Tamil Nadu के Vellore में निर्माणाधीन CSI Church की छत ढही, 3 श्रमिकों की मौत
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन एक चर्च की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 घायल मजदूरों को एंबुलेंस से वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटपाडी के निकट मंडी कृष्णापुरम में ‘चर्च ऑफ साउथ इंडिया’ के निर्माणाधीन भवन की छत का हिस्सा उस समय ढह गया, जब मजदूर छत पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अधिकारी ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की अरक्कोणम टीम ने जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर फंसे मजदूरों को बचाने का अभियान चलाया।
वेल्लोर की जिलाधिकारी पी. एस. लीला एलेक्स ने संवाददाताओं से कहा कि कम से कम आठ मजदूरों की हालत स्थिर है।
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: आज शुक्रवार को मेष-कुंभ राशि समेत ये राशियां होंगी मालामाल, लक्ष्मी मां की होगी कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 11 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. वहीं, दोपहर में 1 बजकर 16 मिनट पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे. इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए होता है. इस दिन साध्य योग, बुधादित्य योग और विशिष्ट राशियों के लिए मालव्य और भद्र योग का प्रभाव दिखेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 11 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 11 September 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों का आज गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज आपका समय सर्वोत्तम चल रहा है. आज नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और नए व्यापार का योग बन रहा है. आज भूमि, भवन का लाभ मिलेगा. यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 3
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक खर्च होने वाला है. आज आपका अकारण मन चिंतित रहेगा. मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी और पराक्रम से धन लाभ होगा. आज परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है. नए व्यापार करने का योग बन रहा है.
सावधानी- लक्ष्य पर ध्यान दें, विवादों से बचें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
असहाय को भोजन कराएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- डार्क नीला
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Date 2026: कब होगा गणपति विसर्जन? जानें अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त
3.मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को आज के दिन अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज
रोग और शत्रु परास्त होंगे और समस्याओं का समाधान होगा. आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है. आज नए व्यापार से लाभ मिलेगा और आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.
सावधानी- खान-पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाइट हरा
लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन विद्या में वृद्धि होगी. धन लाभ का योग बन रहा है. आज रोजी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. आज शत्रु पर विजय प्राप्त होगी और कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. प्रॉपर्टी से लाभ होगा.
सावधानी- तनाव से दूर रहें
उपाय- गरीब की मदद करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन आय व्यय में संतुलन रखना होगा. आज आत्मबल में वृद्धि होगी और आय के साधनों में इजाफा होगा. अपने कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ मिलेगा.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
उपाय- दाल भरी पूड़ी गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 6
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के साधनों में वृद्धि होगी. विद्या से लाभ होगा और मान-सम्मान का लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिलने का योग बन रहा है.
सावधानी--अपनी योजनाएं गुप्त रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
हरा वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हल्का आसमानी
लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज के दिन आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे. आज सुख में वृद्धि होगी औरगृह निर्माण का योग बन रहा है. आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें. आज आपको कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आपकी माली हालत में सुधार होगा.
सावधानी-आय - आय-व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- मोती या सफेद वस्त्र का दान करें
जरूरतमंदों को भोजन कराएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन अपनी आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें और दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
सावधानी-- लेन देन में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन कई साधनों से धन लाभ होगा. आपको चोट चपेट से बचने की जरूरत है. आज के दिन विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. रुका हुआ धन मिलेगा और स्वास्थ्य से सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.
सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं, विवाद से बचें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 6
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज इन्हें विवादों से बचने की जरूरत है. आज भूमि भवन खरीद सकते हैं और संतान लाभ हो सकता है. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ होगा. रुका हुआ धन मिलेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
सावधानी- मुकदमे से बचें
क्रोध में कोई कार्य न करें
उपाय- काला तिल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन राज सत्ता से लाभ होगा. आज इनके आत्मबल में वृद्धि होगी. आज नई नौकरी का योग बन रहा है. इन्हें स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज नए व्यापार के अवसर मिलेंगे.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
उपाय- काली गाय को चारा खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से लाभ होगा. आज भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनों का साथ मिलेगा.
सावधानी - छोटी छोटी बात से परेशान न हों
उपाय- पीला वस्त्र सुहागन को दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






