UP Weather: यूपी वालों संभल जाएं! फिर शुरू होगा बारिश का तांडव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. 11 सितंबर 2026 को जारी अलर्ट के अनुसार, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, मुरादाबाद, बरेली, झांसी, बाराबंकी और कुशीनगर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है.
The post UP Weather: यूपी वालों संभल जाएं! फिर शुरू होगा बारिश का तांडव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.
फिरोजाबाद में बैंक लोन सेटलमेंट, पेंडिंग वाहन चालान सहित 2 लाख मामलों का होगा निपटारा, 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें लोगों के मामलों का निपटारा आपसी सुलह समझौते से कराया जाएगा. इस लोक अदालत में बैंक के लोन के मामलों का भी निस्तारण होगा. बैंक से लोन लेने के बाद लोग ईएमआई भरते भरते परेशान हो जाते हैं और लोन पर ब्याज बढ़कर दोगुना हो जाता है. फिर वह लोन के सैटलमेंट को लेकर बैंको में भागते हैं लेकिन बैंक लोन खत्म नही हो पाता है.इसी तरह के मामलों को निपटाने के लिए इस लोक अदालत को लगाया जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





