Responsive Scrollable Menu

BRICS 2026: 'न्योता ही नहीं मिला तो क्यों जाएं', नाराज पड़ोसी ने ब्रिक्स को लेकर कह दी बड़ी बात

BRICS Summit में बांग्लादेश के PM तारिक रहमान की भागीदारी पर संशय है। विदेश मंत्री ने कहा कि न्योता PM को नहीं, BIMSTEC चेयरमैन को मिला है।

Continue reading on the app

पाकिस्तान क्रिकेटर रिजवान-इमाम के खिलाफ साइबर जांच:नेशनल एजेंसी ने टीम लीक मामले में नोटिस भेजा; लाहौर कार्यालय में पेश होने को कहा

पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को कथित टीम लीक मामले में नोटिस भेजा गया है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें शुक्रवार को लाहौर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल जब्त कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। अधिाकारी फोन अनलॉक करवाकर उनमें मौजूद जानकारी हासिल कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से रिलीज किया था इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में 7 खिलाड़ियों को PCB ने टीम से रिलीज कर घर भेज दिया था। इनमें रिजवान और इमाम भी शामिल थे। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक की गई थी। NCCIA ने एक तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी नोटिस भेजा है। हालांकि, उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। PCB का कोई बयान नहीं आया PCB ने जांच पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बोर्ड ने यह भी नहीं बताया कि खिलाड़ियों के फोन अपने कब्जे में क्यों लिए गए। मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की बात आमिर ने कहा- ‘PCB ऐसे मामलों को अपनी तय प्रक्रिया के मुताबिक संभालता है। यह प्रक्रिया PCB के नियमों के तहत की जा रही है और इसमें सभी संबंधित लोगों को उचित मौका दिया जा रहा है।’ बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों के मोबाइल फोन मीडिया में जानकारी लीक होने के आरोपों की फोरेंसिक जांच के लिए लिए गए थे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। PCB ने खिलाड़ियों के फोन जब्त किए थे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। टेस्ट मैच खत्म होने तक ये फोन बोर्ड के कब्जे में ही रहेंगे। PCB ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और इस कार्रवाई की वजह क्या है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट का मैच फिक्सिंग से पुराना नाता रहा है। इसमें 2010 के इंग्लैंड दौरे का स्पॉट फिक्सिंग मामला भी शामिल है। इस मामले में तीन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। 7 खिलाड़ी और 2 कोच पहले ही हटाए गए पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा फेरबदल किया है। बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा हेड कोच सफराज अहमद को हटा दिया गया और उनकी जगह माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए जिम्मेदारी दी गई। बॉलिंग कोच उमर गुल की जगह एश्ले नॉफके को भी लाया गया है। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों के फोन PCB की कस्टडी में लिए जाने की रिपोर्ट ने टीम के भीतर चल रही उथल-पुथल को और बढ़ा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली 5 टीमें, एक टीम गंवा चुकी है 21 मैच, जीत को वर्षों तरसती रहीं

5 team Most consecutive defeats in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम दर्ज है, जिसने 2001 से 2004 के दौरान लगातार पराजय का सामना किया. इसके अलावा जिम्बाब्वे दो अलग-अलग दौरों में लगातार 11 और 10 मुकाबले हारा. शुरुआती दौर (1889-1899) में दक्षिण अफ्रीका भी लगातार 8 टेस्ट हार चुका है. सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली 5 टीमें इस प्रकार हैं. Fri, 11 Sep 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood | पवन सिंह का घर डूबा, बिहार में जलप्रलय! Pawan Singh House Flooded | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T01:45:09+00:00

Super Fast 100 News LIVE: आज की ताजा खबरें | BRICS | Satya Niketan | Iran US War | Trump | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T01:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers