Responsive Scrollable Menu

Anjali Anand Video: 'बॉडी शेमिंग अपनी बीवी की करना...' भड़कीं अंजलि आनंद, पैपराजी के मजाक पर दिया करारा जवाब

Anjali Anand Video: आलिया-रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस अंजलि आनंद हाल ही में एक पैपराजी पर भड़क गईं। अक्सर बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बात करने वालीं एक्ट्रेस ने एक पैपराजी को उसकी टिप्पणी पर करारा जवाब दिया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी से कहती हैं 'बॉडी शेमिंग घर जाकर करना अपनी बीवी की करना'।

शिव ठाकरे के साथ नजर आईं अंजलि
दरअसल, एक इवेंट से निकलने के बाद अंजलि आनंद और शिव ठाकरे साथ में कार की ओर जाते दिखाई दिए। दोनों के बीच इस दौरान हल्की-फुल्की मस्ती भी देखने को मिली। कार में बैठते समय अंजलि ने शिव से बीच वाली सीट पर बैठने को कहा। मजाकिया अंदाज में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह शिव से लंबी हैं। इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने कमेंट कर दिया कि वह शिव को दबा न दें।

पैपराजी की यह बात अंजलि को पसंद नहीं आई। उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “बॉडी शेमिंग घर जाकर अपनी बीवी को करना।” इसके बाद अभिनेत्री ने ड्राइवर से गाड़ी चलाने के लिए कहा और वहां से निकल गईं।

अंजलि का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। अंजलि इससे पहले भी कई मौकों पर अपने वजन और शरीर को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों के खिलाफ खुलकर बोल चुकी हैं।

पहले भी ट्रोल को दिया था करारा जवाब
अंजलि आनंद सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग से जुड़े कमेंट्स को नजरअंदाज करने के बजाय कई बार उनका जवाब दे चुकी हैं।

इस साल की शुरुआत में एक यूजर ने उन्हें ‘कर्वी’ कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए सीधे ‘फैट’ शब्द का इस्तेमाल किया था। अंजलि ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि जिस तरह वह जानती हैं कि उनका वजन ज्यादा है, उसी तरह सामने वाला भी जानता है कि वह गंजा है।

वजन को लेकर कई बार खुलकर बोल चुकी हैं अंजलि
अंजलि आनंद ने अपने करियर के दौरान वजन को लेकर होने वाली टिप्पणियों और अनुभवों के बारे में कई बार बात की है। अभिनेत्री के अनुसार, उनके वजन की वजह से उन्हें कुछ खास तरह के किरदार भी मिले।

उनके करियर की बात करें तो उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बॉलीवुड में पहचान बनाई। फिल्म में उन्होंने गायत्री का किरदार निभाया था, जो रणवीर सिंह के किरदार की बहन थी। अंजलि इसके अलावा ‘बेल बॉटम’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 
 

Continue reading on the app

होटल की खिड़की से बाहर देखना पड़ा भारी, 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आया युवक; CCTV में कैद हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा के एक होटल में युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक गौरव होटल की गैलरी में खिड़की से बाहर देख रहा था, तभी करीब 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गया.

Continue reading on the app

  Sports

10 विकेट... कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, हेड कोच गौतम गंभीर को भेजा मैसेज

Kuldeep Yadav 10 wicket haul: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यॉर्कशर को एसेक्स पर पारी और 106 रनों से ऐतिहासिक जीत दिलाई. कुलदीप ने मैच में 120 रन देकर 10 विकेट (4/70 और 6/50) झटके, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बल्ले से भी 36 रनों का योगदान देने वाले कुलदीप ने हेडिंग्ले की तेज पिच और परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर तीसरे ही दिन मैच खत्म कर दिया. Fri, 11 Sep 2026 00:03:59 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update : 3 बजते ही नेपाल बाढ़ पर बड़ा अपडेट! | Rescue Koshi River Flood | N18G | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T21:30:01+00:00

Putin India Visit: पालम एयरपोर्ट पर उतरा पुतिन का विमान | BRICS Summit 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T21:40:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers