Responsive Scrollable Menu

MP में 17 सितंबर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे कई आयोजन, इन IAS अधिकारियों को सौंपा जिलों का दायित्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17अक्टूबर 2026 तक चलाया जायेगा। सभी 55 जिलों के लिए वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश दिए है कि सेवा संकल्प अभियान 2026 के क्रियान्वयन की जिले की संपूर्ण 1 माह की योजना गुरुवार-शुक्रवार में अनिवार्य रूप से तैयार करवा ली जाए।समस्त नामांकित नोडल अधिकारी 17 सितंबर 2026 को संपूर्ण दिवस अपने प्रभार के जिले में रहेंगे। इसके अलावा उस दिन आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों आर्शीवाद का दीया और अन्य कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेंगें।

अभियान के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और 2047 विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान में सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचने, युवाओं से जुड़ाव और सेवा-जनकल्याण के संदेश पर खास फोकस रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश पहले ही जारी कर दिये हैं। सेवा संकल्प अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 2 सितंबर 2026 को हुई बैठक में भी दिशा-निर्देश दिए गए थे।

सेवा संकल्प अभियान 2026 में क्या-क्या होगा

  • सेवा संकल्प अभियान 2026 में अनेक गतिविधियां होंगी जिसमें आर्शीवाद का दीया जलाना, यानि हितग्राही परिवारों के घर पर दीप प्रज्ज्‍वलन, सेवा चित्र राष्ट्रव्यापी ड्राईंग और भाषण प्रतियोगिता।
  • सेवा स्मरण संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियां, आंगन का मिलन यानि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का सम्मान व बच्चों/माताओं की सक्रिय भागीदारी।
  • कहानी बदलाव के तहत सरकार की योजनाओं से जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की सक्सेस स्टोरी, सेवा ज्योति यात्रा में गांव , जिला स्तर की जनभागीदारी यात्रा।
  • विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ, वड़नगर (गुजरात) से वाराणसी यात्रा जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा-मेरा योगदान के तहत 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी होगी।

सेवा सेतु अभियान में

  • सेवा सेतु अभियान में सेवा सेतु केन्द्र स्थापित कर आम नागरिकों को एक ही स्थान पर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना।
  • सेवा के रंग के अंतर्गत घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प की रंगोली का निर्माण, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज विद्यार्थियों, युवाओं, स्टार्ट-अप्स, प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर और जमीनी स्तर पर नए समाधान विकसित करने वाले लोगों को जोड़ने के लिए होगा।
  • जन सेवक महाकुंभ के तहत पंचायत से पार्लियामेंट तक देशभर से सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन और 25 साल 25 कहानियाँ नेशनल अनबॉक्सिंग गतिविधियां आयोजित होगी।

 IAS अधिकारियों को जिलों का दायित्व

  • सभी जिलों में अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय व मॉनिटरिंग की दृष्टि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को जिले के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया है।
  • इनका काम प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व गतिविधियों की माईक्रो प्लानिंग में जिला कलेक्टर को सहयोग व मार्गदर्शन देना है।
  • इसके अलावा अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक सिस्टम तैयार किया जाएगा, ताकि सभी आयोजन शासन की अपेक्षा के अनुरूप प्रभावी रूप से संचालित हो सकें।
  • आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने में जिला प्रशासन की मदद करना।
  • जिले के प्रभारी मंत्री व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर रणनीति पर संवाद और समन्वय का दायित्व का भी जिम्मा नोडल अधिकारी का होगा।

बता दें कि 1 सितंबर 2026 को कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों से चर्चा करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि आगामी 7 अक्टूबर को पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूर्ण हो रहे हैं। इन 25 सालों में विकास और जनकल्याण के जो अविस्मरणीय कार्य हुए हैं, उनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर2026 से प्रारंभ होकर 1 माह अर्थात 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान अंतर्गत अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

जानिए किस आईएएस को किस जिले का मिला जिम्मा

Continue reading on the app

एक शादी में पहुंचीं और बदल गई किस्मत, यशराज की फिल्म से ट्यूलिप जोशी का बॉलीवुड डेब्यू

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ट्यूलिप जोशी उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिनकी बॉलीवुड में एंट्री एक खास संयोग से हुई थी। 2002 में जब वह पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं तो उनके सामने यशराज फिल्म्स जैसा बड़ा बैनर था और फिल्म थी 'मेरे यार की शादी है'। नई एक्ट्रेस के लिए इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती है। फिल्म में उनके साथ उदय चोपड़ा, जिम्मी शेरगिल और बिपाशा बसु जैसे कलाकार थे।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों की मौज, हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये, रेखा गुप्ता सरकार ने खोला खजाना

दिल्ली सरकार ने ग्रासरूट स्तर के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत अब खिलाड़ियों को हर महीने 2000 रुपये की मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने इस ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस को मंजूरी दे दी है. इससे अंडर-14 से अंडर-21 तक के खिलाड़ियों को फायदा होगा. सरकार का मकसद है कि पैसों की कमी से किसी का खेल न छूटे. Thu, 10 Sep 2026 20:54:08 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: जमीन घोटाला केस..अभिषेक के PA सुमित अरेस्ट #shorts #tmc #abhishekbanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T16:07:44+00:00

News Ki Pathshala: BRICS के लिए तैयार हो गई दिल्ली #shorts #ytshorts #brics #brics2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T16:17:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers