Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- पासपोर्ट कैसे बनवाएं:ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी, इन 7 गलतियों के कारण रिजेक्ट होता आवेदन, समझें पूरा प्रोसेस

विदेश घूमना हो, पढ़ाई के लिए बाहर जाना हो या देश के बाहर नौकरी का मौका मिला हो, इन सभी की शुरुआत एक जरूरी डॉक्यूमेंट से होती है- पासपोर्ट। लेकिन आवेदन के दौरान छोटी-सी गलती, अधूरे दस्तावेज या गलत जानकारी की वजह से पासपोर्ट बनने में देरी हो सकती है या आवेदन ही रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियमों की सही जानकारी बहुत जरूरी है। इसलिए 'जरूरत की खबर' में आज जानेंगे कि पासपोर्ट कैसे बनता है। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- पासपोर्ट क्या है? ये बनवाना क्यों जरूरी है? जवाब- यह एक सरकारी डॉक्यूमेंट है, जो किसी व्यक्ति की नागरिकता का प्रमाण पत्र होता है। व्यक्ति जिस देश का नागरिक होता है, उस देश की सरकार ही इसे जारी करती है। पासपोर्ट बनवाना जरूरी है, क्योंकि- सवाल- तत्काल और नॉर्मल पासपोर्ट में क्या अंतर है? जवाब- तत्काल और नॉर्मल पासपोर्ट के बीच सिर्फ प्रक्रिया, समय और फीस का फर्क होता है। अगर किसी को पासपोर्ट की अर्जेंट जरूरत है तो तत्काल प्रक्रिया बेहतर है। दोनों में फर्क समझिए- 1. समय नॉर्मल पासपोर्ट: आमतौर पर 2-4 हफ्ते या उससे ज्यादा समय लग सकता है। तत्काल पासपोर्ट: जल्दी बनता है, आमतौर पर एक हफ्ते में बन जाता है। 2. फीस नॉर्मल पासपोर्ट: सामान्य फीस देनी होती है। तत्काल पासपोर्ट: इसमें एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है। 3. प्रक्रिया नॉर्मल पासपोर्ट: पहले पुलिस वेरिफिकेशन होता है, फिर पासपोर्ट जारी होता है। तत्काल पासपोर्ट: पहले पासपोर्ट जारी हो सकता है, पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होता है। सवाल- पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं? जवाब- पासपोर्ट बनवाने के लिए वो डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं, जो आपकी पहचान, पता और जन्मतिथि को वेरीफाई करते हैं। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- पासपोर्ट के लिए आवेदन कहां और कैसे करें? जवाब- पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। नीचे ग्राफिक में ऑनलाइन आवेदन का तरीका देखिए- सवाल- पासपोर्ट बनने का पूरा प्रोसेस क्या है? जवाब- इसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर पुलिस वेरिफिकेशन तक कई स्टेप्स होते हैं। पूरी प्रक्रिया ग्राफिक में देखिए- ग्राफिक में दिए सभी पॉइंट्स विस्तार से समझिए- 1. रजिस्ट्रेशन और आवेदन 2. फीस सबमिशन और अपॉइंटमेंट 3. पासपोर्ट सेवा केंद्र 4. पुलिस वेरिफिकेशन 5. पासपोर्ट प्रिंट और डिस्पैच सवाल- पासपोर्ट फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो या बनने में देरी न हो। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें- 1. सही और पूरी जानकारी दें 2. डॉक्यूमेंट्स से मिलान करें 3. नाम लिखने का तरीका 4. सही एड्रेस 5. विकल्प ध्यान से चुनें 6. फोटो और सिग्नेचर 7. फॉर्म सबमिट करने से पहले चेक करें सवाल- पासपोर्ट बनवाते समय लोग क्या कॉमन गलतियां करते हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए? जवाब- पासपोर्ट बनवाते समय लोग कई छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे आवेदन में देरी या रिजेक्शन हो सकता है। इसलिए ग्राफिक में दी गई इन कॉमन गलतियों से बचें- पासपोर्ट से जुड़े कुछ कॉमन सवाल-जवाब सवाल- पासपोर्ट बनवाने में कितनी फीस लगती है? जवाब- पासपोर्ट की फीस, सर्विस और पेज संख्या पर निर्भर करती है। डिटेल देखें- वयस्कों (18 वर्ष और उससे अधिक) के लिए नाबालिगों (18 वर्ष से कम) के लिए सवाल- पासपोर्ट का स्टेटस कैसे ट्रैक करते हैं? जवाब- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर लॉगिन करें। 'ट्रैक एप्लिकेशन स्टेटस' विकल्प चुनें। फिर फाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर पासपोर्ट आवेदन की स्थिति ट्रैक करें। सवाल- अगर पासपोर्ट आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें? जवाब- पहले रिजेक्शन का कारण जानें। फिर गलती सुधारकर दोबारा आवेदन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें और सही जानकारी भरें, ताकि अगली बार आवेदन सफल हो सके। सवाल- पासपोर्ट रिन्यू या रीइश्यू कैसे करवाते हैं? जवाब- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ‘रीइश्यू पासपोर्ट’ विकल्प चुनें। फॉर्म भरें, फीस जमा करें, अपॉइंटमेंट लें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नया पासपोर्ट जारी होता है। सवाल- शादी के बाद सरनेम या एड्रेस बदलने पर क्या करना होता है? जवाब- पासपोर्ट में बदलाव के लिए रीइश्यू आवेदन करें। मैरिज सर्टिफिकेट या नया एड्रेस प्रूफ दें। फिर वेरिफिकेशन के बाद अपडेटेड जानकारी के साथ नया पासपोर्ट जारी किया जाता है। सवाल- अगर पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? जवाब- तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करें। फिर पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ‘रीइश्यू’ के लिए आवेदन करें और जरूरी डॉक्यूमेंट देकर नया पासपोर्ट बनवाएं। …………………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- वाहन बीमा के नियमों में बदलाव: एक्सपर्ट से जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर, नए इंश्योरेंस रूल्स के फायदे-नुकसान अगर नई कार या बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नए चार पहिया वाहनों के लिए 4 साल और नए दोपहिया वाहनों के लिए 6 साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

क्या आप वाकई पूरी तरह से कॉन्फिडेंट इंसान हैं? इन पांच बातों से करें खुद का टेस्ट

सफलता पानी है तो कॉन्फिडेंस यानी आत्मविश्वास से भरपूर होना बेहद जरूरी होता है. कई बार हमें लगता है कि हम पूरी तरह से कॉन्फिडेंट इंसान हैं, लेकिन असल में ऐसा होता नहीं है. जान लें इसे कैसे पहचानें.

Continue reading on the app

  Sports

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे। 

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। 

लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। 

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। ऐसे में जबकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की प्रासंगिकता खत्म हो रही है , बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिये उसकी घरेलू श्रृंखला का आयोजन यहां किया है। 

इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टीमें : भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

Sat, 12 Sep 2026 14:09:00 +0530

  Videos
See all

अबू सलेम का हमदर्द बना अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष ! #maharashtra #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:36+00:00

कैदी ने कट्टे से प्रहरी पर फायरिंग की, आंखों में मिर्च डालकर भागने की कोशिश | #viralvideo #crime #mp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers