Responsive Scrollable Menu

मारुति सुजुकी की कारें ₹20,000 तक महंगी होंगी:लागत बढ़ने से 4 महीने में तीसरी बार इजाफा, अगस्त में रिकॉर्ड 2.19 लाख गाड़ियां बेचीं

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि सितंबर 2026 से अपनी चुनिंदा कार मॉडल्स के दाम ₹20,000 तक बढ़ाने जा रही है। मारुति ने मई के बाद चार महीनों में तीसरी बार दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने बताया कि गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लागत और लगातार बढ़ती महंगाई के दबाव की वजह से यह कदम उठाना पड़ा है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितने रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। मारुति ने पिछले महीने ही 2.19 लाख गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। लागत बढ़ने के कारण ग्राहकों पर डाला आंशिक बोझ मारुति सुजुकी का कहना है कि गाड़ियों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान (जैसे स्टील, मेटल आदि) के दाम और महंगाई लगातार बढ़ रही है। कंपनी पिछले कुछ महीनों से इस बढ़े हुए खर्च का बोझ खुद उठा रही थी और कीमतें न बढ़ाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन अब लागत बहुत ज्यादा बढ़ जाने के कारण कंपनी के लिए पुरानी कीमतों पर गाड़ियां बेचना मुश्किल हो गया है। इसीलिए मजबूरन बढ़े हुए खर्च का थोड़ा सा हिस्सा कीमतों में इजाफा करके ग्राहकों पर डाला जा रहा है, ताकि ग्राहकों की जेब पर भी ज्यादा बड़ा असर न पड़े। गाड़ियों के दाम बढ़ने के बावजूद मारुति की रिकॉर्ड बिक्री दाम बढ़ने के बाद भी बाजार में मारुति सुजुकी की गाड़ियों की मांग में कोई कमी नहीं आई है। अगस्त महीने में कंपनी ने कुल 2.19 लाख गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है। मारुति ईको की 15 लाख गाड़ियां बिकने का नया रिकॉर्ड मारुति सुजुकी की पॉपुलर वैन 'ईको' ने भारत में बिक्री का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जनवरी 2010 में लॉन्च होने के बाद से अब तक इसकी 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिक चुकी हैं। यह गाड़ी छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और बड़े परिवारों के बीच बहुत पसंद की जाती है। खास बात यह है कि शुरुआत में पहली 5 लाख ईको बिकने में कंपनी को 8 साल लग गए थे, लेकिन आखिरी 5 लाख गाड़ियां सिर्फ साढ़े तीन साल में ही बिक गईं। इससे पता चलता है कि समय के साथ इसकी मांग और भी तेजी से बढ़ी है। फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों पर असर सितंबर और अक्टूबर से भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है, जब लोग सबसे ज्यादा नई गाड़ियां खरीदते हैं। ऐसे समय में मारुति जैसी मास-मार्केट कंपनी के दाम बढ़ाए जाने से त्योहारी सीजन में कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के बजट पर असर पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि मारुति के इस कदम के बाद अन्य कार कंपनियां भी आने वाले हफ्तों में अपने मॉडल्स के दाम बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं। टाटा मोटर्स ने भी ₹25,000 तक बढ़ाए थे दाम टाटा मोटर्स ने भी 1 सितंबर से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें ₹25,000 तक बढ़ा दी हैं। कंपनी ने यह बढ़ोतरी अपने पूरे कार पोर्टफोलियो पर लागू की है, जिसमें पेट्रोल-डीजल और सीएनजी (ICE) इंजन वाली गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

ममी के कटे हुए सिर से निकला श्राप! ऑनलाइन खरीद रहे शौकीन, जो डिलिवरी करने आए वो भी नहीं बचे

इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन नीलामी में ममीफाइड इंसानी अंग बिक रहे. कटे हुए सिर, हाथ और पैर जैसी ये चीजें एक श्राप लेकर घूम रही हैं. जो रियल लाइफ में मौत का सामान है. स्टाफोर्डशायर यूनिवर्सिटी की इस स्टडी के मुताबिक, इनमें खतरनाक फंगस और पुराने जहरीले कैमिकल छिपे होते हैं. ये पार्सल बिना किसी सुरक्षित या सीलबंद पैकिंग के भेजे जा रहे हैं. इससे फेफड़ों में गंभीर फंगल इन्फेक्शन फैलने का डर है. यह खतरा सिर्फ सामान खरीदने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि कूरियर बॉयज, डाकियों और कस्टम अधिकारियों की जान पर भी भारी पड़ रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच फाइनल की हैट्रिक, दाम्बुला का बदला दुबई में होगा पूरा!

भारत और श्रीलंका लगातार तीसरी बार फाइनल में भिड़ने जा रहे हैं. पिछले दोनों फाइनल की स्कोरलाइन 1-1 की बराबरी पर है. हालांकि ओवरऑल खिताबी जीत के मामले में भारतीय टीम श्रीलंका से काफी आगे है. Sat, 12 Sep 2026 07:50:47 +0530

  Videos
See all

UP News | कार लोन नहीं मिला, बेटी ने तान दी पिस्टल ! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T02:46:13+00:00

BRICS बिजनेस फोरम में PM का संबोधन | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T02:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers