Responsive Scrollable Menu

शैफाली वर्मा की फिफ्टी, दीप्ति का धमाल, महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को दिया 150 रनों का लक्ष्य

IND vs BAN: महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 149 रनों का स्कोर बनाया है. यानी बांग्लादेश को अब जीत के लिए 150 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए ओपनर शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेलीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन बनाए. इसके अलावा ऋचा घोष 21 और प्रतिका रावल 20 रनों का योगदान दिया. वहीं बांग्लादेश के लिए बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातुन ने 2 विकेट चटकाए. 

स्मृति वर्मा जल्दी हो गईं आउट

बांग्लादेश के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने किया. भारत की शुरुआत खराब रही. टीम इंडिया ने दूसरे ही ओवर में 9 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. सुल्ताना खातून ने स्मृति मंधाना को आउट किया. मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर चलती बनीं. इसी ओवर में शैफाली वर्मा का भी एक कैच ड्रॉप हुआ.

इसके बाद शैफाली वर्मा ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन फिर 59 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. राबेया खातुन ने प्रतिका रावल को आउट कर पवेलियन भेजा. प्रतिका 24 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुईं. 

शानदार पारी खेलकर शैफाली वर्मा हुईं लौटी पवेलियन

इसके बाद भारतीय टीम को 14वें ओवर में 92 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. एक शानदार पारी खेलकर ओपनर शैफाली वर्मा आउट हुईं. उन्हें सुल्ताना खातुन ने अपना शिकार बनाया. शैफाली 40 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेलीं, जिसमें 7 चौका और 3 छक्का शामिल रहा.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर.

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान के पहले T20I मैच पर खतरा, क्या BRICS Summit की वजह से बदल जाएगा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट

Continue reading on the app

CM धामी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पंचायत भवनों के निर्माण का बजट बढ़ाकर ₹20 लाख किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के उपर सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अंतर्गत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹2.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. 

धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा से 16 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुमन्य राहत राशि ₹ 16.00 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्यालीसौड में अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से 38 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 03 माह का भुगतान हेतु ₹4.56 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

पंचायत भवनों के निर्माण के लिए अब मिलेंगे ₹ 20.00 लाख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सैक्टर के अन्तर्गत पंचायत भवन निर्माण हेतु अनुमन्य धनराशि ₹ 10 लाख को बढ़ाकर ₹ 20 लाख का अनुमोदन प्रदान करते हुए शासनादेश जारी किया गया है.

 

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज स्ट्रेट में भयंकर तबाही? | Donald Trump | Top News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:30:00+00:00

EPFO Rules Chnage: PF निकालने के बदले नियम, जल्दी कीजिए! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers