iPhone लवर्स को बड़ा झटका! पुराने iPhone हुए ₹30 हजार तक महंगे, पुराने मॉडल्स की नई कीमतें जारी
IPhone price: ऐप्पल के नए लॉन्च इवेंट अक्सर पुराने मॉडल की कीमतें घटने की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन इस बार भारतीय ग्राहकों के लिए खबर बेहद चौंकाने वाली रही है. कंपनी ने अपने नए इवेंट में नए डिवाइसेज का खुलासा करने के साथ ही भारत में अपने पुराने आईफोन मॉडल्स के दामों में भारी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. बाजार में आमतौर पर नई सीरीज आते ही पुराने स्मार्टफोन सस्ते हो जाते हैं, लेकिन इस बार दाम घटाने के बजाय कीमतें काफी ऊपर चढ़ा दी गई हैं.
लोकप्रिय मॉडल्स के दाम में भारी उछाल
कंपनी ने अपने कई प्रचलित हैंडसेट्स की दरों में सीधा बदलाव किया है. यूटूबर सूरज चौहान के मुताबिक आईफोन 17, जिसे पिछले साल भारतीय ग्राहकों के लिए करीब 82,900 रुपये में पेश किया गया था, अब बाजार में बहुत अधिक कीमत पर मिलेगा.कंपनी ने इसकी नई कीमत लगभग 99,900 रुपये तय कर दी है। इसी तरह इसके ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की कीमतें भी एक लाख रुपये के पार चली गई हैं. केवल यही मॉडल नहीं, बल्कि आईफोन 16 और बजट सेगमेंट में आने वाले आईफोन 17e की कीमत में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला है. आईफोन 17e का शुरुआती दाम अब पहले से करीब 15,000 रुपये बढ़कर 79,900 रुपये तक पहुंच गया है. सूरज के मुताबिक आईफोन 17 प्रो के हैंडसेट का प्राइज इसलिए नहीं बढ़ा क्योंकि ऐपल ने 17 प्रो को 18 प्रो के लॉन्च होने के कारण डिस्कंटीन्यू कर दिया है.
सबसे स्लिम आईफोन एयर भी हुआ काफी महंगा
इस पूरे बदलाव में सबसे बड़ा झटका कंपनी के बेहद पतले और प्रीमियम डिजाइन वाले आईफोन एयर मॉडल को लगा है. इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधी 30,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पहले जहां यह हैंडसेट भारतीय बाजार में 1,19,900 रुपये में उपलब्ध था, वहीं अब नई रेट लिस्ट के मुताबिक इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 1,49,900 रुपये खर्च करने होंगे. प्रीमियम सेगमेंट के इस मॉडल में हुई इस भारी वृद्धि ने उन लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है जो स्लिम डिजाइन के दीवाने थे और इसे खरीदने की योजना बना रहे थे.
प्रो और नए इनोवेटिव सेगमेंट की स्थिति
पुराने मॉडल्स की दरों में हुए इस बड़े बदलाव का असर पूरे लाइनअप की गणित पर पड़ा है. प्रो सीरीज के पुराने और नए वेरिएंट्स की शुरुआती कीमतें अब और भी ऊंचे पायदान पर पहुंच चुकी हैं. कंपनी ने बाजार में अपने नए फोल्डेबल डिजाइन वाले आईफोन ड्यूओ को भी पेश किया है, जिसकी वजह से पूरे आईफोन पोर्टफोलियो का प्राइस स्ट्रक्चर काफी बदल गया है. हालांकि पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 17 में 6.3-इंच की LTPO सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले, शक्तिशाली A19 चिपसेट और 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसे बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन नई दरों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय ग्राहक इन कीमतों को किस तरह स्वीकार करते हैं.
अब देखिए News18 इंडिया के YouTube चैनल और अपने स्मार्ट TV पर |Desh Nahi Jhukane Denge | Aman Chopra
अब देखिए News18 इंडिया के YouTube चैनल और अपने स्मार्ट TV पर |Desh Nahi Jhukane Denge | Aman Chopra डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_UM news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, bihar flood, up assembly election 2027, bjp booth strategy, satya niketan building collapse, balasore orangutan trafficking, bageshwar baba controversy, bengal durga puja veg non veg controversy, maoist controversy, ujjain hanuman idol, brics summit, india china relations
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18


