ईरान पर इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला, उड़ा दी सबसे बड़ी चौकी, PM नेतन्याहू ने दी जानकारी
Israel Iran War: ईरान अभी तक अमेरिका से सीधी लड़ाई लड़ रहा था. कई दिनों से इजरायल शांत था. अब इजरायल भी लड़ाई में कूद गया है. इजरायल ने ईरान की सबसे बड़ी चौकी को नष्ट कर दिया है. खुद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. लेबनान इलाके में ईरान की सबसे बड़ी चौकी को इजरायल ने नष्ट करने का दावा किया है.
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर एक हमले की वीडियो पोस्ट की है. साथ ही पोस्ट में लिखा कि आज रात हमने ईरान के बाहर ईरान की सबसे बड़ी चौकी लेबनान में अली ताहेर सुरंगों को नष्ट कर दिया. आगे नेतन्याहू ने लिखा कि मिशन पूरा हुआ. नया साल मुबारक हो. यह सुरंग ईरान के लिए बेहद खास थी. हालांकि यह लेबनान के इलाके में थी, लेकिन इसे ईरान की सबसे बड़ी चौकी माना जाता था. इजरायल के इस हमले के बाद अब संघर्ष और तेज होने की आशंका है.
השמדנו הלילה את המוצב האיראני הגדול ביותר מחוץ לאיראן - מנהרות עלי טאהר בלבנון.
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) September 10, 2026
משלימים את המשימה. שנה טובה! pic.twitter.com/xbDGu7Fhyf
कमांड सेंटर और हथियारों का भंडार थी टनल
इजरायली सीमा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित अली अल-ताहेर पर्वतमाला इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष का एक अहम और विवादित इलाका बन गई है. जुलाई में रॉयटर्स से बात करने वाले लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने यहां जमीन के नीचे एक कमांड सेंटर और हथियारों का भंडार बनाया हुआ है.
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए के अनुसार, इजरायली सेना ने इस पहाड़ी पर एक बड़ा विस्फोट किया. विस्फोट की आवाज और उसके झटके नबातीह और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए. इजरायली सेना ने बताया कि पहाड़ी पर बने ढांचे को नष्ट करने से पहले उसकी सेना ने पहाड़ी के ऊपर और जमीन के नीचे बने हिस्सों पर अपना कंट्रोल कर लिया था. सेना के मुताबिक, यह भूमिगत नेटवर्क 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबा था. इसमें दर्जनों रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन के अलावा टैंक रोधी मिसाइलें, बारूदी सुरंगें और विस्फोटक भी रखे गए थे. इजरायली सेना ने बताया कि हिजबुल्लाह की बदर यूनिट का एक मुख्य कमान केंद्र जमीन के नीचे बने परिसर में था. इस परिसर में कमान केंद्र, हथियार रखने की जगह और रहने के कमरे थे. इसकी मदद से लड़ाके लंबे समय तक जमीन के नीचे रह सकते थे.
कई ठिकानों पर कब्जा कर चुका है इजरायल
2 मार्च को संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में घुस चुकी है और कई अहम रणनीतिक ठिकानों पर कब्जा कर चुकी है. यह पर्वत श्रृंखला इजरायली सेना के प्रमुख ठिकानों में से एक रही है. यह दक्षिणी लेबनान में इजरायल की ओर से बनाए गए विस्तारित बफर जोन के अंदर स्थित है.
जून में हुआ था सीजफायर
जून में हुए युद्धविराम के बाद अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत इजरायली सेना को धीरे-धीरे दक्षिणी लेबनान से पीछे हटना था. वहीं, लेबनानी सेना को हिजबुल्लाह को हथियार छोड़ने के लिए मजबूर करना था. हालांकि, यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है. हिजबुल्लाह ने अपने हथियार छोड़ने से इनकार कर दिया है, जबकि इजरायल का कहना है कि जब तक हिजबुल्लाह को निरस्त्र नहीं किया जाता, तब तक उसकी सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी.
बांग्लादेश ने कहा- ब्रिक्स में भारत ने तारिक़ रहमान को पीएम की हैसियत से नहीं बुलाया
12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट होने जा रहा है और तारिक़ रहमान को बिम्सटेक के अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News






