Responsive Scrollable Menu

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी पर घर ले आएं ये शुभ चीजें, किशोरी जी के आशीर्वाद से घर आएगी सुख-समृद्धि

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी का पर्व भी सनातन धर्म में अत्यंत खास माना जाता है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिनों के बाद राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. यह दिन किशोरी जी यानी की राधा-रानी के प्राकट्य के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. राधा-रानी भगवान श्रीकृष्ण की प्राणप्रिय हैं. इस दिन भक्त भगवान कृष्ण के साथ राधा जी की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने से प्रेम जीवन में खुशहाली आती है. इस साल राधा अष्टमी 19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. ऐसे में आपको इस खास दिन पर कुछ विशेष चीजों को घर लाना चाहिए. इससे घर में सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि आती है. चलिए जानते हैं कौन-सी चीजें खरीद सकते हैं.

राधा अष्टमी पर खरीदें ये 5 शुभ चीजें

1.चांदी की पायल और बिछिया

राधा रानी को सच्चे प्रेम, सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक कहा जाता है. इसलिए, यदि आप खरीद सकते हैं तो सामर्थ्यनुसार इस दिन पर चांदी की पायल और बिछिया खरीद सकते हैं. इसे खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान पहले इन आभूषणों को राधा-रानी के चरणों में स्पर्श करवाएं. इसके पश्चात इन्हें घर की सुहागिन महिला को उपहार में दे सकते हैं या आप महिला हैं तो स्वयं पहन सकती हैं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

2.होली के रंग

रंगों का संबंध राधा-कृष्ण से बेहद गहरा है. राधा-रानी का प्रिय पर्व होली है. ऐसे में इसलिए राधा अष्टमी के दिन आपको होली के रंग खरीदने चाहिए और घर लाने चाहिए. इन रंगों को राधा-अष्टमी के दिन राधा-रानी को लगाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राधा रानी को रंग भेंट करने से किशोरी जी का आशीर्वाद मिलता है. घर-परिवार में प्रेम और खुशियों का भाव बना रहता है.

3.बांसुरी खरीदें

भगवान कृष्ण को बांसुरी अत्यंत प्रिय है. ये मधुरता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए, राधा अष्टमी के दिन आपको बांसुरी जरूर खरीदनी चाहिए. इसे घर लाना शुभ माना जाता है. ये भगवान कृष्ण के अलंकारों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि इसे घर में रखने से परिवार में प्रेम, सोहार्द, मधुरता, अपनापन और सकारात्मक माहौल बना रहता है. इस दिन आप बांसुरी लाएं और पूजा घर में राधा-कृष्ण के पास रखें.

4.मोर पंख

राधा अष्टमी के दिन घर पर मोर पंख लाना शुभ माना जाता है. इसका संबंध भगवान कृष्ण से है. राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़ी यह शुभ वस्तु खास है. मान्यता है कि इसे घर लाने से पॉजिटिविटी और शांती बनी रहती है. मोर पंख घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है. यदि इस दिन नया मोर पंख खरीद कर ला रहे हैं तो पहले इसे मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के पास रख सकते हैं.

5.तुलसी का पौधा

राधा अष्टमी के दिन पर जिन भक्तों के घर में तुलसी का पौधा नहीं है, उन्हें इस दिन तुलसी का पौधा घर ला सकते हैं. राधा अष्टमी के दिन तुलसी का पौधा घर लाने के बाद उसकी सही देखभाल करना भी जरूरी होता है. उसे पर्याप्त धूप और समय पर पानी देना चाहिए. राधा अष्टमी के दिन तुलसी पौधा स्थापित करने के बाद पूजन जरूर करें.

राधा रानी के इन मंत्रों का जाप करें

  • ऊं ह्रीं राधिकायै नम:
  • ऊं ह्रीं श्रीराधिकायै नम:
  • श्री राधायै स्वाहा

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: 17 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर, ये 5 राशियां होंगी धनवान

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

क्या पाकिस्तान के साथ होगा भारत का फाइनल मुकाबला? या महिला एशिया कप के खिताबी मैच में खेलेगी श्रीलंका, जानें पूरा गणित

Womens Asia Cup 2026 Final : महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में इंडियन क्रिकेट टीम ने जगह बना ली है. अब टीम इंडिया 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है. टीम इंडिया ये मुकाबला किस टीम के साथ खेलेगी. इसको लेकर फैंस के मन में काफी सवाल हैं. क्या भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से फाइनल मैच खेला जाएगा या फिर श्रीलंका इंडियन विमेंस टीम के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. वो फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 109 पर ढेर कर 40 रनों से मुकाबला जीकर फाइनल में एंट्री मारी है.

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल?

अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, क्या भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. तो इसका फैसला आज हो जाएंगा क्योंकि महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला है. दुबई में आज रात 8 बजे से श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच फाइनल का टिकट कटाने के लिए मुकाबला होगा.

इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ एशिया कप 2026 का फाइनल खेलेगी. अब वो पाकिस्तान या श्रीलंका होगी, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन उससे पहले हम आपको इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में बताने वाले, जिससे साफ तौर पर पता लग जाएगा कि, फाइनल में कौन सी टीम जगह बनाएगी और भारत का खिताबी मुकाबला किसके साथ होगा.

श्रीलंका या पाकिस्तान कौन है किस पर भारी?

ग्रुप बी से श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टॉप किया है. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में अपने 3 में से तीनों मैचों में जीत दर्ज की है. श्रीलंका ने 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप बी में नंबर-1 का स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल-2 में जगह बनाई. वहीं पाकिस्तान ग्रुप ए से नंबर-2 पर रही है. पाकिस्तान ने 3 मैच खेले जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली और 4 अंक लेकर वो सेमीफाइनल-2 में पहुंच गई. जहां आज उसकी टक्कर ग्रुप बी की टेबल टॉपर टीम से होने वाली है.

महिला एशिया कप 2026 के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि, श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान पर भारी है. इस सीजन श्रीलंका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका की टीम से प्रदर्शन के मामले में काफी पीछे हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच हो सकता है फाइनल

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टक्कर हो सकती है. सेमीफाइनल-2 में श्रीलंका की टीम फेवरेट है. वो अगर पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना लेती है, जो कि उसके लिए पाकिस्तान के खिलाफ काफी आसान लग रहा है. तो खिताबी मुकाबला भारत और श्रीलंका में होने की पूरी संभावना है.

ये भी पढ़ें : Womens Asia Cup 2026: श्री चरणी ने रचा इतिहास, 1 विकेट लेते ही हासिल किया नया कीर्तिमान, बना डाले 2 बड़े रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari: मंदिर में मछली खाने पर घिरे शुभेंदु अधिकारी! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T00:40:25+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | मॉनसूनी आफत अभी टला, कई राज्यों में आंधी-बारिश का ALERT! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T00:35:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers