Responsive Scrollable Menu

इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ:प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.30 बजे; ब्रह्म योग में पूजन से मिलेगा विशेष फल

उज्जैन समेत देशभर में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसी दिन हरतालिका तीज का व्रत भी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार तृतीया युक्त चतुर्थी का संयोग बन रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष माना गया है। हरतालिका तीज पर पूजन-व्रत से सुख-सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना की जाती है। चतुर्थी से ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत भी होगी। इस दौरान उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश और बड़े गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना चलेगी, जिसमें देश-विदेश से आए श्रद्धालु शामिल होंगे। रात में चंद्र दर्शन न करें श्रद्धालु ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बावाला ने बताया कि पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 सितंबर को है। इसी दिन चतुर्थी का भी संयोग रहेगा। इस कारण हरतालिका तीज का व्रत तृतीया युक्त चतुर्थी के क्रम में होगा। उन्होंने कहा- चतुर्थी पर पार्थिव गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.30 बजे है। इस बार गणेश स्थापना ब्रह्म योग में होगी। शुभ मुहूर्त में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति की मान्यता है। मध्यरात्रि में किसी भी जातक को चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए। तृतीया-चतुर्थी का संयोग विशेष फलदायी ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शास्त्रीय मत में यदि हरतालिका तीज, चतुर्थी के साथ आती है तो इसे सामान्य से अधिक फलदायी माना जाता है। तृतीया युक्त चतुर्थी को सुख-सौभाग्य, परिवार की समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए विशेष माना गया है। 10 दिन में 10 स्वरूपों की साधना करें धर्मशास्त्रीय मत के अनुसार, इन 10 दिन में भगवान गणेश के 10 स्वरूपों की साधना की जा सकती है। प्रतिदिन 21 दूर्वा और मोदक अर्पित करते हुए गणेशजी के 10 नामों का क्रम से उच्चारण करने की परंपरा है। ये नाम हैं- गणाधिप, उमापुत्र, अघनाशन, विनायक, ईशपुत्र, सर्वसिद्धिप्रदायक, एकदंत, इभवक्र, मूषकवाहन, कुमारगुरु। ये खबर भी पढ़ें… उज्जैन में सड़क के रास्ते में हनुमान प्रतिमा उज्जैन में सड़क के बीच हनुमान प्रतिमा को प्रशासन 6 दिन से हिला नहीं पाया है। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए सती गेट के पास स्थित हनुमान मूर्ति को हटाने की कोशिश 4 सितंबर को शुरू की, लेकिन नाकाम रहा। अब प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा हटाने की कोशिश की ही नहीं गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

CJI सूर्यकांत बोले-14 साल की बच्ची से हिंसा गंभीर मामला:आरोपी खुले घूमकर परिवार को डरा नहीं सकते; जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुई थी नाबालिग

सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली 14 साल की लड़की को परेशान करने और उसके घर में तोड़-फोड़ के आरोपों को गंभीरता से लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा है कि वे लड़की की FIR पर कार्रवाई और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। कोर्ट ने दिल्ली और यूपी सरकार से इस कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है। जंतर-मंतर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान बच्ची के पिता पर हमले के बाद स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेज दिया गया था। अब नाबालिग लड़की के परिवार को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। कोर्ट ने इसी मामले पर टिप्पणी की है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं....

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: मेडल जीतने से पहले डोप टेस्ट में हार रहे भारत के पहलवान! आखिर जिम्मेदार कौन?

एशियन गेम्स से ठीक पहले तीन-तीन पहलवानों के डोप टेस्ट में फेल होना कई सवाल खड़े करते हैं. कौन से सप्लीमेंट खिलाड़ियों को दिए जा रहे हैं? उनकी जांच कौन करता है? कैंप में एंटी डोपिंग नियम बताए जाते हैं या नहीं? और सबसे अहम सवाल अगर कोई खिलाड़ी डोप टेस्ट में पॉजिटिव आता है तो ये सिर्फ उसकी जिम्मेदारी है या उस पूरे सिस्टम की. Fri, 11 Sep 2026 00:25:40 +0530

  Videos
See all

Breaking News : भारत पहुंचे रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov, सुरक्षा के कड़े इंतजाम | BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T20:09:13+00:00

Ujjain News: पूरी ताकत लगाने के बादभी नहीं हिली हनुमान जी की मूर्ति | Khade Hanuman #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T20:03:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers