Responsive Scrollable Menu

2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का ‘क्लियर मैसेज’? एक टीशर्ट से दिया मजेदार जवाब!

Rohit Sharma 2027 World Cup: रोहित शर्मा की ‘NON-COMMITTAL’ लिखी टी-शर्ट ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। फैंस इसे अजीत अगरकर की पुरानी टिप्पणी से जोड़ रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...

Continue reading on the app

मणिपुर के संगीतकार विक्रम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दिल्ली एम्स ने मौत के कारणों का किया खुलासा

Manipur Musician Vikram Singh: हाल ही में दिल्ली में मामूली विवाद के चलते कुछ लोगों ने मणिपुर के संगीतकार विक्रम सिंह की हत्या कर दी थी. दिल्ली से लेकर मणिपुर तक लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया था. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी जांच की मांग की थी. अब विक्रम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. एक्सपर्ट डॉक्टरों ने विक्रम की मौत के कारणों का खुलासा किया है.

दिल्ली एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिंगर सिंह के सिर, चेहरे, हाथ-पैर, छाती, पेट और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं. मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की छाती और पेट में गंभीर चोटों के कारण अंदरूनी रक्तस्राव हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई. उनकी कई पसलियां टूट गई थीं और पेट में भी गंभीर चोटें थीं. दिल्ली एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के मुताबिक, छाती और पेट पर गंभीर हमला होने से काफी ज्यादा खून बहा, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई. 

पसलियां टूटीं, खरोंच और चोट के निशान मिले

रिपोर्ट के अनुसार, पसलियों में गंभीर फ्रैक्चर और पेट में चोटें पाई गईं. बाईं ओर पहली से ग्यारहवीं पसलियां और दाईं ओर छठी से नौवीं पसलियां टूटी हुई थीं, जिनके आसपास से खून बह रहा था. शरीर पर कई खरोंच, नील और चोट के निशान भी मौजूद थे. आंतरिक अंगों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। इनमें रासायनिक और विष संबंधी जांच की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मणिपुर के 54 वर्षीय प्रसिद्ध रॉक संगीतकार और संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह दक्षिण-पूर्वी इलाके के किलोकरी गांव में रहते थे. गत 6 सितंबर की रात को घर के बाहर कुछ लोग शोर कर रहे थे. उन्हें रोकने के लिए चोंगथम व्रिकम घर से बाहर आए थे. इसी बीच झड़प हो गई और कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, उन लोगों ने सिंगर को गाली दी और धमकी दी. अस्पताल में इलाज के दौरान 7 सितंबर 2026 की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी घटना

सिंगर सिंह की पत्नी ने आरोपियों की पहचान उन लोगों के रूप में की, जिन्होंने कथित तौर पर पहले भी उनके पति को धमकी दी थी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली, जिसमें कथित हमलावर घटना के बाद इमारत से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. हमले के बाद सिंह को होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो ग. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मणिपुरी समुदाय में फैला गहरा शोक

54 वर्षीय संगीतकार की नई दिल्ली में किलोकारी गांव के इलाके में कथित तौर पर हुए एक क्रूर हमले के बाद मृत्यु हो गई. उनकी मृत्यु से मणिपुर और दिल्ली में रहने वाले मणिपुरी समुदाय में गहरा शोक फैल गया है. परिवार के सदस्यों और साथी संगीतकारों ने पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा, गरिमा और समानता को लेकर चिंता व्यक्त की है. 


 

Continue reading on the app

  Sports

Punjab T20: कप्तान ने 10 छक्के जड़कर ठोका शतक, 21 साल के बॉलर ने लिए 6 विकेट, फाइनल में पहुंची टीम

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के दूसरे सेमीफाइनल में लुधियाना लायन्स ने प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी वाली जालंधर वॉरियर्स को हरा दिया और फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना अमृतसर सूरमा से होगा. Sun, 13 Sep 2026 10:34:06 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 : BRICS में ईरान को मिला खुला समर्थन? ईरान बनाएगा परमाणु बम? | Iran Nuclear Bomb #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T08:15:42+00:00

प्रोफेसर अंशु जोशी का बड़ा दावा | PM Modi | Breaking News | BRICS Summit 2026 #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T08:08:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers