Ganesh Chaturthi 2026: कोई बना रहा मूर्ति तो कोई सजा रहा पंडाल, इन सितारों ने शुरू की बप्पा के स्वागत की तैयारी
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी आने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और देशभर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मनोरंजन जगत के सितारे भी गणपति उत्सव को लेकर खास तैयारी करते हैं. खास बात ये है कि टीवी से लेकर बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो बाजार से गणपति की मूर्ति खरीदने के बजाय खुद अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति तैयार करते हैं. हर साल की तरह इस बार भी ऋत्विक धनजानी और करण वाही ने बप्पा की मूर्ति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. तो चलिए जानते हैं, किन-किन सेलेब्स ने शुरू कर दी तैयारी.
1. सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान के परिवार में गणपति उत्सव हर साल खास तरीके से मनाया जाता है. उनके घर बप्पा का स्वागत किया जाता है और परिवार के लोग पूजा में शामिल होते हैं. गणपति के दौरान सलमान के घर की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं. ऐसे में इस साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है और सेलेब्स ने तैयारी शुरू कर दी है.
2. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी गणेश चतुर्थी को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. वो परिवार के साथ मिलकर बप्पा के स्वागत की तैयारी करती हैं. घर की सजावट से लेकर पूजा और आरती तक, अंकिता पूरे उत्साह के साथ गणपति उत्सव मनाती हैं. इस साल के लिए एक्ट्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.
3. ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani)
इस लिस्ट में टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी का भी नाम शामिल है, एक्टर हर साल अपने हाथों से गणपति की मूर्ति तैयार करते हैं. इस साल भी उन्होंने बप्पा की मूर्ति बनाने का काम शुरू कर दिया है. ऋत्विक मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणपति बनाते हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी शेयर करते हैं. पिछले साल उन्होंने शाडू मिट्टी से बप्पा की मूर्ति तैयार की थी. अब देखना होगा कि इस बार वो बप्पा की किस तरह की मूर्ती बनाएंगे.
ये भी पढ़ें- Daayra: गुलजार के शब्द, बी प्राक की आवाज और अमित त्रिवेदी का म्यूजिक... ‘सच का दायरा’ गाने ने जीता दिल
4. करण वाही (Karan Wahi)
करण वाही भी ऋत्विक धनजानी के साथ मिलकर इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति तैयार करते रहे हैं. 2026 में भी दोनों सितारों ने बप्पा की मूर्ति बनाने की झलक शेयर की है. करण ने अधबनी मूर्ति की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि बप्पा को अपने हाथों से आकार देने का काम शुरू हो चुका है.
5. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
बप्पा के भक्तों में सबसे बड़ा नाम शिल्पा शेट्टी का भी आता है. एक्ट्रेस हर साल अपने घर गणपति का स्वागत करती हैं. वो परिवार के साथ पूजा करती हैं और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाती हैं. उनके घर होने वाला गणपति उत्सव हर साल फैंस के बीच भी चर्चा का विषय रहता है. हालांकि पिछले साल परिवारिक समस्या के चलते वो गणपति का स्वागत नहीं कर पाई थी, लेकिन इस साल के लिए एक्ट्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
6. श्वेता महाडिक (Shweta Mahadik)
वहीं, टीवी एक्ट्रेस श्वेता महाडिक भी गणपति उत्सव को खास अंदाज में मनाती हैं. वह अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति तैयार करने के साथ घर पर पंडाल भी सजाती है. 2024 में उन्होंने great barrier reef थीम पर पंडाल सजाया था, फिर पिछले साल जंगल थीम और इस बार एक्ट्रेस देसी मेला (Carnival) थीम पर गणपति पंडाल सजा रही है. अपने सोशल मीडिया पर तो उन्होंने अभी तक वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: 6 साल की सोच के बाद बनी ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’, जानिए कहानी, स्टारकास्ट से लेकर सबकुछ
अगस्त के लिए 'आईसीसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के तौर पर लाओमी, कोंचारोएन्काई और बार्नेट नामित
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। थाईलैंड सुलीपोर्न लाओमी और नन्नापत कोंचारोएन्काई के साथ आइल ऑफ मैन की लुसी बार्नेट को 'अगस्त 2026' के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama






