Duleep Trophy: 'ईशान किशन की 250 रन की पारी से सीखें'... वैभव सूर्यवंशी को किसने दी बड़ी सलाह
Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कमाल किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ईस्ट जोन के कप्तान किशन ने चेन्नई की गर्मी में करीब पूरा दिन बल्लेबाजी करते हुए अपना स्कोर 250 रन तक पहुंचाया। हालांकि उनकी यह शानदार पारी सामान्य तरीके से खत्म नहीं हुई। शरीर ने जवाब दिया और ईशान को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
ईशान ने दूसरे दिन शतक के साथ बल्लेबाजी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए दोहरा शतक पूरा किया और यहां भी नहीं रुके। उन्होंने थकान को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार बल्लेबाजी करते रहे। 250 रन तक पहुंचने के बाद आखिरकार उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।
ईशान की इस पारी की मैदान पर मौजूद हर किसी ने जमकर तारीफ की। जब वह मैदान से बाहर निकले तो खिलाड़ियों और दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। यह सिर्फ एक बड़ी पारी नहीं थी, बल्कि लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने, धैर्य और फिटनेस की भी परीक्षा थी।
ईशान की इस पारी पर कमेंटेटर विवेक राजदान ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी जिक्र किया। उन्होंने कमेंट्री के दौरान सीधे वैभव को सलाह देते हुए कहा- सूर्यवंशी साहब, अब आपको ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों से सीखना होगा कि एक बार सेट होने के बाद लंबी पारी कैसे खेलनी है।
राजदान ने आगे कहा- मैदान पर मौजूद हर व्यक्ति इस पारी के सम्मान में खड़ा होकर तालियां बजा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ तकनीक या टेंपरामेंट की बात नहीं है, बल्कि मैच फिटनेस भी है। इतनी गर्मी में लंबे समय तक मैदान पर रहकर इस तरह की पारी खेलना आसान नहीं होता।
That moment when Ishan Kishan reached 2️⃣5️⃣0️⃣ ????????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/6YJYiwNtjV
वैभव सूर्यवंशी ने भी दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। कम उम्र में ही वह आक्रामक बल्लेबाजी और तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता दिखा चुके हैं। हालांकि लंबे फॉर्मेट में उनके सामने अगली बड़ी चुनौती अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने की है।
ईशान की 250 रन की पारी ने इसी बात की मिसाल पेश की। शतक और दोहरा शतक पूरा करने के बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। यही अंतर है अच्छी शुरुआत और बड़ी पारी के बीच। युवा वैभव के लिए ईशान की यह पारी ड्रेसिंग रूम से मिला एक बेहद खास बल्लेबाजी सबक भी है।
ishan kishan: ईशान किशन का धमाका, दलीप ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक; East Zone ने बनाया रनों का पहाड़
ishan kishan: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने फाइनल मैच के पहले दिन सेंचुरी लगाई थी। इसके बाद आज दूसरे दिन उन्होंने अपने खेल को आगे बढ़ाया और डबल सेंचुरी लगाई। किशन 250 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 301 गेंदों में 250 रन बनाए। इस पारी में 27 चौके और एक छक्का लगाया।
Ishan Kishan brings up his 2️⃣0️⃣0️⃣ in style ???????? ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
What a magnificent knock from the East Zone captain so far ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/2NaE6qG4VK
कप्तान ईशान की बेहतरीन पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर लिया है। 132 ओवर के खेल में ईस्ट जोन की तरफ से 5 विकेट खोकर 618 रन बनाए गए हैं। ईशान किशन के अलावा टीम की ओर से कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया है। उन्होंने 101 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिखर मोहन 85, वैभव सूर्यवंशी 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने मिलकर 230 रन की साझेदारी की। कुशाग्र के आउट होने के बाद किशन ने रॉय के साथ पार्टनरशिप को आगे बढ़ाया। उन्होंने रॉय के साथ 140 रन की साझेदारी बनाई।
ईस्ट जोन की शानदार बल्लेबाजी से साउथ जोन बैकफुट पर चला गया है। 600 से अधिक का स्कोर बनाने के बाद विपक्षी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव काम करता है। ईस्ट जोन की रणनीति होगी कि वह मैच में एक बार ही बल्लेबाजी करे और इसके लिए टीम 700 के आसपास स्कोर खड़ा कर सकती है। इसके बाद साउथ जोन को बल्लेबाजी के लिए बुलाए। इसके बाद साउथ जोन की बैटिंग लाइनअप पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि साउथ जोन के पास भी अच्छी बल्लेबाजी मौजूद है। तिलक वर्मा और देवदत्त पड्डिकल के रूप में तगड़ी बैटर हैं, जो लंबी-लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं। दोनों हाल ही में अच्छे फॉर्म में हैं। देवदत्त पड्डिकल ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले दिनों दोहरा शतक लगाया था। वहीं, तिलक वर्मा ने नार्थ जोन के खिलाफ पिछले मुकाबले की 2 पारियों में शतक और अर्धशतक लगाया था। ऐसे में साउथ जोन भी ईस्ट जोन की तरह बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






