Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

दुनियाभर में जिन बीमारियों की वजह सबसे अधिक लोगों की मौत हो जाती है। जिनमें से हृदय रोग सबसे प्रमुख है। हाल ही के सालों में कम उम्र के लोगों में हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक दिल की बीमारियों से बचे रहने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर लोगों में मन में यह सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसी वैक्सीन है, जो दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक से होने वाली मौतों को कम कर सकें।

हेल्थ एक्सपर्ट ने इस बारे में एक बड़ी जानकारी शेयर की है। अध्ययन में पाया गया है कि शिंगल्स रोग से बचाने के लिए दी जाने वाली शिंग्रिक्स वैक्सीन कुछ लोगों में स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे बड़े जोखिमों को कम करने में सहायता करती है। इसको डिमेंशिया से बचाने वाला भी पाया गया है। बता दें कि शिंगल्स या हर्पीज जोस्टर एक वायरल संक्रमण है, जो शरीर पर दर्दनाक चकत्ते और फफोले पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें: Expired Food सेहत के लिए जहर: पहचानें धोखाधड़ी, FSSAI के नियम क्या कहते हैं? Health Risk


शोधकर्ताओं के मुताबिक शिंगल्स से बचाव के लिए वैक्सीन शिंग्रिक्स दी जाती है। इन लोगों में गंभीर हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या ये वैक्सीन हार्ट अटैक के जोखिम को भी कम कर सकती है।

हार्ट डिजीज से बचाने वाली वैक्सीन

करीब 20 से ज्यादा उम्र के 70 हजार से ज्यादा लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि शिंग्रिक्स लेने वालों में कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा करीब 10% तक कम होता है। वहीं इस वैक्सीन से हार्ट फेलियर का खतरा करीब 12 फीसदी कम देखा गया है।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बुजुर्गों में वैक्सीन के फायदे देखे गए हैं। वहीं 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन दी जाए, तो बड़ी संख्या में गंभीर हृदय रोगों और उनसे होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। 

वहीं इससे पहले हुए अध्ययनों में शिंगल्स की वैक्सीन को डिमेंशिया के जोखिम को कम करने वाला पाया गया है। इस बीमारी में धीरे-धीरे याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर होने लगती है।

क्या है शिंगल्स रोग

यह एक दर्दनाक बीमारी है, जो उसी वायरस के दोबारा एक्टिव होने से होती है। जोकि बचपन में चिकनपॉक्स यानी कि चेचक जैसी बीमारी की वजह बनती है।

चिकनपॉक्स के पूरी तरह से ठीक होने के बाद भी यह वायरस शरीर में छिपा रह सकता है। वहीं कई सालों बाद यह दोबारा सक्रिय होकर शिंगल्स पैदा कर सकता है।

बढ़ती उम्र क साथ-साथ शिंगल्स अधिक गंभीर हो सकता है और इससे नसों में लंबे समय तक दर्द बना रहता है।

वहीं कुछ मामलों में यह भी पाया गया है कि इससे सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और आंखों की रोशनी जाने का भी जोखिम रहता है।

इस बीमारी से बचाव के लिए शिंग्रिक्स और कई स्थानों पर जोस्टोवैक्स वैक्सीन दी जाती है।

शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि यह वैक्सीन लेने वाले लोगों में रक्त वाहिकाओं और दिल से जुड़े बड़े जोखिम का खतरा 12% तक कम हो सकता है।

जानें अध्ययन में क्या पता चला

इस अध्ययन में 60 साल से ज्यादा उम्र के करीब 70 हजार से अधिक लोगों पर मेडिकल डेटा का विश्लेषण किया गया।

जिसमें करीब 7 साल तक प्रतिभागियों की सेहत पर लगातार नजर रखी गई।

इस शोध में पाया गया है कि कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा शिंग्रिक्स लेने वाले लोगों में करीब 10% कम था।

कोरोनरी हार्ट डिजीज का मतलब एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हार्ट तक ब्लड पहुंचाने वाली नसों में चर्बी जमने लगती है। जिस कारण ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है। इस कारण से हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है।

वहीं 7 सालों के दौरान शिंग्रिक्स लेने वालों में हार्ट फेलियर का जोखिम करीब 12 फीसदी कम देखने को मिला।

महिलाओं और पुरुषों दोनों में यह फायदा दिखा। वहीं पुरुषों में स्ट्रोक से बचाने में भी शिंग्रिक्स के फायदे देखने को मिले।

दिल को कैसे फायदा पहुंचा सकती है वैक्सीन 

शिंग्रिक्स वैक्सीन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को उस वायरस को पहचानने के साथ-साथ वायरस से लड़ना सिखाती है। जो शिंगल्स की वजह बनता है। लेकिन इस वैक्सीन में कुछ ऐसे पदार्थ भी हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करने में सहायता करते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मिलने वाला यह एक किक और शरीर में लंबे समय से होने वाली सूजन को भी कम कर सकता है।

अगर शरीर में लंबे समय तक हल्की सूजन रहती है, तो यह आगे चलकर दिमाग, नसों और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है।

इस शोध ने शिंगल्स वैक्सीन के फायदे को स्पष्ट मजबूत करती है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की भूमिका अहम हो सकती है।

Continue reading on the app

7 सितंबर के इतिहास में अब तक रिलीज हुईं 7 बड़ी फिल्में | 3 को छोड़ सब हुईं डिजास्टर | 1 तो फ्लॉप होकर कहलाई कल्ट

बॉलीवुड के इतिहास में 7 सितंबर का दिन बॉक्स ऑफिस के मामले में बहुत ही दिलचस्प और अनसुलझा रहस्य रहा है. इस दिन रिलीज हुई 7 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड कार्ड देखें तो सक्सेस ग्राफ काफी अजीब लगता है. 7 में से 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं, जबकि सिर्फ तीन फिल्में ही अपनी लागत निकाल पाईं. हालांकि, इस बदकिस्मत दिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद, अनिल कपूर की एक फिल्म बाद में कल्ट क्लासिक बन गई. तो आइए, 7 सितंबर को रिलीज हुई इन 7 बड़ी फिल्मों के सफर को डिटेल में एनालाइज करते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन को आखिरी मौका, वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम से किया जाएगा बाहर?

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच संजू सैमसन के लिए काफी अहम रहने वाला है. लगातार खराब फॉर्म के बीच ये इस सीरीज में उनका आखिरी मौका साबित हो सकता है. Mon, 14 Sep 2026 19:52:44 +0530

  Videos
See all

Uniform Civil Code : UCC पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:14:34+00:00

Uniform Civil Code :डिबेट में भिड़े मौलाना अंसार रजा और बीजेपी प्रवक्ता | UCC | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers