 14 महीने तक चोट से बाहर रहे 31 साल के अविनाश साबले 14 महीने तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद अपनी विशेषज्ञ 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में लौटे। उन्होंने मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया और 8:32.39 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड जीता। उनका समय 8:36.57 सेकेंड के एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन मार्क से बेहतर रहा। 19 सितंबर से शुरू होगा इवेंट एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में होगा। यह एशियन गेम्स का 20वां संस्करण है। इसमें एशिया के 45 देशों के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल भी एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, तीरंदाजी, कबड्डी और क्रिकेट समेत कई खेलों में चुनौती पेश करेगा। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… काउंटी में कुलदीप को 10 विकेट:फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार किया लीड्स के हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच में कुलदीप यादव ने 10 विकेट लिए। उन्हाेंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लिए हैं। उनके प्रदर्शन से यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया। पूरी खबर…

Continue reading on the app

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अमेरिका में 'जी20 ऊर्जा मंत्रियों' की बैठक में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 14 से 16 सितम्बर 2026 तक जी20 ऊर्जा मंत्रियों की अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। अमेरिका की मेजबानी में आयोजित जी20 की अध्यक्षता वाली इस बैठक में जी20 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि एकत्रित होकर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा की वहनीयता, अवसंरचना विकास और सुदृढ़ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। यह जानकारी विद्युत मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

इधर ब्रिक्स उधर IND vs AFG T20I, दिल्ली में ट्रैफिक का डबल झटका, इन रास्तों से दूर ही रहें आप

india vs afghanistan t20i delhi traffic advisory: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के कारण अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास यातायात पाबंदियां लगाई जाएंगी और मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी. मैच 13 सितंबर को शाम सात बजे से रात 11.30 बजे तक खेला जाएगा. Sat, 12 Sep 2026 18:21:00 +0530

  Videos
See all

BRICS 2026 | Rashtravad: एक मंच पर Modi-Putin-Jinping फिर कांग्रेस प्रवक्ता को क्यों लगी मिर्ची ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T13:15:23+00:00

BRICS के अगले 20 साल का नया एजेंडा, PM मोदी ने दिया बड़ा विजन | BRICS Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T13:16:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers