2 बेटा और एक बेटी है बड़ी सरकारी अफसर, अब मां ने 62 की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा, प्रेरणादायक है कहानी
एक उम्र के बाद इंसान थक जाता है और आरामदायक जीवन जीना चाहता है। लेकिन झारखंड के महासमुंद की रहने वाली कौशल्या देवी बंसल की कहानी काफी अलग है। उन्होंने उस उम्र में किताबें उठाई और 10वीं की परीक्षा पास की,जिस उम्र में ज्यादातर लोग रिटायर की अवस्था में आ जाते हैं।
उमर अब्दुल्ला बोले- पार्टी ने वंदे मातरम कभी नहीं अपनाया:सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का पालन जरूरी; पूरा गाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी वंदे मातरम को पार्टी के तौर पर नहीं अपनाया है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेगी। यह पार्टी की विचारधारा और राजनीतिक फैसले का विषय है। हालांकि, उमर ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ये नियम सिर्फ जम्मू-कश्मीर नहीं, बल्कि पूरे देश में सरकारी कार्यक्रमों पर लागू होते हैं। दरअसल, सोमवार को श्रीनगर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत का पूरा संस्करण हुआ था। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते नेशनल कॉन्फ्रेंस से अपील की कि वह कांग्रेस के साथ खड़ी रहे और वंदे मातरम के 2 पैरा गाने के पक्ष में अपना रुख कायम रखे। खबर अपडेट की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan





