Responsive Scrollable Menu

Bipasha Basu: बिपाशा बसु के न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में मिले 'कीड़े'! वीडियो शेयर कर FDA अधिकारी से की शिकायत

Bipasha Basu: अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है। बिपाशा ने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में खोले गए आइसोप्योर (Isopure) के एक कंटेनर में छोटे-छोटे कीड़ों जैसी चीजें देखीं। इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मामले की जांच करने की अपील की।

बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो 10 सितंबर को शेयर किया। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को भी टैग किया और उनसे इस मामले को देखने का अनुरोध किया।

वीडियो में बिपाशा ने दिखा सबूत
वीडियो में बिपाशा ने डिब्बे के अंदर की चीज़ों को पास से दिखाया और बताया कि उसमें कीड़े हैं। वीडियो में बिपाशा कहती सुनाई देती हैं, "इस 'आइसोप्योर' (Isopure) में कीड़े भरे हुए हैं... बहुत छोटे-छोटे कीड़े। हमने जो नया डिब्बा खोला है, वह कीड़ों से भरा हुआ है।"

 

तुकाराम मुंढे को टैग कर मांगी मदद
वीडियो के साथ बिपाशा ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए उनसे मामले को देखने की अपील की।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि FDA इस तरह की शिकायतों पर कार्रवाई करेगा, ताकि लोगों को खराब या मिलावटी सामान न खरीदना पड़े। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई।

कौन हैं तुकाराम मुंढे?
तुकाराम मुंढे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। खाद्य सुरक्षा और नियमों के पालन से जुड़े मामलों को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते हैं।

महाराष्ट्र FDA की ओर से समय-समय पर रेस्टोरेंट्स, खाद्य प्रतिष्ठानों और क्विक-कॉमर्स से जुड़े स्टोरेज एवं वेयरहाउस की जांच की जाती रही है। खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़े कथित उल्लंघनों पर विभाग कार्रवाई भी करता है।

बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मों से दूर
बिपाशा बसु ने पिछले कुछ वर्षों में फिल्मों से दूरी बनाए रखी है। अभिनेत्री को आखिरी बार 2020 की वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था।

फिलहाल उनके किसी नए फिल्म प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वह समय-समय पर अपनी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं।
 

Continue reading on the app

वैभव के साथ खेलने पर क्या बोल गए शमी, किसके सहारे अभी भी वापसी की बात कर रहा है तेज गेंदबाज, क्या है मोटिवेशन का राज?

shami on comeback: शमी का आखिरी टेस्ट मैच 2023 में ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में था. शमी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद कहा कि अगर आप प्रेरणा के कारण ढूंढते हैं तो बहुत सारे कारण हैं. इस स्तर पर, यदि आप आत्म-प्रेरित नहीं हैं, तो आपका दृष्टिकोण गलत है. आप किसी भी स्तर पर खेल रहे हों, आपकी आँखें हमेशा अगले स्तर पर होनी चाहिए

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान बाहर, भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा महिला एशिया कप फाइनल, संडे को खिताबी शो

IND vs SL Women's Asia Cup final: विमेंस एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में श्रीलंका का सामना भारत से होगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था. श्रीलंका से हार के बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. Fri, 11 Sep 2026 23:58:27 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में हो गया खेला! | Breaking | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:05+00:00

Why is Donald Trump visiting the Republic of Ireland? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers