Responsive Scrollable Menu

जब खूबसूरत दुल्हन पर लगा डायन होने का इल्जाम, यामी गौतम की Nayyi Navelli के टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता

यामी गौतम की आने वाली डरावनी और रहस्यमयी फिल्म नई नवेली का टीजर जारी हो गया है। गुरुवार को सामने आए करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में यामी गौतम एक नई-नई दुल्हन मोहिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन अचानक परिवार में मोहिनी को लेकर ऐसा शक पैदा होता है कि उस पर डायन होने का आरोप लग जाता है।

परिवार की बैठक में लगा डायन होने का आरोप

टीजर की शुरुआत परिवार की एक बैठक से होती है। परिवार का एक सदस्य अपनी भाभी मोहिनी को लेकर कुछ कहना चाहता है। काफी पूछने पर वह अचानक कह देता है कि उसे लगता है कि मोहिनी एक डायन है।

यह सुनते ही परिवार के लोग भड़क जाते हैं और उसे थप्पड़ तक मार देते हैं। लेकिन इसके बाद कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिससे दर्शकों के मन में भी सवाल खड़ा हो जाता है कि आखिर मोहिनी के बारे में कही गई बात पूरी तरह गलत है या इसके पीछे कोई बड़ा रहस्य छिपा है।

इसे भी पढ़ें: Shaque: Trust No One का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 9 साल से लापता बच्चे की तलाश में परिणीति चोपड़ा

हवा में तैरती नजर आईं यामी गौतम

टीजर में यामी गौतम का किरदार हवा में तैरता हुआ भी दिखाई देता है। मोहिनी का अंदाज डरावना होने के साथ-साथ मजेदार भी है। वह अपने बारे में ऐसी बात कहती है, जिससे संकेत मिलता है कि वह कोई साधारण इंसान नहीं है।

मोहिनी मजाकिया अंदाज में कहती है कि वह नाश्ते में दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत खा जाती है। उसका यह अंदाज फिल्म में डर के साथ हास्य का रंग भी दिखाता है।

डर के साथ हंसी और रहस्य का तड़का

नई नवेली सिर्फ डराने वाली फिल्म नहीं लग रही है। टीजर में पारिवारिक रिश्तों, हंसी-मजाक, डर और रहस्य को एक साथ दिखाया गया है। फिल्म की कहानी मेरठ के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक खूबसूरत नई दुल्हन के आने के बाद घर का माहौल ही बदल जाता है।

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इसमें तनु वेड्स मनु जैसी मस्ती और तुम्बाड जैसा रहस्य देखने को मिलेगा। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी इस बात को लेकर बढ़ गई है कि मोहिनी आखिर कौन है और उसके बारे में परिवार के सदस्य को ऐसा शक क्यों होता है।

इसे भी पढ़ें: Ramayana: Part 1 की विदेशों में जल्दी रिलीज़, भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया में आएगी रणबीर कपूर की फ़िल्म

16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

नई नवेली का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यामी गौतम के अलावा फिल्म में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह भी नजर आएंगे।

क्या सच में डायन है मोहिनी?

फिल्म की कहानी के मुताबिक, एक खूबसूरत दुल्हन मोहिनी मेरठ के एक परिवार में आती है। शुरुआत में उसका आना परिवार के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं लगता, लेकिन जल्द ही उसके देवर को शक होने लगता है कि इस दुल्हन के पीछे कोई डरावना राज छिपा है।

अब मोहिनी सच में डायन है या उसके पीछे कोई और रहस्य है, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल टीजर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

Continue reading on the app

शादी में 8 करोड़ के सोने से सजी दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल, फिर पुलिस ने रातों रात उठा लिया दुल्हा!

तुर्की में 8 करोड़ रुपये के सोने से सजी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो यह शादी सुर्खियों में आ गई. लेकिन कुछ ही समय बाद दूल्हे की गिरफ्तारी और अब पत्नी Çağla Öz के हिरासत में लिए जाने से मामला और गंभीर हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

आ गया वायरल 80s ट्रेंड का रिजल्ट, किस क्रिकेटर ने मारी बाजी, किसका रेट्रो लुक रहा 10/10

Cricketers 80s look trend: रोज सोशल मीडिया चलाने वाला शायद ही ऐसा कोई यूजर होगा, जिसने अबतक वायरल 80s ट्रेंड पर हिस्सेदारी नहीं की होगी. अपनी फोटोज नहीं बनाई होगी. इस ट्रेंड को वायरल हुए अब जब 48 घंटे से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है तो चलिए एक नजर डालते हैं, इसके रिजल्ट पर यानी किस खिलाड़ी पर ये लुक कितना बेहतर लगा. Fri, 11 Sep 2026 07:57:01 +0530

  Videos
See all

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुआ भव्य स्वागत | BRICS Summit 2026 | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:12:20+00:00

Iran-US War:ईरान का पलटवार! अमेरिका के 5 टैंकर तबाह होने के बाद 10 जहाजों पर हमला | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T02:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers