duleep trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी फाइनल देखने का फ्री मौका, स्टेडियम में ऐसे उठा सकेंगे मैच का लुत्फ
Duleep Trophy Final 2026: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ी के हाथों में होगी, जबकि साउथ जोन की ओर से तिलक वर्मा अपने बल्ले से दम दिखाते नजर आएंगे।
सबसे खास बात यह है कि फैंस इस बड़े मुकाबले को स्टेडियम में जाकर बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक, मैच देखने के लिए दर्शकों को किसी तरह का टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। फैंस गेट नंबर 4 से स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे और लोअर स्टैंड C, D और E में बैठकर फाइनल मुकाबले का आनंद उठा सकेंगे।
Chepauk is ready for the ultimate domestic cricket showdown! ????
— TNCA (@TNCACricket) September 3, 2026
The Duleep Trophy Final between East Zone and South Zone will take place in the MA Chidambaram Stadium from September 06. ????
????️ Entry is FREE for everyone.#TamilNaduCricket #TNCA #TNCricket pic.twitter.com/n2iOSknqi2
शानदार फॉर्म में ईस्ट और साउथ जोन
ईस्ट जोन ने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की और कुल 7 विकेट अपने नाम किए। वहीं, बल्लेबाजी में युवा वैभव सूर्यवंशी ने दोनों पारियों में शानदार रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
दूसरी ओर, साउथ जोन ने दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो तिलक वर्मा रहे। उन्होंने पहली पारी में 116 रन और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर साउथ जोन ने आसानी से मुकाबला अपने नाम किया। गेंदबाजी में एमडी निधीश ने 7 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।Duleep Trophy Final 2026 में East Zone और South Zone की भिड़ंत होगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस फाइनल मुकाबला फ्री में देख सकेंगे।
pakistan cricket: बाबर आजम की फजीहत... पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दी पाक कप्तान को ऐसी नसीहत
pakistan cricket: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बदलाव हो रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने बाबर आजम को टेस्ट कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है। अहमद ने कहा कि अगर बाबर PCB के फैसलों से सहमत नहीं हैं, तो उन्हें अपना रुख साफ करना चाहिए।
तनवीर अहमद ने पाकिस्तान के एक लोकल चैनल से बात करते हुए बाबर को चेतावनी दी। कहा- इस तरह पद पर बने रहने से ऐसा लग सकता है कि बाबर सिद्धांतों से अधिक अपने पद को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।
गौरतलब है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से शिकस्त दी थी। लिहाजा पाकिस्तान क्रिकेट में छाए संकट के बीच बाबर की भूमिका अहम हो गई है। पीसीबी ने टीम के सेटअप में कई बदलाव किए हैं, जिससे कई खिलाड़ी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
ENOUGH OF BABAR AZAM..!!????????
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 2, 2026
Tanveer Ahmed: “Mohammad Yousuf only discusses Babar.”
Muhammad Wasim: “You bring up Babar in every conversation. Let’s talk about some other player too.” #BabarAzam | #Cricket pic.twitter.com/uHylAzOFbe
अहमद का मानना है कि अगर बाबर मौजूदा कदम के खिलाफ हैं तो उन्हें कप्तान बने नहीं रहना चाहिए। अगर बाबर कप्तानी से इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुझे बहुत निराशा होगी। तनवीर अहमद ने बाबर आज़म से कहा कि वे PCB के सामने अपनी बात रखें। आपको कहना चाहिए कि मैं इस तरह क्रिकेट नहीं खेल सकता और न ही कप्तान बना रह सकता हूं। अगर मैंने कप्तानी ली थी, तो इसलिए नहीं कि मैं 6 लड़कों को लाया और उन्हें बाहर कर दिया।
ये भी पढ़ें: pakistan cricket: मोहसिन नकवी ने कुरेदा भारत का जख्म... pcb चीफ बोले- क्या वहां क्रिकेट खत्म हो गया?
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "इंसान की अहमियत वहीं बनती है। जो इंसान फ़ैसले लेता है, वह ताकतवर होता है। और जो इंसान फ़ैसले लेता है, लोगों के बीच उसकी इज़्ज़त होती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






