Responsive Scrollable Menu

IPS Transfer and Police News: राज्य के पांच IPS अफसरों का तबादला.. तेजतर्रार अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को मिला यातायात का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली सरकार ने पांच IPS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। चिन्मय बिस्वाल, ईश सिंघल समेत अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Continue reading on the app

Sensex 138 अंक उछला, Nifty में भी लौटी तेजी

स्थानीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 138 अंक चढ़ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 46 अंक के लाभ में रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से पूरे दिन निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता सीमित रही। निवेशकों ने बाजार में अपनी हिस्सेदारी कम रखी, जिससे ज्यादातर समय कारोबार एक सीमित दायरे में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 138.36 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74,902.59 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,910.96 अंक तक गया जबकि नीचे में 74,598.47 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 46.30 अंक यानी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,477.80 अंक पर बंद हुआ। शोध विश्लेषक फर्म एचएसटी वेल्थ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

कमजोर वैश्विक संकेतों और ब्रेंट क्रूड की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल रहने के बावजूद वित्तीय और तेल एवं गैस शेयरों में चुनिंदा लिवाली से बाजार में तेजी आई।’’ सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। एचसीएल टेक, टाटा स्टील, ट्रेंट और आईटीसी नुकसान के शेयर नुकसान में रहे। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 1.19 प्रतिशत बढ़कर 102.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.16 प्रतिशत चढ़ा, जबकि मिडकैप सेलेक्ट में 0.34 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई के क्षेत्रवार सूचकांकों में बीमा 0.58 प्रतिशत, टॉप-10 बैंक 0.52 प्रतिशत, बैंकएक्स 0.36 प्रतिशत, निजी बैंक सूचकांक 0.35 प्रतिशत, वित्तीय सेवाएं 0.34 प्रतिशत और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 0.32 प्रतिशत चढ़े। पूंजीगत सामान 0.99 प्रतिशत, दूरसंचार 0.91 प्रतिशत, धातु 0.67 प्रतिशत और अस्पताल 0.48 प्रतिशत टूटे।

ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर बाजार तीन लगातार सत्रों की तेज गिरावट के बाद सीमित दायरे में कारोबार करते हुए मजबूती के साथ बंद हुआ। निवेशकों की नजर आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर है, जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर उम्मीदों को प्रभावित कर सकते हैं और वैश्विक शेयर, बॉन्ड प्रतिफल तथा उभरते बाजारों की मुद्राओं को नई दिशा दे सकते हैं।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों की नजर अब अमेरिकी मुद्रास्फीति के महत्वपूर्ण आंकड़ों पर है। इससे ब्याज दर की दिशा के बारे में संकेत मिल सकते हैं।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 582.99 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बुधवार को 813.35 अंक टूटकर 74,764.23 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 203.60 अंक की गिरावट के साथ 23,431.50 अंक पर रहा था।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma का 2027 World Cup खेलने पर सस्पेंस बरकरार, क्या होगा भविष्य?

भारत के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में कोई पक्का वादा करने से इनकार कर दिया है। वनडे टीम में उनकी जगह को लेकर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के भविष्य को लेकर कोई साफ़ बात नहीं कही है। जब एक इवेंट के दौरान मुंबई के इस क्रिकेटर से उनके इरादों के बारे में सीधे पूछा गया, तो भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फ़ैसला नहीं किया है और वे समय आने पर ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है; तब देखा जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने India-Afghanistan T20I मैच का समय बदलने का किया अनुरोध!


खास बात यह है कि जुलाई में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि सिलेक्शन कमिटी उन्हें टीम से हटाने पर विचार कर रही थी; उसके बाद वर्ल्ड कप को लेकर रोहित का यह पहला सार्वजनिक बयान था। हालांकि, सीरीज़ के आखिरी मैच में इस ओपनर ने 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर इन चर्चाओं पर रोक लगा दी थी, लेकिन BCCI की रिव्यू मीटिंग से पहले ये बातें फिर से उठने लगी थीं।

काफी चर्चा थी कि सिलेक्शन कमिटी अब उनसे आगे बढ़ना चाहती है और जायसवाल को उस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए पर्याप्त मौके देना चाहती है, जो साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। देवजीत सैकिया के बयानों के बाद यह स्थिति बदल गई। BCCI सेक्रेटरी ने सार्वजनिक रूप से संकेत दिया कि रोहित लॉर्ड्स मैच के बाद रिटायर नहीं होंगे, जिससे मामला अनसुलझा ही रहा। BCCI की रिव्यू मीटिंग के बाद, उन्होंने फिर भरोसा दिलाया कि क्रिकेटर अभी अच्छी फ़ॉर्म में है और सेलेक्टर्स के पास इसके अलावा कुछ और सोचने की कोई वजह नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ने West Indies ODI सीरीज के लिए कसी कमर, आलोचकों को दिया करारा जवाब!


पिछले साल, चीफ़ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा दावा किया था कि रोहित और विराट कोहली, दोनों ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कोई पक्का फ़ैसला नहीं ले पाए हैं। इस मामले पर दोनों में से किसी भी खिलाड़ी ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन आख़िरकार रोहित ने अपने आने वाले टेलीविज़न शो के प्रोमो के दौरान ‘Non Commital?’ (क्या कोई पक्का फ़ैसला नहीं?) लिखी टी-शर्ट पहनकर इस पर तंज कसा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 19:13:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi Naaraaj Fufa Ji Statement: PM के 'नाराज फूफा' वाले तंज पर क्यों छिड़ी बहस ?Reporter's Uncut #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:15:06+00:00

AAP PC: Raghav Chadha पर AAP का बड़ा हमला, वोट के मुद्दे पर BJP घिरी? #aap #bjp #raghavchadha #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T14:15:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers