Responsive Scrollable Menu

EPFO : उमंग एप से अब UAN जनरेट और एक्टिवेट कर सकेंगे, ये सुविधाएं भी मिलेंगी, जानें पूरी प्रक्रिया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को जनरेट या एक्टिवेट करने की प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है। अब कर्मचारी UMANG ऐप के जरिए आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे नया UAN बना और पुराने UAN को एक्टिवेट कर सकते हैं। इससे फिजिकल और मैनुअल वेरिफिकेशन पर निर्भरता कम होगी।

इसकी जानकारी देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि UMANG ऐप के माध्यम से अब आप अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) अलॉट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। UAN प्राप्त होने के बाद EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाना और भी आसान हो जाता है। आप अपना EPF बैलेंस देख सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन कर्मचारियों के पास पहले से पीएफ (PF) खाता है लेकिन UAN अलॉट नहीं हुआ है, वे भी उमंग ऐप में अपना मोबाइल नंबर सत्यापित कर और जरूरी विवरण भरकर अपने पुराने पीएफ खाते के साथ नया UAN लिंक और जनरेट कर सकते हैं। नया UAN बनाने के लिए वैलिड आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आधार Face RD एप्लिकेशन की जरूरत पड़ेगी।

ध्यान रहे गलत आधार या मोबाइल नंबर, OTP फेल होने या फेस ऑथेंटिकेशन पूरा न होने के कारण दिक्कत आ सकती है, ऐसी स्थिति में दर्ज की गई जानकारी दोबारा जांच लें और OTP या फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया फिर से पूरी करें।इसके बाद भी कोई समस्या आती है, तो EPFO की सहायता सेवा से संपर्क कर सकते हैं।

उमंग ऐप से नया UAN जनरेट करने का तरीका

  • ​सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • अब ‘UAN Allotment and Activation’ ऑप्शन पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • अब सिस्टम अपने आप चेक करेगा कि आपके आधार से पहले कोई UAN जुड़ा है या नहीं।
  • यदि कोई पुराना UAN नहीं मिलता है, तो आपको फेस-ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया में भेजा जाएगा।
  • सहमति देने के बाद ‘Aadhaar Face RD’ एप से चेहरे को स्कैन किया जाएगा।
  • वेरिफिकेशन सफल होते ही नया UAN जनरेट होकर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

उमंग ऐप से UAN एक्टिवेट करने का तरीका

  • अगर आपके पास पहले से UAN नंबर मौजूद है, लेकिन वह एक्टिवेट नहीं है तो पहले उमंग ऐप के EPFO Services पर जाएं।
  • अब ​”UAN Activation” (UAN Services Through Face Auth के अंतर्गत) विकल्प पर क्लिक करें।
  • ​अपना UAN और आधार नंबर डालकर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  • ​स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना UAN एक्टिवेट करें।
  • कर्मचारी को SMS के जरिए UAN और एक टेंपरेरी पासवर्ड मिल जाएगा।
  • EPFO डेटाबेस में कर्मचारी का वेरीफाइड फोटो और पता अपने आप अपडेट हो जाएगा।

बता दें कि उमंग एप का पूर नाम यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यूज एज गवर्नेंस (Unified Mobile Application for New-age Governance)। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस विभाग (NeGD) ने तैयार किया है। यह ईपीएफओ पोर्टल पर लॉगिन किए बिना ही अपने स्मार्टफोन पर पीएफ से जुड़ी सेवाएं प्रदान करता है।

इसके अलावा Aadhaar Face RD (फेशियल ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी), UIDAI की विकसित एक आधिकारिक एप है। इसके जरिए किसी बायोमीट्रिक डिवाइस जैसे- फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैनर की जरूरत नहीं पड़ती है। यह केवल आपके स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल कर चेहरे का लाइव स्कैन करता है और UIDAI के डेटाबेस से मिलान करके तुरंत पहचान की पुष्टि कर देता है।

Continue reading on the app

Kalki Jayanti 2026: कलयुग के अंत और Sat-Yuga की स्थापना का प्रतीक, जानें शुभ Muhurat और पूजन विधि

हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। इस बार आज यानी की 18 अगस्त 2026 को कल्कि जयंती मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि कलियुग के अंत में जब अधर्म अपने चरम पर होगा, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु अपना 10वां और अंतिम कल्कि अवतार लेंगे। मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान कल्कि का प्राकट्य होगा। तो आइए जानते हैं कल्कि जयंती की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 17 अगस्त की शाम 05:00 बजे से सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरूआत होगी। वहीं आज यानी की 18 अगस्त की शाम 05:50 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 18 अगस्त 2026 को कल्कि जयंती मनाई जाएगी। वहीं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 04:31 बजे से शाम 05:50 बजे तक है।

पौराणिक मान्यताएं

पौराणिक ग्रंथों जैसे अग्निपुराण, श्रीमद्भागवत महापुराण, कल्कि पुराण, वायुपुराण के मुताबिक कलियुग के अंतिम चरण में 'शंभल' नामक जगह पर विष्णुयश नामक तपस्वी ब्राह्मण के घर भगवान कल्कि का अवतरण होगा। वह देवदत्त नामक श्वेत घोड़े पर सवार होकर आएंगे। भगवान कल्कि पापियों और अधर्मियों का संहार करेंगे और फिर से सतयुग की स्थापना करेंगे। सिर्फ हिंदू धर्मग्रंथों में ही नहीं बल्कि सिख और बौद्ध धर्म में भी भगवान कल्कि के अवतार का वर्णन मिलता है।
 

पूजन विधि

कल्कि जयंती के दिन भगवान श्रीहरि के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होते हैं। वहीं भक्त इस दिन व्रत भी करते हैं। इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु का ध्यान करें और लकड़ी की चौकी पर लाल या पील कपड़ा बिछाएं। इस पर भगवान विष्णु या भगवान कल्कि के मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद भगवान विष्णु को चंदन, कुमकुम और हल्दी का तिलक करें।

फिर ताजे फूल अर्पित करें और धूप-दीप, नैवेद्य अर्पित करें और तुलसी दल नैवेद्य में जरूर रखें। पूजा के अंत में आरती करें। इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम और या कल्किपुराण का पाठ करें। साथ ही विष्णु मंत्रों का जाप करें। पूजा खत्म करने के बाद क्षमायाचना करें।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Gold Rate Today : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में गिरावट! | Gold Price Crash | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T20:00:02+00:00

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों को मिलेंगे ₹10 हजार? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T21:00:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers