Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक-सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 2 पैरा ही बजेंगे:राष्ट्रपति और राज्यपाल की मौजूदगी वाले इवेंट अपवाद; पहले कांग्रेस ने कहा था दो पैरा ही गाएंगे

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ पहले 2 अंतरे गाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश राज्य में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों पर लागू होगा। लेकिन राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राज्यपाल के शामिल होने वाले कार्यक्रमों को इससे बाहर रखा गया है। इसी साल 9 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि सभी सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ ‘वंदे मातरम’ के सभी 6 पद गाए जाएं। इसके बाद 19 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने वंदे मातरम को लेकर 1937 के अपने प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया। इस प्रस्ताव के तहत पार्टी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल 2 अंतरे गाए जाते हैं। कांग्रेस ने तय किया था- वंदे मातरम के दो पैरा गाए जाएंगे कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने ऐलान किया था कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा गाएगी। यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर हुए विवाद के बाद आया। कांग्रेस का यह फैसला बीजेपी के उन आरोपों के बाद आया था, जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का पूरा संस्करण नहीं गाकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया था। 2026 वंदे मातरम के अपमान पर कानून बना 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गीत घोषित किया था। लंबे समय तक इसके अपमान पर कोई अलग कानून नहीं था, लेकिन 2026 के मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम' बनाया। इस कानून के तहत 'वंदे मातरम' के गायन को जानबूझकर रोकने, इसमें बाधा डालने या इसका सार्वजनिक अपमान करने को दंडनीय अपराध माना गया है। ऐसा करने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' के पूरे 6 छंद गाए गए। केंद्र का आदेश- पहले वंदे मातरम, फिर जन गण मन होगा गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन और बजाने को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। इसमें दोनों के सही बोल, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया था। निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम और जन गण मन दोनों गाए या बजाए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। अगर किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का अपना राज्य गीत भी है, तो पहले राज्य गीत फिर वंदे मातरम और अंत में जन गण मन रहेगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर ने पूरा वंदे मातरम गाया:कांग्रेस ने आपत्ति जताई, कहा- सहयोगी दल पार्टी के साथ रहे; बीजेपी ने कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग बताया श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

B.Com के बाद नहीं मिली नौकरी, ₹1 लाख से शुरू किया चूड़ियों का बिजनेस, अब 2-3 लाख का टर्नओवर

फिरोजाबाद: बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में दिल्ली-नोएडा गए शिवांग गुप्ता को मनपसंद नौकरी नहीं मिली. इसके बाद वह वापस फिरोजाबाद लौटे और करीब 1 लाख रुपये जुटाकर चूड़ियों का कारोबार शुरू किया. आज उनकी दुकान पर देशभर से व्यापारी चूड़ियां खरीदने आते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: मैच से 48 घंटे पहले भारत को तगड़ा झटका, चोटिल हुए ईशान किशन

Ishan Kishan Injured: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ईशान किशन चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें प्रैक्टिस सेशन भी छोड़ना पड़ा. Fri, 11 Sep 2026 22:21:34 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 के लिए India पहुंचे Republic of Burundi के President Évariste Ndayishimiye #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T17:12:28+00:00

BRICS Summit 2026: पुतिन की सुरक्षा एक 'चक्रव्यूह' है! #shorts #putinsecurity #pmmodi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T17:10:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers