Responsive Scrollable Menu

9 सितंबर को नहीं आएगा आईफोन 18:प्रो मॉडल और फोल्डेबल फोन ही लॉन्च होने की उम्मीद; चिप महंगी होने से टला बेस मॉडल

एपल 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है। इसकी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के मुताबिक, 256GB मेमोरी चिप की कीमत पिछले एक साल में करीब 400% बढ़ चुकी है। 256GB वाले आईफोन 18 प्रो का ओवरऑल मैन्युफैक्चरिंग खर्च पिछले मॉडल आईफोन 17 प्रो के मुकाबले करीब 38% बढ़ गया है। मेमोरी चिप महंगी हुई, दाम बढ़ाते तो फोन नहीं बिकता कंपनीप्रो मॉडल में तो लागत का यह दबाव किसी तरह झेल सकती है, क्योंकि प्रो ग्राहक ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। लेकिन बेस मॉडल में लागत बढ़ने का सीधा असर या तो कंपनी के मुनाफे पर पड़ता या ग्राहकों पर। इसी वजह से एपल ने बेस मॉडल के लॉन्च को टाल दिया है। दो स्टैंडर्ड आईफोन के बीच 18 महीने का गैप एपल हर साल सितंबर में नया बेस आईफोन पेश करता है, लेकिन इस बार आईफोन 18 के लिए 2027 की शुरुआत तक इंतजार करना होगा। ऐसे में दो बेस मॉडल्स के बीच करीब डेढ़ साल का फर्क आ जाएगा। एपल के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा इंतजार होगा। कौन-से प्रोडक्ट्स 9 सितंबर के इवेंट से बाहर रहेंगे? एपल इवेंट का फोकस सिर्फ फोल्डेबल फोन और प्रो मॉडल्स पर रखना चाहता है, ताकि ध्यान न भटके। इसलिए कई डिवाइसेज को बाद के महीनों के लिए रोका जा सकता है: नए सीईओ जॉन टर्नस के दौर का पहला कीनोट इस इवेंट की सबसे बड़ी खास बात लीडरशिप में बदलाव है। लंबे समय से एपल के सीईओ रहे टिम कुक 1 सितंबर को पद छोड़ चुके हैं। उनकी जगह हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस नए सीईओ का पद संभाल रहे हैं। सीईओ बनने के बाद टर्नस का यह पहला कीनोट होगा, जिसे देखने के लिए पूरी दुनिया की नजरें ऐपल पार्क पर टिकी होंगी। सीरी AI बीटा सभी के लिए रोलआउट करने की तैयारी इस इवेंट में एपल अपने नए 'सीरी AI बीटा' को आम यूजर्स के लिए रिलीज करने का ऐलान कर सकता है, जिसे कंपनी ने WWDC 2026 में पहली बार शोकेस किया था। इसका इशारा एपल के इनवाइट पोस्टर से भी मिलता है। इवेंट के आर्टवर्क में नियॉन ग्लो इफेक्ट दिया गया है, जो बिल्कुल नए सीरी AI के ग्लो जैसा दिखता है। जानकारों का मानना है कि इस अपडेट के साथ ही एपल स्मार्टफोन की AI रेस में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा। इवेंट के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट्स का रोलआउट 9 सितंबर के कीनोट के बाद एपल अपने नए सॉफ्टवेयर के रोलआउट की तारीखें जारी करेगा। इसमें iOS 27, iPadOS 27, macOS गोल्डन गेट, tvOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 शामिल हैं। आम तौर पर ये अपडेट्स इवेंट के एक हफ्ते के भीतर लाइव होते हैं।

Continue reading on the app

'भारी ट्रक भी जमीन में धंसा नजर आया', नेपाल में बाढ़ ने मचाई कितनी तबाही? व्लॉगर ने दुनिया को दिखाई रिएलिटी!

नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों का हाल अब कैसा है? व्लॉगर सत्यम पांडे ने मौके पर पहुंचकर वीडियो में बाढ़ के बाद की ग्राउंड रियलिटी दिखाई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Yojana: किसानों के खातों में धड़ाधड़ आ गए पैसे? Kisan Samman Nidhi | Farmer News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T23:00:18+00:00

IMD Red Alert: 5 बजे आया बड़ा अलर्ट, जानिए कहां होगी भयंकर बारिश! Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T23:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers