Responsive Scrollable Menu

'जब हमें जरूरत पड़ी, उन्होंने ब्रेकथ्रू दिलाए...' हरमनप्रीत कौर ने किसके सिर बांधा जीत का सेहरा, जानें फाइनल से पहले क्या कहा?

Harmanpreet Kaur : भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में स्थान बनाने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल-1 में मिली 40 रनों की शानदार जीत के बाद बड़ी बात बोली है. हरमनप्रीत कौर ने जीत के लिए कुछ खिलाड़ियों की तारीफ की है. उन्होंने टीम की स्टार स्पिनर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष की भी तारीफ की है. हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद मैच प्रेजेंटेशन में क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

दरअसल, बीते गुरुवार भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफाइनल-1 खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन बना पाई और 40 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. इस हार के साथ जहां बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गई, वहीं भारत ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है.

हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, 'जिस तरह से चीजें चल रही हैं, जिस तरह से हम बैटिंग और बॉलिंग कर रहे हैं, उससे सच में खुश हूं. अच्छी गेंदों की वैल्यू थी अगर आप बॉल को रेव्स दे रहे थे, तो उस बॉल की वैल्यू थी. दोनों टीमों के स्पिनर्स ने आज बहुत अच्छी बॉलिंग की. बैटर्स रन बनाने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन स्पिनर्स के लिए बहुत कुछ था और उन्होंने इस पिच का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया. 

हरमनप्रीत ने की इन खिलाड़ियों की तारीफ

हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा कि, 'छोटी पार्टनरशिप हुईं, खासकर जब आपके पास ऐसी पिच हो जहां आपको नहीं पता कि (चीजें) कैसी होंगी, इसलिए छोटी चीजें बहुत मायने रखती हैं. आज बैटिंग करते समय हमारी जो भी पार्टनरशिप हुईं, वो बहुत इंपॉर्टेंट थीं और ऋचा घोष की बैटिंग भी. उन्होंने कुछ बहुत अच्छे शॉट खेले और बॉल के साथ दीप्ति बहुत बढ़िया थीं. जब भी हमें जरूरत पड़ी, वह आईं और हमें ब्रेकथ्रू दिलाए'.

शेफाली वर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर स्कोर 150 के पास पहुंचाने में मदद की. शेफाली ने 40 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 160.00 की स्ट्र्राइक रेट के साथ 64 रनों की आतिशी पारी खेली. 

उनके अलावा इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं नंदनी शर्मा को 2 विकेट हासिल हुए. इन दोनों के अलावा प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया. टीम के लिए खुद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 बॉल में 24 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी

Continue reading on the app

'वंदे मातरम कभी नहीं अपनाया, लेकिन...', J&K के CM उमर अबदुल्ला का बड़ा बयान

CM Umar Abdullah: वंदे मातरम के पूरे एडिशन को लेकर चल रही बहस के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी का रुख साफ किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी वंदे मातरम को राष्ट्रगान के रूप में नहीं अपनाया है और आगे भी ऐसा नहीं करेगी.

उमर अब्दुल्ला ने साफ किया कि अगर सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम बजाने या प्रस्तुत करने की कानूनी व्यवस्था है, तो उनकी पार्टी और सरकार उसका पालन करेगी. इस मुद्दे पर बोलते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि यह प्रावधान देशभर में सरकारी कार्यों पर लागू होता है और इसका पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पार्टी के रूप में, हमने कभी वंदे मातरम को नहीं अपनाया है, न ही हम भविष्य में ऐसा करेंगे, लेकिन हमें कानूनी दायित्वों का पालन करना होगा. 

नए कानून पर क्या बोले अब्दुल्ला?

अब्दुल्ला ने कहा कि राष्ट्रगान को लेकर कानून बनाया गया है और वंदे मातरम के सभी श्लोकों को अनिवार्य किया गया है. यह नियम सिर्फ जम्मू-कश्मीर में नहीं, बल्कि पूरे देश में लागू है. सरकारी कार्यक्रमों में तय प्रोटोकॉल के तहत इसका पालन करना जरूरी है. नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पर होगा पालन

सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत भी प्रस्तुत किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में भी राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए जाएंगे. 

क्यों देना पड़ा बयान?

यह मामला कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के 8 सितंबर के बयान के बाद सामने आया. उन्होंने कहा था कि वंदे मातरम का पूरा संस्करण भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की उस सोच से मेल नहीं खाता, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने की बात थी. उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से 1937 में कांग्रेस द्वारा अपनाए गए वंदे मातरम के संस्करण का सम्मान करने की अपील की.

फारूक अब्दुल्ला ने किया था सम्मान

वेणुगोपाल का बयान उसी दिन आया, जब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वंदे मातरम के पूरे गायन के दौरान खड़े रहे. दोनों ने गीत के सभी छह छंदों के दौरान खड़े होकर इसका सम्मान किया. इससे वंदे मातरम के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के भीतर अलग-अलग राय होने की बात सामने आई.

 

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Finn Allen: KKR का ओपनर बना बिश बैश लीग इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर, वर्ल्ड कप में जड़ चुका 33 गेंद में शतक

Finn Allen Big Bash League: फिन एलन की यह बड़ी डील बेन स्टोक्स के एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ 500,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील साइन करने के ठीक बाद हुई है, जो लीग में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की सैलरी से भी ज्यादा है. अब यह देखना होगा कि आने वाले सालों में कॉन्ट्रैक्ट की रकम यही रहेगी या नहीं, क्योंकि बिग बैश लीग में प्राइवेट इक्विटी आने से BBL की सैलरी कैप पर असर पड़ेगा. Fri, 11 Sep 2026 09:06:35 +0530

  Videos
See all

Car Stunt Kanpur: कार से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी | Kanpur Police | Viral Video | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T04:10:37+00:00

Bihar News: बर्थडे पर खुलेआम हथियार लहराए, गोलियों की गूंज | Sitamarhi | Birthday Firing | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T04:10:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers