Responsive Scrollable Menu

रिपोर्ट-युद्ध का खर्च जुटाने पोर्न पर टैक्स लगाएगा यूक्रेन:236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान, 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकेंगे

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन सरकार देश में चल रहे एडल्ट कंटेंट के कारोबार को कानूनी दायरे में लाने और उस पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक इससे सरकार को हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 236 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। यूक्रेन के एक सांसद के मुताबिक, इतनी रकम से करीब 30 हजार ड्रोन खरीदे जा सकते हैं। टैक्स के साथ भ्रष्टाचार रोकने का भी दावा यूक्रेन में पोर्नोग्राफी को पूरी तरह कानूनी दर्जा नहीं मिला है। इसे कानूनी दर्जा देने का मकसद सिर्फ सरकार की कमाई बढ़ाना नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के रास्ते भी बंद करना है। प्रस्ताव के समर्थकों का तर्क है कि पुलिस को एडल्ट कंटेंट से जुड़े मामलों के बजाय गंभीर अपराधों पर ज्यादा ध्यान देने का मौका मिलेगा। फिलहाल इस कारोबार का बड़ा हिस्सा कानूनी कार्रवाई के डर से छिपकर चल रहा है। यूक्रेन की संसद ने जुलाई में इस बिल को पहली रीडिंग में मंजूरी दे दी थी। अब इसे दूसरी रीडिंग के लिए पेश किया जाना है। पहली रीडिंग में बिल के पक्ष में 231 सांसदों ने वोट दिया, जबकि 8 ने विरोध किया। 3 सांसद मतदान से दूर रहे। कारोबार बड़ा, लेकिन कानून आड़े आ रहा यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट का ऑनलाइन कारोबार तेजी से बढ़ा है। खासकर ओनली फैन्स जैसे प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यूक्रेनी क्रिएटर्स काम कर रहे हैं। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, 2023 में करीब 8 हजार यूक्रेनियों ने ओनली फैन्स से 13.1 करोड़ डॉलर (1237 करोड़ भारतीय रुपए) से ज्यादा कमाए थे। यह सिर्फ ओनली फैन्स की कमाई है, पूरे एडल्ट-कंटेंट कारोबार का आंकड़ा नहीं है। दिक्कत ये है कि यूक्रेन के मौजूदा कानून में पोर्न कंटेंट बनाना और बांटना गैरकानूनी है। ऐसे में क्रिएटर्स के लिए अपनी कमाई पर टैक्स देना भी आसान नहीं है। अगर वे अपनी कमाई सरकार को बताते हैं, तो उनकी पहचान सामने आ सकती है और पोर्न बनाने के मामले में उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। टैक्स देने पर भी जांच का डर रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने अपनी कमाई सरकार को बताकर उस पर टैक्स चुकाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद उन्हें टैक्स से जुड़े मामलों के साथ-साथ पोर्नोग्राफी कानून के तहत भी जांच का सामना करना पड़ा। बिल के समर्थकों का कहना है कि जब यह कारोबार पहले से बड़े पैमाने पर चल रहा है, तो इसे कानूनी दायरे में लाकर उस पर टैक्स लिया जाना चाहिए। इस कारोबार को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में अधिकारियों पर एडल्ट कंटेंट कारोबार से जुड़े लोगों से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। बिल के समर्थकों का कहना है कि यह कारोबार गैरकानूनी होने के कारण क्रिएटर्स और अधिकारियों के बीच रिश्वत और दबाव के मामले सामने आते हैं। उनका मानना है कि अगर कारोबार को कानूनी बनाया गया और इसके लिए साफ नियम तय किए गए, तो भ्रष्टाचार के ऐसे मामलों को कम किया जा सकता है। एक क्रिएटर ने 9 लाख डॉलर टैक्स दिया रिपोर्ट में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर स्वितलाना द्वोर्निकोवा का भी जिक्र है। उनका दावा है कि वह अब तक करीब 9 लाख डॉलर यानी लगभग 8.5 करोड़ रुपए टैक्स दे चुकी हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार इस कारोबार को कानूनी कर दे और इससे टैक्स ले, तो युद्ध के लिए सरकार को अतिरिक्त पैसा मिल सकता है। इस पैसे से ड्रोन और दूसरे सैन्य सामान खरीदे जा सकते हैं। द्वोर्निकोवा पहले भी एडल्ट कंटेंट बनाने वाले लोगों पर हो रही कानूनी कार्रवाई का मुद्दा उठा चुकी हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की वेबसाइट पर एक याचिका भी दायर की थी। वयस्कों के कंटेंट पर राहत, बच्चों के मामलों में सख्ती इस याचिका को 25 हजार से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला था। इसके बाद जेलेंस्की ने संसद से प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही थी। इसके बाद संसद में वयस्कों के बीच बनाए गए एडल्ट कंटेंट को अपराध न मानने का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि प्रस्ताव में बच्चों से जुड़ी पोर्नोग्राफी को अपराध ही रखने की बात है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और सजा को और सख्त करने की कोशिश की जा रही है। सांसद यारोस्लाव झेलेजनियाक का कहना है कि पुलिस को वयस्कों के बीच बनाए गए एडल्ट कंटेंट के मामलों में समय लगाने के बजाय बच्चों के यौन शोषण और दूसरे गंभीर अपराधों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। GDP का आधा हिस्सा जंग पर खर्च यूक्रेन रूस के साथ फरवरी 2022 से युद्ध लड़ रहा है। इस दौरान देश का सबसे बड़ा खर्च रक्षा और सेना पर हो रहा है। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, यूक्रेन को 2024 तक जंग में करीब 171 अरब डॉलर (16 लाख करोड़ भारतीय रुपए) खर्च करने पड़े। युद्ध का असर यूक्रेन के पूरे बजट पर भी पड़ा है। विश्व बैंक के मुताबिक, 2025 में देश ने सुरक्षा और रक्षा पर करीब 3.83 ट्रिलियन ह्रीव्निया खर्च किए, जो उसकी GDP का करीब 42.9% था। फिलहाल यूक्रेन को युद्ध जारी रखने के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। अगस्त 2026 में यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री ने बताया था कि देश को 2026 के सैन्य बजट में करीब 27 अरब डॉलर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। यानी एडल्ट कंटेंट से मिलने वाले 236 करोड़ रुपए यूक्रेन की जरूरत के मुकाबले बहुत कम हैं, लेकिन सरकार के लिए पहले से चल रहे कारोबार से अतिरिक्त टैक्स जुटाने का एक और रास्ता बन सकते हैं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर और दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से अहम बातचीत की। यह बातचीत रूस के साथ चल रहे युद्ध को खत्म कराने की अमेरिकी कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर; रनवे से उतर गया था, टक्कर के बाद आग लगी

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बोइंग कार्गो प्लेन लैंडिंग के बाद रनवे से बाहर निकल गया। इस दौरान प्लेन कई गाड़ियों से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 5 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। यह प्लेन अमेजन के प्राइम एयर नेटवर्क के लिए संचालित हो रही था। विमान प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचा था। विमान हादसे की 4 तस्वीरें… विमान से निकला काले धुएं का गुबार विमान की चपेट में आई कई गाड़ियों में लोग फंस गए थे। वहीं, विमान के पायलट और को-पायलट भी कॉकपिट में फंसे हुए थे। मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 से ज्यादा यूनिट मौके पर पहुंचीं। करीब 200 से ज्यादा आपातकर्मी बचाव अभियान में लगाए गए। टीमों ने विशेष फोम की मदद से विमान में लगी आग बुझाई और फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के कई घंटे बाद तक विमान से ईंधन रिसाव की समस्या बनी हुई थी। अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि मृतकों में कितने लोग विमान में सवार थे और कितने जमीन पर मौजूद थे। 209 किमी/घंटे थी विमान की रफ्तार विमान की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के डेटा के मुताबिक विमान रनवे के इस्तेमाल योग्य हिस्से से बाहर निकलते समय करीब 112 नॉट यानी 129 मील प्रति घंटे (लगभग 208 किमी/घंटे) की रफ्तार से चल रहा था। विमान ने रनवे 30 पर लैंडिंग की थी। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि विमान समय रहते क्यों नहीं रुक पाया। हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। FAA ने कहा है कि वह दुर्घटना की जांच करेगा, जबकि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी मामले की जानकारी जुटा रहा है। ATC रिकॉर्डिंग में सुनाई दी रनवे पार करने की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग में एक ग्राउंड व्हीकल से टावर को सूचना देते सुना गया कि विमान रनवे 30 के आगे निकल गया है। CNN और अन्य मीडिया संस्थानों ने ATC रिकॉर्डिंग की समीक्षा की है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, लैंडिंग से पहले पायलटों ने कोई इमरजेंसी घोषित नहीं की थी। FAA के मुताबिक विमान ने लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सैन जुआन, प्यूर्टो रिको से उड़ान भरी थी। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार उड़ान करीब 2 घंटे की थी और विमान मियामी में लगभग दोपहर 2 बजे पहुंचा। एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हादसे के बाद मियामी एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए थे और ग्राउंड स्टॉप लगाया गया था। इससे बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं। AP के मुताबिक, रविवार को 160 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 325 उड़ानों में देरी हुई। शाम तक एयरपोर्ट के कुछ रनवे दोबारा खोल दिए गए थे, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त विमान के कारण परिचालन पर असर बना रहा। 32 साल पुराना था कार्गो विमान यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। FAA के डेटा के मुताबिक यह रनवे 30 पर उतरा था, जो 9000 फीट से ज्यादा लंबा है। 21 एयर एक कार्गो कैरियर है जिसका ऑपरेशन सेंटर मियामी में है, जो बोइंग 767 विमानों का इस्तेमाल करता है। अमेजन की प्रवक्ता केली नेंटेल ने X पर एक बयान जारी किया, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि 21 Air द्वारा संचालित अमेजन एयर का एक विमान आज मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक घटना का शिकार हो गया। हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ।” ------------------------ प्लेन हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश: दोनों पायलटों की मौत ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। इसे देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

10 विकेट... कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, हेड कोच गौतम गंभीर को भेजा मैसेज

Kuldeep Yadav 10 wicket haul: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यॉर्कशर को एसेक्स पर पारी और 106 रनों से ऐतिहासिक जीत दिलाई. कुलदीप ने मैच में 120 रन देकर 10 विकेट (4/70 और 6/50) झटके, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बल्ले से भी 36 रनों का योगदान देने वाले कुलदीप ने हेडिंग्ले की तेज पिच और परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर तीसरे ही दिन मैच खत्म कर दिया. Fri, 11 Sep 2026 00:03:59 +0530

  Videos
See all

Weather Update : बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी! जारी! | IMD Alert | N18V | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T20:30:15+00:00

West Asia War : 8 अमेरिकी जेट तबाह, अब 2029 तक युद्ध? | US-Iran War | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T20:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers