Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान SET का एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है। कोटा विश्वविद्यालय ने परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी। राजस्थान सेट 2026 की परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
राजस्थान सेट का प्रवेश पत्र जारी, कहां मिलेगा?
जिन अभ्यर्थियों ने तय समय में अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र केवल डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थियों को इसकी कोई मुद्रित प्रति डाक के जरिए नहीं भेजी जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए प्रवेश पत्र जल्द डाउनलोड कर लें।
परीक्षा 13 सितंबर 2026 को होगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें दो प्रश्नपत्र होंगे और दोनों की परीक्षा एक ही सत्र में होगी। कुल परीक्षा अवधि तीन घंटे रहेगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर राजस्थान सेट 2026 प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- जमा करने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रवेश पत्र में अपनी सभी जानकारी जांचें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
UP Computer Operator Vacancy 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें योग्यता
UP Computer Operator Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सरकारी नौकरी का मौका है। महाधिवक्ता कार्यालय (कंप्यूटर संवर्ग) मुख्य परीक्षा के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 12 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की सुविधा 5 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। महाधिवक्ता कार्यालय (कंप्यूटर संवर्ग) मुख्य परीक्षा के जरिए कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो गई है।
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 28 सितंबर 2026 तक आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद शुल्क समायोजन और फॉर्म में जरूरी सुधार 5 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।
12 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत कुल 12 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा पद कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के हैं।
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए: 11 पद
सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर: 1 पद
कुल: 12 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या NIELIT का O Level प्रमाण-पत्र भी होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन पर काम करने का अनुभव भी मांगा गया है।
21 से 40 साल तक की उम्र
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
सिर्फ ₹25 देनी होगी आवेदन फीस
इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कैसे भरें आवेदन फॉर्म?
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। जिन अभ्यर्थियों का OTR पहले से बना हुआ है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी।
इसके बाद कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के सामने दिए गए Apply विकल्प पर क्लिक करना होगा। मांगी गई जानकारी भरने, जरूरी प्रक्रिया पूरी करने और शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद अभ्यर्थी को फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।
PET स्कोर से होगी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
इस भर्ती में अभ्यर्थियों को UPSSSC PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा के बाद प्रदर्शन के आधार पर भर्ती की अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
कंप्यूटर ऑपरेटर को कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान मिलेगा।
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए:
पे लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इस पद का ग्रेड पे ₹2,400 है।
सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर:
पे लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। इस पद का ग्रेड पे ₹1,900 है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







