Responsive Scrollable Menu

पन्ना में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पन्ना: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अलग-अलग विभागों में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं वहीं लोकायुक्त पुलिस भी रिश्वतखोर कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला पन्ना जिले से सामने आया है जहां एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

जानकारी अनुसार, लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने आदिवासी किसान दयाराम आदिवासी से केन-बेतवा लिंक परियोजना की बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और जरूरी दस्तावेज बनवाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान पहले 30 हजार रुपये दे चुका था। जब किसान दूसरी बार रिश्वत की राशि देने पहुंचा तो लोकायुक्त ने बाकी 47 हजार रुपये लेते समय हॉस्पिटल चौक, पन्ना में लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार, केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवार को पहले 1 लाख 35 हजार रुपये का मुआवजा मंजूर हुआ था। इसके बाद फरियादी दयाराम आदिवासी ने बढ़ी हुई 63 हजार रुपये की मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन किया। आरोप है कि पटवारी ने राशि मंजूर कराने के साथ परिवार में हुई मौतों के मृत्यु प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने और अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर भी रिश्वत मांगी।

लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बताया गया है कि फरियादी ने पहले 30 हजार रुपये दे दिए थे लेकिन बाकी रकम देने से पहले लोकायुक्त पुलिस सागर से शिकायत कर दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और पन्ना के हॉस्पिटल चौक पर पटवारी को 47 हजार रुपये लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम आरोपी की बाइक की डिग्गी से बरामद की गई। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Continue reading on the app

फिर मिला ₹600 करोड़ का बड़ा काम, रॉकेट की रफ्तार से 11% चढ़े कंपनी के शेयर; ऑर्डर बुक ₹4,100 करोड़ के पार

Man Industries Share Price: मैन इंडस्ट्रीज (Man Industries) के शेयरों में गुरुवार को 11% से ज्यादा की तेजी आई। कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से करीब ₹600 करोड़ के नए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। नए ऑर्डर के बाद कंपनी की कुल अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक करीब ₹4,100 करोड़ हो गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Kamlesh Jain: चार साल बाद मास्टरमाइंड की टीम इंडिया से छुट्टी, लंबे से समय से कोच गंभीर और BCCI के रडार पर थे

Team India Physiotherapist Kamlesh Jain: भारतीय टीम पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों की चोटों और उनके लगातार फिट न रन पाने की समस्याओं से जूझ रही है. इस बीच बीसीसीआई ने फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू न करने का फैसला लिया है, जो साल 2022 से टीम इंडिया के साथ काम कर रहे थे. कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही इशारा मिल चुका था कि अब कमलेश पर बीसीसीआई एक्शन ले सकता है. Fri, 11 Sep 2026 09:45:56 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर | Hormuz Attack | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T05:04:37+00:00

iPhone 18 सीरीज लॉन्च करते हुए Apple ने दिया बड़ा झटका, महंगे हुए कई पुराने मॉडल्स ! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T05:04:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers