मानसरोवर आबू रोड। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के मीडिया एवं पी आर विंग द्वारा राष्ट्रीय मीडिया महा सम्मेलन का आज आबू रोड स्थित मानसरोवर के दिव्य शक्ति अनुभूति हॉल में श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया विषय पर भव्य शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. मान सिंह परमार, नई दिल्ली से भारत न्यूज़ नेटवर्क के सीईओ डॉ. सरफराज सैफी, न्यूज़ इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ राणा यशवंत, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी, मीडिया एवं पीआर विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजयोगी बीके करुणा भाई, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा बीके सरला बहन, राष्ट्रीय संयोजक बी के निकुंज भाई, जयपुर से ब्रह्माकुमारीज सबजोन इंचार्ज बीके सुषमा दीदी, मीडिया विंग की जोनल कॉर्डिनेटर बहन बीके चंद्रकला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन में राजयोगी बीके करुणा ने कहा कि भारत विश्व गुरु बने इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिए। पूर्व कुलपति डॉ. मान सिंह परमार ने कहा कि पूरे विश्व में जब हम श्रेष्ठ विश्व की बात करते हैं तो हम देखते हैं कि इस समय विश्व कि हालात क्या हैं। हमें शांति, एकता, विश्वास की भावना के साथ ऐसा विश्व चाहिए जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़ सके। उन्होंने पुरजोर अंदाज में कहा कि भारत के संविधान में भी विश्व बंधुत्व की बात कही गई है, भारत की संस्कृति, बहुत प्राचीन संस्कृति रही है। वहीँ सर्वे भवन्तुः सुखिनाः के तर्ज पर हमें अपनी मूल भावना को सबके सामने रखना होगा।
प्रख्यात एंकर डॉ. सरफराज सैफी ने कहा कि यह हमारी खुशनसीबी है कि मैं ब्रह्माकुमारीज संस्थान में दूसरी बार आया हूँ। मैंने यहां से बहुत कुछ सीखा है, मैं यह दावे के साथ कहा सकता हूँ कि 1500 से अधिक पत्रकार दो दशक में पहली बार किसी कार्यक्रम में एक मंच के नीचे बैठे है, यह हमारे लिए बड़े ही गौरव की बात है। आज हम कई बार वायरल पोस्ट को सच मान लेते है लेकिन उसकी पड़ताल नहीं करते हैं। श्री शैफी ने कहा कि हम अंदर से ब्रांडेड तब बनेंगे जब हम सभी धर्म के सिद्धांतों का पालन करेंगे। आज के समय में हम सबको बहुत सकारात्मक होने की जरुरत है, ब्रह्माकुमारीज इस दिशा में अच्छा काम कर रही है।
साइबर युद्ध का खतरा:
कार्यक्रम में राणा यशवंत ने अपने उद्बोधन में एआई के बारे में उदाहरण देते हुए बताया कि एआई आज हमारे लिए कई विषयों में सहायक की भूमिका अदा कर रहा है लेकिन एआई के द्वारा पूरी दुनिया में एक ऐसी ताकत तैयार करने की होड़ चल रही है जो इंसान की पकड़ से बाहर होगा। आज की तारीख़ में कई देश सायबर युद्ध की दिशा में आगे बढ़ रहे है, वहीं मनुष्य की बेसिक जरुरत क्या है इसके बारे में कोई विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह साइंस और टेक्नोलॉजी के दौर में हम सभी एक बहुत ख़तरनाक मोड़ पर खड़े है इसकी भनक हमें नहीं है तो हम धोखे में है। उन्होंने कहा कि भारत हर मामले में दूसरे देशों से कमतर साबित न हो इसके लिए हमें और सजग होने की आवश्यकता है।
भरोसा बनाए मीडिया
इस मौके पर प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि यह अध्यात्म की भूमि है, ईश्वर ने इस जगह का चयन किया है तो जरूर यहाँ कुछ खास है। पत्रकारिता को आज साहस और अध्यात्म की जरुरत है। हमारी पत्रकारिता की जो भाव भूमि है वह ध्येयनिष्ठ पत्रकारिता है। आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के 25 विंग संचालित हो रहे हैं, जो 24 घंटे एक्टिव है और उच्च पत्रकारिता के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ पर संवाद नहीं होगा तो विवाद होंगे, लेकिन हम संवाद के माध्यम से अपनी हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। लोगों को मनुष्य बनाने की आवश्यकता है, आदमी से इंसान बनने का एक प्रोसेस है। उन्होंने कहा कि मीडिया की पहली चीज भरोसा है, भरोसा तब बनता है जब आप सच के साथ खड़े होते हैं। नित्य जीवन में सच पर खड़े रहना आसान नहीं है। हमें धर्म के मार्ग पर चलना पड़ेगा।
कार्यक्रम में बीके निकुंज भाई ने भी सकारात्मक विचार रखे एवं पधारे सभी अतिथियों का अभिन्दन भी किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन बीके चंद्रकला बहन ने किया।
Continue reading on the app
NEXA को कभी किसी खास निर्देश या 'ब्रीफ़' के आधार पर नहीं बनाया गया था। एक दशक से भी पहले, किसी ने भी मारुति सुज़ुकी से कार के अलावा किसी और तरह के रिटेल अनुभव की मांग नहीं की थी; बाज़ार ने भी इसकी ज़रूरत नहीं जताई थी। फिर भी, NEXA ने इसे पहले ही भांप लिया और एक ऐसी जगह बनाई जहाँ कार ही सब कुछ नहीं थी, बल्कि यह भारत में कार खरीदने और उसके साथ जीने के तरीके का एक हिस्सा बन गई। बिना कहे ही आगे बढ़ने की यह सोच हमेशा बनी रही, भले ही ग्राहक बदल गए हैं—अब उनकी पहचान आय या उम्र से नहीं, बल्कि उनकी सोच से होती है। NEXA इस बदलते हुए ग्राहक वर्ग को 'कॉस्मोपॉलिटन्स' (Cosmopolitans) कहता है, और इन्हीं को ध्यान में रखते हुए NEXA के सबसे खास मॉडल, 'बलेनो' (Baleno) को नए सिरे से तैयार किया गया है।
NEXA के पोर्टफोलियो में बलेनो लंबे समय से सिर्फ़ एक कार से कहीं ज़्यादा रही है। यह एक रिश्ता है, लाखों भारतीय खरीदारों के लिए सपनों को पूरा करने की शुरुआत है, और एक ऐसा बेंचमार्क है जिससे इस सेगमेंट के दूसरे मॉडल अपनी तुलना करते हैं। लेकिन NEXA के लिए लीडरशिप का मतलब कभी भी एक जगह रुककर अपनी पुरानी पहचान को बचाए रखना नहीं रहा है; इसका मतलब हमेशा माहौल और लोगों की ज़रूरतों को समझना रहा है। लोगों की ज़रूरतों को समझने पर पता चला कि आज का ग्राहक ऐसा है जिसे अपने आत्मविश्वास को शब्दों में बताने की ज़रूरत नहीं है; उसका आत्मविश्वास उसके पहनावे, स्टाइल और रोज़मर्रा के जीवन में झलकता है।
सिर्फ़ एक बात – कि स्टाइल असलियत (सब्सटेंस) के उलट नहीं है, बल्कि असलियत का ही एक रूप है जब वह बिना किसी रोक-टोक के सामने आती है – इसी सोच पर शानदार नई बलेनो को बनाया गया है। इसकी पोज़िशनिंग के पीछे यही सोच है – 'डेयर टू गो ग्लैम' (ग्लैमरस बनने की हिम्मत करें) – जो हर छोटी-बड़ी बात को खास बनाने, हर सफ़र को एक एहसास में बदलने और हर आगमन को यादगार बनाने का न्योता देती है। यह सोच बाहर से साफ़ नज़र आती है। शानदार नई बलेनो, NEXA के 'क्रफ़्टेड फ़्यूचरिज़्म' को असल रूप देती है।
इसमें सिग्नेचर NEXWave ग्रिल को ज़्यादा बोल्ड और थ्री-डायमेंशनल लुक दिया गया है – यह अब पहले से ज़्यादा चौड़ी है और इस पर हॉरिज़ॉन्टल क्रोम गार्निश लगी है। तराशा हुआ बंपर और क्रोम फेंडर गार्निश कार के चारों ओर वही कॉन्फिडेंस दिखाते हैं, जबकि आगे की तरफ़ सिग्नेचर LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के साथ NEXTre' LED DRLs और पीछे की तरफ़ NEXTre' LED टेल लैम्प्स इसे हर एंगल से एक अलग पहचान देते हैं। एक स्लीक शार्क फ़िन एंटीना इसके लुक को पूरा करता है और साथ ही हवा के दबाव और शोर को भी कम करता है – यह इस बात का सबूत है कि डिज़ाइन से जुड़े छोटे-छोटे फ़ैसले भी सोच-समझकर लिए गए थे।
कॉन्फिडेंस सिर्फ़ दिखने तक ही सीमित नहीं है। शानदार नई बलेनो में लेवल 2 ADAS दिया गया है, जो सामने की सड़क को पढ़ने के लिए मोनोकुलर कैमरा और मिलीमीटर-वेव रडार का इस्तेमाल करता है। इससे एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर प्रिवेंशन और वॉर्निंग, एडवांस्ड इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटो हाई बीम जैसे फ़ीचर मिलते हैं। ये सभी चुपचाप काम करते हैं ताकि ड्राइवर का ध्यान सड़क पर बना रहे। यही स्मार्टनेस गाड़ी के अंदर भी SmartPlay Pro+, हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्लैरियन-ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम के साथ जारी रहती है। इन्हें गाड़ी में बहुत सोच-समझकर शामिल किया गया है, न कि बस ऊपर से थोपा गया है, ताकि हर ड्राइव बेहतर और स्मार्ट लगे, और कभी भी मुश्किल न हो।
Continue reading on the app