Responsive Scrollable Menu

छतरपुर में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दो मासूम बच्चियों की मलबे में दबकर मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

छतरपुर जिले के हिनौता थाना क्षेत्र के क्योटरा गांव में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां लक्कू केवट का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। मकान गिरने से मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय हेमा केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन दो मासूमों की जान नहीं बचाई जा सकी। दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मंत्री ने अपनी तरफ से 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही शासन स्तर पर भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और मकान निर्माण के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

मंत्री पहुंचे, बोले- सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है 

राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत मिल सके। बहरहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बारिश के मौसम में जर्जर और कच्चे मकानों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जरूरत इस बात की है कि ऐसे परिवारों को समय रहते सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

Business idea: ₹4,200 घंटे की 'खुजली सर्विस'! चीन में पीठ खुजलाकर लाखों कमा रहा शख्स, महीने में 14 लाख रुपये का कारोबार

Business idea: चीन के एक कारोबारी ने आम आदमी के रोजमर्रा की परेशानी को कारोबार में बदल दिया है। शेनझेन के 32 वर्षीय झांग शियाओचियाओ ने लोगों को प्रोफेशनल तरीके से पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों की खुजली दूर करने की सर्विस देना शुरू किया है। खास बात यह है कि इस अनोखी सेवा के लिए ग्राहक पैसे देने को भी तैयार हैं

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों की मौज, हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये, रेखा गुप्ता सरकार ने खोला खजाना

दिल्ली सरकार ने ग्रासरूट स्तर के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत अब खिलाड़ियों को हर महीने 2000 रुपये की मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने इस ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस को मंजूरी दे दी है. इससे अंडर-14 से अंडर-21 तक के खिलाड़ियों को फायदा होगा. सरकार का मकसद है कि पैसों की कमी से किसी का खेल न छूटे. Thu, 10 Sep 2026 20:54:08 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: भारत में सजा BRICS का महामंच! | PM Modi | Xi Jinping | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T15:45:04+00:00

PM Modi Sankalp: मोदी के 25 साल...सीमांत गांवों तक विकास पथ! | Villages | Modi Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T15:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers