iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: कौन सा Foldable है बेस्ट? कीमत में ₹1 लाख से ज्यादा का फर्क, देखें कंपैरिजन
Apple iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone को iPhone Duo नाम से ‘Surprise and Shine’ इवेंट में पेश किया। इसके साथ Apple की सीधी टक्कर प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung से होने वाली है। Samsung का Galaxy Z Fold 8 Ultra इसका प्रमुख कॉम्पटीटर है। दोनों फोन बड़े फोल्डेबल डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन कीमत और कैमरा सेटअप में बड़ा अंतर है। आइए जानते हैं दोनों फोल्डेबल फोन में क्या फर्क है।
डिस्प्ले: Samsung की स्क्रीन बड़ी
Apple iPhone Duo में 7.6 इंच का इनर OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बाहर 5.4 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन में Adaptive Refresh Rate के साथ 120Hz सपोर्ट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में इससे बड़ी 8.0 इंच की AMOLED मेन स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz Adaptive Refresh Rate सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है।
यानी स्क्रीन साइज की बात करें तो Samsung का फोल्डेबल फोन दोनों डिस्प्ले पर Apple से बड़ा है, जबकि दोनों डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
ये भी पढ़े-ः iPhone खरीदने वालों को झटका! iPhone 18 Pro के आते ही 17, 17e, 16 और Air हुए महंगे, देखें नए दाम
प्रोसेसर: Apple और Samsung के बीच कड़ी टक्कर
iPhone Duo में कंपनी का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसे 12GB RAM के साथ जोड़ा गया है और फोन में अधिकतम 2TB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। दूसरी तरफ Galaxy Z Fold 8 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें अधिकतम 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
इस लिहाज से Apple ज्यादा स्टोरेज का विकल्प देता है, जबकि Samsung ज्यादा RAM के साथ आता है।
कैमरा: Samsung के पास 200MP का बड़ा सेंसर
कैमरा दोनों फोन्स के बीच सबसे बड़ा अंतर पैदा करता है। iPhone Duo में 48MP Fusion Main कैमरा और 48MP Fusion Ultra-Wide कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट कैमरे के सेंसर की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP Main Camera, 50MP Ultra-Wide और 10MP Telephoto Camera शामिल हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Samsung ने दोनों डिस्प्ले पर 10MP कैमरा दिया है। मेगापिक्सल के आंकड़ों के हिसाब से Samsung का कैमरा सेटअप ज्यादा दमदार नजर आता है, खासकर 200MP मेन कैमरे की वजह से। हालांकि, सिर्फ मेगापिक्सल के आधार पर कैमरा क्वालिटी का फैसला नहीं किया जा सकता।
भारत में कीमत: Apple काफी महंगा
कीमत की बात करें तो यहां दोनों फोन के बीच बड़ा अंतर है। भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट ₹4,49,900 तक जाता है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,94,999 है और इसका टॉप वेरिएंट ₹2,54,999 तक जाता है। यानी शुरुआती कीमत के मामले में Samsung का फोल्डेबल फोन iPhone Duo से करीब ₹1.05 लाख सस्ता है।
कौन सा फोल्डेबल फोन बेहतर?
अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा स्टोरेज और Apple का A20 Pro चिपसेट है, तो iPhone Duo आकर्षक विकल्प हो सकता है। वहीं बड़ी स्क्रीन, ज्यादा RAM, ट्रिपल कैमरा सेटअप और खासतौर पर 200MP कैमरा को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए Galaxy Z Fold 8 Ultra बेहतर ऑप्शन नजर आता है।
सबसे बड़ा फर्क कीमत का है। iPhone Duo के लिए जहां करीब ₹3 लाख से बजट शुरू होता है, वहीं Samsung का फोल्डेबल करीब ₹1.95 लाख से उपलब्ध है। ऐसे में Apple का iPhone Duo ज्यादा प्रीमियम कीमत पर फोल्डेबल अनुभव देने की कोशिश करता है, जबकि Samsung अपेक्षाकृत कम कीमत में ज्यादा कैमरा और बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स पेश करता है।
iPhone खरीदने वालों को झटका! iPhone 18 Pro के आते ही 17, 17e, 16 और Air हुए महंगे, देखें नए दाम
Apple iPhone Price Hike: Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के साथ ही भारत में अपने कई पुराने और मौजूदा iPhone मॉडल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। आमतौर पर नए iPhone आने के बाद पुराने मॉडल्स की कीमत कम होने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार Apple ने उल्टा दाम बढ़ा दिए हैं। iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 16 और iPhone Air अब पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं।
iPhone 17 अब ₹99,900 से शुरू
सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 की कीमत बढ़ने को लेकर है। इसका 256GB मॉडल पहले ₹82,900 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर ₹99,900 हो गई है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹17,000 ज्यादा चुकाने होंगे। 512GB मॉडल की कीमत अब ₹1,24,900 है। iPhone 17 को Mist Blue, Sage, Lavender, Black और White कलर में पेश किया गया है।
iPhone 16 और 17e भी हुए महंगे
Apple ने iPhone 16 की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका दाम ₹69,900 से बढ़कर ₹89,900 हो गया है, यानी इसमें ₹20,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 से बढ़कर ₹79,900 हो गई है। यानी इस मॉडल पर ₹15,000 का इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़े-ः Apple Watch Series 12 लॉन्च: नए Health Sensing System और AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत और खूबियां
iPhone Air की कीमत में सबसे बड़ा उछाल
iPhone Air की कीमतों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। इसका शुरुआती दाम ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,49,900 हो गया है। वहीं 1TB वेरिएंट की कीमत ₹2,24,900 तक पहुंच गई है। Reuters के मुताबिक 1TB मॉडल की कीमत में करीब 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो भारत में Apple की सबसे बड़ी कीमत बढ़ोतरी में से एक है।
आखिर Apple ने क्यों बढ़ाए दाम?
कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है। दुनियाभर में AI और डेटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ने के कारण DRAM, HBM और NAND जैसी मेमोरी की मांग बढ़ी है। इससे सप्लाई पर दबाव आया है और चिप्स की कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भी पड़ रहा है।
Apple ने नए iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 है। दोनों मॉडल में नया A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, ज्यादा बैटरी और AI फीचर्स दिए गए हैं।
ग्राहकों के लिए क्या बदला?
इस बार नए iPhone के आने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होने के बजाय महंगे हो गए हैं। ऐसे में अगर आप iPhone 17, iPhone 17e, iPhone 16 या iPhone Air खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले की तुलना में ज्यादा बजट रखना होगा। Apple की इस नई प्राइसिंग ने खासतौर पर उन ग्राहकों को झटका दिया है, जो नए मॉडल के लॉन्च के बाद पुराने iPhone पर डिस्काउंट की उम्मीद कर रहे थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






