Responsive Scrollable Menu

गर्ल्‍स हॉस्‍टल के खाने में प्‍लास्टिक और सिगरेट के टुकड़े:सूरत में छात्राओं ने भजन गाकर किया प्रदर्शन, कहा- सिर्फ 1 घंटे आता है पानी

सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। छात्राओं ने "रामधुन" गाया और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। विरोध करने वाली एक छात्रा ने कहा - इस हॉस्टल के खाने में कीड़े और खराब पानी के अलावा भी कई समस्याएं हैं। ये विरोध हमारी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। इससे पहले 11 अगस्त को किया था प्रदर्शन इससे पहले, 11 अगस्त को छात्रों ने खाने की क्वालिटी, साफ - सफाई, पानी की पर्याप्त सप्लाई और हॉस्टल वार्डन के खराब व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल में परोसे जाने वाले खाने में कीड़े और दूसरी चीजें मिली थीं। हॉस्टल परिसर के आस-पास कैमरे लगाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की भावनगर जिला इकाई की अध्यक्ष दीपिका कचोट ने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को अपने खाने में प्लास्टिक और सिगरेट के टुकड़े मिले हैं। उन्होंने कहा - पानी की क्वालिटी खराब है। नौ मंजिल के इस हॉस्टल में सिर्फ दो या तीन मंजिलों पर ही पानी मिलता है। ABVP अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हॉस्टल परिसर के आस-पास CCTV कैमरे लगाने चाहिए। कॉलेज जाने के लिए हॉस्टल से बाहर निकलने पर छात्राओं को लड़कों की छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। वार्डन के बुरे बर्ताव से परेशान छात्राएं एक छात्रा ने आरोप लगाया कि जब छात्राओं ने वार्डन से घर जाने की इजाजत मांगी, तो वार्डन ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने यह भी कहा कि खाने में कीड़े मिलने की उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डिप्टी कलेक्टर ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। खराब पानी पीने से कई बार बीमारी हुई छात्राएं इतना ही नहीं छात्राओं ने हॉस्टल के पानी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। पहले भी छात्राओं ने कहा था कि पानी का रंग कई बार हरा दिखाई देता है। इस पानी को पीने से कई छात्राओं की तबियत खराब हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि जब हॉस्टल में निरीक्षण के लिए अधिकारी आते हैं, तो अचानक सारी व्यवस्था सुधर जाती हैं। 1200 महिलाओं के लिए सिर्फ 1 घंटे आता है पानी हॉस्टल और मेस की साफ-सफाई को लेकर भी छात्राओं में नाराजगी है। पानी की सप्लाई यहां सिर्फ एक घंटे के लिए होती है। छह मंजिला इस हॉस्टल की तीन मंजिल तक भी पानी नहीं चढ़ता। फिलहाल यहां 1200 महिलाएं रहती है। हॉस्टल अथॉरिटी का कहना है कि एक घंटे जो पानी आता है, उसी दौरान महिलाएं नहा लें, अपने कपड़े वगैरह भी धो लें और उसी टाइम लिमिट के अंदर पानी स्टोर करके भी रखें। सब्जियों में तेल और पानी ज्यादा होना आम समस्या कई बार अगर हमारे फ्लोर पर पानी नहीं आता है तो दूसरे फ्लोर से पानी लेकर आना पड़ता है। इस वजह से बहुत ज्यादा तकलीफें हो रही हैं। यहां खीर में अजीब तरह की स्मेल आना आम बात है। यहां बनने वाली छाछ में पानी ज्यादा हो जाना और रोज सिर्फ आलू की सब्जी बनना, सब्जियों में तेल ज्यादा, पानी ज्यादा, रोटी इतनी कड़क होती है जो टूटती नहीं हैं। छात्रा ने आगे कहा कि इस हॉस्टल में समस्याएं इतनी सारी हैं कि मैं बोलते-बोलते थक जाऊंगी लेकिन यहां की समस्याएं खत्म नहीं होंगी। ----------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें बिहार में 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती स्थगित:आज से शुरू थी आवेदन प्रक्रिया, आयोग के फैसले से उम्मीदवारों के बीच फिर छाई मायूसी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर निकली टीचर भर्ती को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होना थी। आयोग ने इसके पीछे प्रक्रिया में किए बदलाव को वजह बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती:ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर, सीए को मौका, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने 2049 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां भारत में कंपनी के अलग-अलग विभागों और केंद्रों के लिए की जाएंगी, जिनमें GIFT सिटी, गांधीनगर सहित अन्य स्थान शामिल हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उन महिलाओं और रिटायर्ड अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास पद के अनुसार योग्यता होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिलेक्शन प्रोसेस : सैलरी : एज लिमिट : कंपनी के नियमानुसार ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक -------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें पोस्ट ऑफिस में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती:रेलवे में 1599 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 27 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 27,260 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा? कौन करेगा ओपनिंग, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बता दिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने एक बड़ी दुविधा आ गई है. दुविधा ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में वह किससे ओपनिंग कराएंगे. क्योंकि उनके पास वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रूप में तीन-तीन विकप्ल मौजूद है. Sun, 13 Sep 2026 10:09:08 +0530

  Videos
See all

Breaking News | BRICS 2026: होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्या बोले ईरान के मंत्री? #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:03:33+00:00

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers