Responsive Scrollable Menu

UP: हाजी सलमान पर 11 साल की बच्ची से रेप का आरोप, साथी तस्लीम समेत गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट में केस

गाजियाबाद पुलिस ने बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी और धमकी देने के मामले में हाजी सलमान को गिरफ्तार किया है. सलमान पर 11 साल की नाबालिग से रेप का भी आरोप लगा है.

Continue reading on the app

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे में MCD का एक्शन, तीन और इंजीनियर को किया सस्पेंड

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बिल्डिंग डिपार्टमेंट के तीन अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन अधिकारियों पर अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने से जुड़ी अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों को निभाने  में लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने का आरोप लगा है. 

MCD की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, गुरुवार को साउथ वेस्ट जोन (पहले नजफगढ़ जोन) के बिल्डिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट इंजीनियर (AE) रविंदर कुमार को लागू नियमों के तहत सस्पेंड कर दिया गया है. सुमन सौरभ और मोहित यादव जो एक ही विभाग और जोन में जूनियर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं, उन्हें भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. 

61 इमारतों को सील किया गया 

अधिकारियों की ओर से ड्यूटी में लापरवाही और कोताही को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है. इसके साथ नगर निकाय ने 41 इमारतों को गिराया है. 61 इमारतों को सील किया गया है जो अवैध पाई गई थीं. यह कार्रवाई  रविवार दोपहर को हुए हादसे के बाद लिया गया है. यहां पर लड़कों के लिए बने एक पेइंग गेस्ट (PG) आवास   की इमारत के ढहने के कुछ दिनों बाद यह कार्रवाई की गई है. इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई   थी और सात अन्य घायल हो गए थे.

कार्रवाई तय करने का निर्देश दिया

MCD ने साफ किया है कि अवैध निर्माण से निपटने में अफसरों की किसी भी तरह की लापरवाही या ड्यूटी में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निगम ने अपने फील्ड-लेवल के अधिकारियों को सतर्क रहने और तय नियमों व प्र​क्रियाओं के तहत नियमों के उल्लंघन पर समय पर कार्रवाई तय करने का निर्देश दिया है.

नगर निकाय ने फिर से कहा कि सभी स्तरों पर कड़ी जवाबदेही तय की जाएगी. जो अधिकारी अपनी ड्यूटी को ठीक से नहीं निभाएंगे. उनके खिलाफ लागू नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. कॉरपोरेशन दिल्ली भर में बिल्डिंग से जुड़े नियमों का पालन तय करने और अनधिकृत निर्माण को रोकने को लेकर जरूरी प्रवर्तन और प्रशासनिक कदम उठाना जारी रखेगा.

ये भी पढ़ें: BRICS समिट के लिए किन-किन देशों के दिग्गज भारत की धरती पर रखेंगे कदम? शिखर सम्मेलन से पहले ही देख लें लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत का दबदबा, 10वीं बार फाइनल में एंट्री, बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा

Womens Asia Cup 2026 SemiFinal: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने लगातार 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई. Thu, 10 Sep 2026 23:11:44 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: दिल्ली में महाशक्तियों का मिलन.. दुनिया हैरान ! #shorts #pmmodi #putin #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:10:47+00:00

News Ki Pathshala:2030 तक भारत के इन सेक्टर्स को मिलेगा ग्रोथ #shorts #industrialrevolution #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T18:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers