पेट्रोल पंप में घुसी बेकाबू बस, कार के उड़ा दिए पचखर्रे, देखें रोंगटे खड़े करने वाले हादसे का VIDEO
हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट इलाके से एक हादसे का रोंगटे खड़ा करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में बतासिंगाराम स्थिति एक पेट्रोल पंप में फ्यूल लेने के लिए एक मिनी ट्रक और उसके पीछे कार खड़ी थी. इसी बीच, तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TGSRTC) की एक तेज रफ्तार बस अचानक सड़क से पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ जाती है. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी यह बस पेट्रोल पंप में खड़ी कार से टकरा जाती है. यह टक्कर इनती जबरदस्त थी कि कार के तो लगभग पचखर्रे उड़ गए और टक्कर के इंपैक्ट से मिनी ट्रक दूर जा खड़ा हुआ. हादसे के बाद पेट्रोल पंप में लगभग भगदड़ सी स्थिति हो गई. बताया जा रहा है कि एक आटो-रिक्शा को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पेट्रोप पंप में जा घुसी. कैसे हुआ यह पूरा हादासा, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो.
18 साल में ढल जाते हैं टाइगर, पर 23 में कैसे एक्टिव महक? भारतीय वैज्ञानिकों ने शुरू की DNA-जेनेटिक्स की जांच
Tigress Mahak Longevity Mystery: 23 साल की उम्र पार कर चुकी बाघिन महक भारत की सबसे बुजुर्ग जीवित बाघिन बनकर इतिहास रच रही है. अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, कोटा में रह रही महक की इस असामान्य लंबी उम्र के राज से पर्दा उठाने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) उसके डीएनए, जेनेटिक्स और मेडिकल हिस्ट्री की इन-डेप्थ स्टडी करेगा. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अध्ययन बुजुर्ग वन्यजीवों की बेहतर देखभाल और संरक्षण के लिए गेम-चेंजर साबित होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







