pakistan cricket: मोहसिन नकवी ने कुरेदा भारत का जख्म... pcb चीफ बोले- क्या वहां क्रिकेट खत्म हो गया?
mohsin naqvi on pakistan cricket: पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहा है। इंग्लैंड दौरे पर टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार आलोचना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान टीम का बचाव करने के बहाने भारतीय टीम का जख्म ताजा कर दिया। नकवी ने अपनी पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा- बड़े से बड़े क्रिकेटिंग देश भी कभी-कभी चौंकाने वाले नतीजों का सामना करते हैं।
नकवी का अजीबोगरीब बयान
नकवी ने कहा- दक्षिण अफ्रीका नामीबिया से हारा और भारत आयरलैंड से हारा। क्या वहां क्रिकेट खत्म हो गया? उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नकवी का कहना था कि पाकिस्तान क्रिकेट फिलहाल मुश्किल दौर में है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि टीम में बदलाव या सुधार की गुंजाइश खत्म हो गई है।
बैक टू बैक हार से पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार
पाकिस्तान का हालिया इंग्लैंड दौरा भी सवालों के घेरे में रहा। टीम को लगातार 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि पाक खिलाड़ियों में मुकाबला करने तक का जज्बा तक नजर नहीं आया। इसके बाद PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए दौरे के बीच ही 7 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घर भेज दिया। कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव किए गए। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल समेत कुछ सदस्यों को पद से हटा दिया गया।
मोहसिन नकवी ने सलमान आगा की खराब फॉर्म पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आगा शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन फिलहाल उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। नकवी के मुताबिक बोर्ड ने उनसे बात की और हर जरूरी कदम उठाया। उन्होंने साफ किया कि मकसद किसी खिलाड़ी को टीम से निकालना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बदलाव करना है।
नकवी ने अपनी अध्यक्षता को लेकर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में मिली दो हार निराशाजनक हैं, लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान ने सुधार किया है। उनके मुताबिक मौजूदा कोचिंग सेटअप आने से पहले पाकिस्तान की ODI रैंकिंग आठवें और T20I रैंकिंग नौवें स्थान पर थी। अब ODI में टीम पांचवें और T20I में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
नकवी ने कहा कि वह आलोचना से कभी नहीं डरते और न ही भविष्य में डरेंगे। उनका मानना है कि हर मैच और हर सीरीज पाकिस्तान के लिए अहम है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में टीम टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
मेडल मैंने जीता, चर्चा मेरे लुक्स की क्यों? वायरल पावरलिफ्टर का करारा जवाब
कीया बनर्जी ने पढ़ाई और खेल के बीच ऐसा संतुलन बनाया, जो किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है. अशोका यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में BSc करने के दौरान कीया रोजाना 3 से 4 घंटे जिम में पसीना बहाती थीं. क्लास, ट्रेनिंग, खुद खाना बनाना और अपनी न्यूट्रिशन का ख्याल रखना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था. हाल ही में मेडल जीतने के बाद कीया सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आईं, लेकिन खेल की उपलब्धि से ज्यादा उनके लुक्स पर हुई टिप्पणियों ने उन्हें परेशान किया. कीया ने इसे ‘सेक्सिज्म एट इट्स फाइनेस्ट’ बताते हुए महिलाओं के प्रति दोहरे रवैये पर सवाल उठाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18






