Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 11 September 2026: देवकार्य अमावस्या पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव, पढ़ें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 11 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 11 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन देवकार्य अमावस्या है. भाद्रपद मास की यह अमावस्या तिथि अत्यंत खास मानी जाती है. पंचांग के अनुसार, आज अमावस्या तिथि सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहेगी और फिर प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. आज योगों की बात करें तो साध्य योग शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शुभ योग शुरू होगा. इसके अलावा, आज नाग करण का प्रभाव सुबह  08:56 तक रहने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग 11 सितंबर 2026.

पढ़ें आज का पंचांग 11 सितंबर 2026 (Today's Panchang 11 September 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 11 सितंबर  2026
  • दिन- शुक्रवार
  • तिथि- अमावस्या
  • नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी 
  • सूर्योदय- सुबह 06:03 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 06:31 बजे 
  • करण- नाग, किन्स्तुघ्ना
  • चंद्रमा- सिंह राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:52 से दोपहर 12:42 तक
  • राहुकाल- 10:44 से दोपहर 12:17 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम
  • दिशा शूल उपाय- घर से जौ खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में शाम 07 बजकर 08 मिनट तक उसके बाद कन्या राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06:03 पर हुआ है
  • सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 31 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 11 सितंबर सुबह 06:01 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 11 सितंबर को शाम 06:22 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:27 मिनट से सुबह 05:13 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 07:05 मिनट से सुबह 08:37 बजे तक और सुबह 05:49 बजे से सुबह 07:23 मिनट तक (12 सितंबर)

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 मिनट से 12:42 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक

यम गण्डक- दोपहर 03:27 बजे से शाम 04:59 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- सुबह 07:47 बजे से सुबह 09:19 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:43 बजे से सुबह 09:32 मिनट तक और दोपहर 12:48 बजे से दोपहर 01:37 मिनट तक.

पर्व

स्नान-दान, देवकार्य अमावस्या

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Date 2026: कब होगा गणपति विसर्जन? जानें अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

देशभर में आज बैंकों की हड़ताल:5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते 3 दिन बंद रहेंगे

SBI, PNB और यूनियन बैंक सहित देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। बैंकों ने अपने ग्राहकों से कहा है कि हड़ताल की वजह से ब्रांच स्तर की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, इस दौरान UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। 5-डे बैंकिंग पर 2 साल से अटकी मंजूरी UFBU का कहना है कि 8 मार्च 2024 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी IBA के साथ 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें जॉइंट नोट पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें 5-डे बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके तहत कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोज 40 मिनट ज्यादा काम करेंगे। IBA ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर केंद्र सरकार के पास भेजा था, लेकिन दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी वित्त मंत्रालय से इसे मंजूरी नहीं मिली है। क्या है 5-डे बैंकिंग प्रस्ताव? नई PLI स्कीम पर विवाद: सीनियर अफसरों को फायदा, निचले स्टाफ से भेदभाव यूनियनों ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा जारी नई PLI गाइडलाइंस का विरोध किया है। यूनियनों का आरोप है कि यह स्कीम भेदभावपूर्ण है: UFBU का तर्क है कि PLI पूरी तरह बैंक के ओवरऑल प्रदर्शन पर आधारित होना चाहिए और स्केल VII तक के सभी कर्मचारियों को एक समान दिनों का इंसेंटिव मिलना चाहिए। यह नया नियम IBA और यूनियनों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन है। दिल्ली हाईकोर्ट और श्रम आयुक्त के पास पहुंचा मामला PLI स्कीम को लेकर विवाद अब मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष सुलह प्रक्रिया के तहत लंबित है। इसके अलावा इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गई है। यूनियनों ने मांग की है कि द्विपक्षीय बातचीत के जरिए इंसेंटिव स्कीम में संशोधन किया जाए। पेंशन अपडेशन और OPS की भी मांग

Continue reading on the app

  Sports

आ गया वायरल 80s ट्रेंड का रिजल्ट, किस क्रिकेटर ने मारी बाजी, किसका रेट्रो लुक रहा 10/10

Cricketers 80s look trend: रोज सोशल मीडिया चलाने वाला शायद ही ऐसा कोई यूजर होगा, जिसने अबतक वायरल 80s ट्रेंड पर हिस्सेदारी नहीं की होगी. अपनी फोटोज नहीं बनाई होगी. इस ट्रेंड को वायरल हुए अब जब 48 घंटे से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है तो चलिए एक नजर डालते हैं, इसके रिजल्ट पर यानी किस खिलाड़ी पर ये लुक कितना बेहतर लगा. Fri, 11 Sep 2026 07:57:01 +0530

  Videos
See all

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुआ भव्य स्वागत | BRICS Summit 2026 | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:12:20+00:00

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers