Responsive Scrollable Menu

आपके मोबाइल से ट्रैफिक का पता लगाता है Google Maps, एक छोटा सा बदलाव कर दें तो पूरा सिस्टम हो जाएगा कंफ्यूज

गूगल मैप पर सड़क का ट्रैफिक देखकर आपने कभी सोचा है कि आखिर उसे कैसे पता चलता है कि किसी रास्ते पर गाड़ियां तेज चल रही हैं या जाम में फंसी हैं. दरअसल, सड़क पर चल रहे लोगों के मोबाइल फोन से मिलने वाले लोकेशन और मूवमेंट सिग्नल इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं. गूगल कई लोगों से मिले डेटा को मिलाकर सड़क की औसत रफ्तार का अंदाजा लगाता है और फिर पुराने ट्रैफिक पैटर्न, लाइव सिग्नल और ट्रैफिक अथॉरिटी की जानकारी के आधार पर रास्ते की स्थिति बताता है.

Continue reading on the app

भोपाल के विकास ने जाते-जाते बचाईं 4 जिंदगियां, ब्रेन डेड के बाद परिवार ने किया अंगदान, हार्ट-लिवर-किडनी दान किए

भोपाल के बाग सेवनिया निवासी विकास चौधरी को 4 सितंबर को अचानक ब्रेन हैमरेज हुआ था। गंभीर हालत में उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने लगातार इलाज किया। हालत में सुधार नहीं होने पर निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद उन्हें 8 सितंबर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। वहीं परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल समय था लेकिन उन्होंने अंगदान का फैसला लेकर चार जरूरतमंद मरीजों को जीवन की नई उम्मीद देने का निर्णय लिया। गुरुवार को अस्पताल में पूरी प्रक्रिया सम्मानपूर्वक पूरी की गई।

दरअसल विकास चौधरी के भाई राजेश चौधरी, बहन वीणा चौधरी, बेटे मासूम चौधरी और भतीजे प्रतीक चौधरी ने अंगदान की सहमति दी। इसके बाद एम्स भोपाल की मेडिकल टीम ने तय प्रोटोकॉल के तहत हार्ट, लिवर और दोनों किडनी सुरक्षित निकाले।

विकास चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

अस्पताल प्रशासन ने अंगदान की प्रक्रिया के दौरान विकास चौधरी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। भतीजे प्रतीक चौधरी ने बताया कि परिवार ने यह सोचकर फैसला लिया कि यदि उनके चाचा के अंग किसी जरूरतमंद के काम आ सकते हैं तो इससे बेहतर श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती। वहीं अंग निकालने के बाद उन्हें तय अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार शुक्रवार को भोपाल में किया जाएगा।

चेन्नई, इंदौर और भोपाल पहुंचे अंग

दरअसल अंगदान के बाद विकास चौधरी का हार्ट चेन्नई भेजा गया, जबकि लिवर इंदौर के अस्पताल के लिए रवाना किया गया। दोनों किडनी भोपाल के अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित भेजी गईं। अस्पताल के अनुसार, अंगों को समय पर संबंधित अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गईं, ताकि प्रत्यारोपण की प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी हो सके। विकास चौधरी के परिवार ने कहा कि अपने प्रियजन को खोने का दुख हमेशा रहेगा, लेकिन यह संतोष भी है कि उनके अंगों के जरिए चार लोगों को नई जिंदगी का मौका मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Finn Allen: KKR का ओपनर बना बिश बैश लीग इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर, वर्ल्ड कप में जड़ चुका 33 गेंद में शतक

Finn Allen Big Bash League: फिन एलन की यह बड़ी डील बेन स्टोक्स के एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ 500,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की डील साइन करने के ठीक बाद हुई है, जो लीग में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की सैलरी से भी ज्यादा है. अब यह देखना होगा कि आने वाले सालों में कॉन्ट्रैक्ट की रकम यही रहेगी या नहीं, क्योंकि बिग बैश लीग में प्राइवेट इक्विटी आने से BBL की सैलरी कैप पर असर पड़ेगा. Fri, 11 Sep 2026 09:06:35 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: बाबा बागेश्वर VS बंगाल परंपरा #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T04:44:39+00:00

Xi Jinping in India | BRICS Summit 2026: कल दोपहर 12 बजे भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग #shorts #china #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T04:43:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers