Responsive Scrollable Menu

दमोह: अपनी प्रेमिका को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर प्रेमी ने खुद खाया जहर, आरोपी गिरफ्तार

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर खुद सुसाइड करने की कोशिश की है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया एवं मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पूरा मामला जिले के हटा थाना क्षेत्र के बनगांव इलाके का है। यहां गुरुवार दोपहर एक विवाहित महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 25 वर्षीय वर्षा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है।

प्रेम प्रेसंग से जुड़ा है पूरा मामला

मौके पर पहुंची हटा पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इसी गांव का रहने वाला अजय दुबे वर्षा से प्रेम करता था। बताया जा रहा है कि वर्षा की शादी के बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध बना हुआ था। पुलिस की जांच में अजय ने ही वर्षा की हत्या कर उसे मौत के घाट उतारा है।

पुलिस को देख भागा आरोपी, किया जहरीले पदार्थ का सेवन

हटा पुलिस की एक टीम मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी थी जबकि दूसरी टीम आरोपी की तलाश में रवाना हुई। इसी दौरान आरोपी अजय गांव के बाहर एक पुलिया पर बैठा मिला। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पकड़े जाने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सामने आया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था और इसके बाद शराब का सेवन किया था। गंभीर हालत में आरोपी अजय को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है, जिला अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक अजय के शरीर में जहर फैला हुआ है। उसे निकालने की कोशिश की जा रही है लेकिन निकल नहीं पा रहा है लिहाजा इसे जबलपुर रेफर किया जा रहा है।

पहले प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर आरोपी ने खाया जहर

बता दें कि अस्पताल में आरोपी के होश में आने के बाद उसने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह और मृतिका दोनों ही एक दूसरे से प्रेम करते थे। वर्षा की शादी होने के बाद भी वह अपने पति के साथ नहीं रहना चा​हती थी। इसके बाद हम दोनों ने सुसाइड करने की ठान ली। लेकिन इस बीच वर्षा की एक शर्त थी कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारे और फिर खुद जान दे। जिसके बाद आरोपी ने पहले अपली प्रेमिका की हत्या की फिर खुद जहरीले पदार्थ का सेवन कर सुसाइड करने की कोशिश की।

इस वारदात का गवाह वर्षा का पति बताया जा रहा है जो उसे लेने आया था। उसके मुताबिक, वह अपनी पत्नी वर्षा के साथ भाभी से मिलने आया था। इसी दौरान अजय वहां पहुंचा और वर्षा से बात करने की कोशिश करने लगा। वर्षा ने उससे बात करने से मना कर दिया। इसके बाद अजय ने कथित तौर पर धारदार हथियार निकालकर वर्षा पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Continue reading on the app

UP Latest News: 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश में क्या-क्या हुआ? 11 बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में

UP Big News Today: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से अलग किया, मेरठ में 400 किलो विस्फोटक मिला, मैनपुरी में LPG हादसा और सरयू का जलस्तर बढ़ा।

Continue reading on the app

  Sports

10 विकेट... कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, हेड कोच गौतम गंभीर को भेजा मैसेज

Kuldeep Yadav 10 wicket haul: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए यॉर्कशर को एसेक्स पर पारी और 106 रनों से ऐतिहासिक जीत दिलाई. कुलदीप ने मैच में 120 रन देकर 10 विकेट (4/70 और 6/50) झटके, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बल्ले से भी 36 रनों का योगदान देने वाले कुलदीप ने हेडिंग्ले की तेज पिच और परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर तीसरे ही दिन मैच खत्म कर दिया. Fri, 11 Sep 2026 00:03:59 +0530

  Videos
See all

Trump just promised Americans $5,000 if Republicans win. Is that legal? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T19:00:26+00:00

BRICS Summit 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार भारत, सज-धज कर तैयार राजधानी New Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T19:02:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers