Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी, DMK से टक्कर

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने विधानसभा की दो सीटों पर छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए, जिसके साथ ही उसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ सीधा चुनावी मुकाबला तय हो गया है। अन्ना द्रमुक के भी इस चुनावी मैदान में उतरने की उम्मीद है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में टीवीके ने सहयोगी दलों की मदद से राज्य में अपनी पहली सरकार बनाई।

इसके बाद यह राज्य में होने वाला पहला चुनावी मुकाबला होगा। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में टीवीके के संस्थापक और मुख्यमंत्री विजय ने पूर्व अन्ना द्रमुक विधायकों के. मरकतम कुमारवेल और पी. सत्यबामा को क्रमशः मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों सीटों का प्रतिनिधित्व वे टीवीके में शामिल होने से पहले करती थीं।

कुमारवेल और सत्यबामा ने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में क्रमशः इन दोनों सीटों से अन्ना द्रमुक उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ टीवीके का दामन थाम लिया था। कुमारवेल और सत्यबामा के इस्तीफे के बाद दोनों विधानसभा सीटें रिक्त हो गई थीं।

कुमारवेल टीवीके की उपमहासचिव हैं, जबकि सत्यबामा पार्टी की तिरुप्पुर दक्षिण-पूर्व जिला सचिव हैं। टीवीके के सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं को टीवीके के टिकट पर दोबारा उम्मीदवार बनाकर सत्तारूढ़ पार्टी का लक्ष्य इन आरक्षित सीटों पर उनके मौजूदा स्थानीय जनाधार का लाभ उठाना और सरकार बनने के बाद अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करना है। विजय ने एक बयान में कहा कि दोनों आरक्षित सीटों पर उपचुनाव ‘‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’’ के बैनर तले लड़ा जाएगा।

बुधवार को गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद इसका यही नाम तय किया गया है। इसमें कांग्रेस और एमडीएमके समेत अन्य दल शामिल हैं। द्रमुक ने मदुरांतकम सीट से अधिवक्ता आई. पारंदामन को उम्मीदवार बनाया है।

वह मदुरांतकम से पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। वहीं, धारापुरम सीट से एस. सुगन्या को उम्मीदवार बनाया गया है। अन्ना द्रमुक के सूत्रों ने बताया कि पार्टी आगामी उपचुनावों के लिए अपनी रणनीति जल्द तय करेगी।

संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी कई विकल्पों पर विचार कर रही है। उसने दोनों सीटों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जोरदार जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का आह्वान करते हुए विजय ने कहा, ‘‘मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और साथियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वे हमारे उम्मीदवारों की जीत के लिए वोट जुटाने में जुट जाएं।

हमारा एकमात्र उद्देश्य जीत होना चाहिए और यह जीत ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण होनी चाहिए।’’ भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों पर छह अक्टूबर को मतदान और नौ अक्टूबर को मतगणना कराने का कार्यक्रम तय किया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में दोनों क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तेजी से जोर पकड़ने की उम्मीद है। कुमारवेल ने चेंगलपट्टू जिले की मदुरांतकम सीट पर जीत हासिल की थी।

उन्होंने उस समय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया था, जो टीवीके से थे। इसी तरह, सत्यबामा ने धारापुरम (तिरुप्पुर जिला) विधानसभा क्षेत्र में द्रमुक की इंदिराणी टी. को हराया था। इस बीच, कुमारवेल ने टीवीके सरकार के प्रदर्शन के दम पर मदुरांतकम से जीत का भरोसा जताया।

Continue reading on the app

Vande Mataram Politics: कर्नाटक सरकार का आदेश, सरकारी कार्यक्रमों में बस दो छंद!

कांग्रेस और बीजेपी के बीच राष्ट्रीय गीत को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच, कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने आदेश जारी किया है कि सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल शुरुआती दो पद ही गाए जाएं। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या राज्यपाल की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत के सभी छह पद गाए जाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: भारत और भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं, Gerua Samman Yatra के दौरान राष्ट्रविरोधी तत्वों पर जमकर बरसे Suvendu Adhikari


यह आदेश केंद्र सरकार के उस निर्देश के बीच आया है जिसमें सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के सभी छह पद गाना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार के अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए, कर्नाटक सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गीत के केवल शुरुआती दो पदों को ही गाएं। जिस तरह सोनिया गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'वंदे मातरम' के सभी छह पद गाए जाने पर आपत्ति जताई थी, ठीक उसी तरह उनके INDIA गठबंधन के सहयोगी, NC नेता फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, श्रीनगर में आयोजित पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पूरा गाना बजने के दौरान खड़े रहे।
 

इसे भी पढ़ें: BRICS पर Chidambaram को BJP का करारा जवाब, कहा- कांग्रेस को हो रहा 'FOMO' और 'नाराज़ फूफा' जैसी बौखलाहट


गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब्दुल्ला परिवार के सदस्य गाने के पूरे तीन मिनट 10 सेकंड के दौरान खड़े रहे। राष्ट्रीय गीत को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इसके पूरे गायन पर आपत्ति जताई और साफ़ तौर पर नाराज़ दिखीं; जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि गायक पहले दो छंदों से आगे बढ़ गए हैं, उन्होंने इसे रोकने का इशारा किया। 1937 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के एक प्रस्ताव के बाद गीत के छोटे संस्करण को अपनाया गया था, और पार्टी का कहना था कि ऐसा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए किया गया था।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: East Zone की खिताबी जीत तय! Ishan Kishan के तूफान से South Zone पर 584 रन की बढ़त

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने खिताब पर अपनी पकड़ लगभग मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने साउथ जोन के सामने 584 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन के अर्धशतकों ने टीम की स्थिति को और मजबूत किया। किशन 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहन ने 52 रन की पारी खेली।

ईशान किशन के लिए यह मुकाबला व्यक्तिगत तौर पर भी खास रहा है। उन्होंने पूरे मैच में कुल 350 रन बनाए हैं। हालांकि, दूसरी पारी में वह शतक से केवल 20 रन दूर रह गए। इससे पहले दिन की शुरुआत में तिलक वर्मा भी अपने शतक से महज एक रन से चूक गए और 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

चौथे दिन साउथ जोन के गेंदबाजों के सामने ईस्ट जोन की पहली पारी के बचे हुए चार विकेट जल्दी गिराने की चुनौती थी। ईस्ट जोन ने सुबह 94 रन और जोड़े। तिलक वर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और नए गेंद से मोहम्मद शमी के पहले ही ओवर में लगातार दो चौके जड़ दिए। दूसरी ओर सीवी मिलिंद ने भी मुकेश कुमार की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।

नई गेंद से बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजों को खास सफलता नहीं मिली तो स्पिन गेंदबाजों को मोर्चे पर लगाया गया। आखिरकार यह रणनीति काम आई और मिलिंद की पारी का अंत हुआ। इसके बाद त्रिपुराना विजय रन आउट हो गए। तिलक ने स्ट्राइक अपने पास रखने की कोशिश की, लेकिन इस फैसले का फायदा नहीं मिला।

इसके बाद मोहम्मद सिराज को मुकेश कुमार के सामने बल्लेबाजी करनी पड़ी और मुकेश ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। तिलक के पास शतक पूरा करने का शानदार मौका था, लेकिन अगले ही ओवर में वह गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर सके और गेंद सीधे गेंदबाज के हाथों में चली गई। इस तरह वह 99 रन पर आउट होकर शतक से चूक गए।

ईस्ट जोन ने पहली पारी में 372 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया। इससे दर्शकों को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने का मौका मिला। हालांकि, उनका यह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं चला। त्रिपुराना विजय की गेंद पर आगे निकलकर खेलने की कोशिश में सूर्यवंशी स्टंप हो गए और केवल आठ रन बना सके। इससे पहले अभिमन्यु ईश्वरन मोहम्मद सिराज की गेंद पर पहली स्लिप में कैच दे बैठे थे।

शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और शिखर मोहन ने पारी संभाली। दोनों ने स्थिति को देखते हुए संयम के साथ बल्लेबाजी की, लेकिन रन बनाने के मौके भी नहीं छोड़े। बढ़त 400 रन के पार पहुंचने के बाद किशन ने त्रिपुराना विजय की गेंद पर छक्का लगाया, जबकि मोहन ने श्रेयस गोपाल की गेंद को सीधे सीमा रेखा के पार भेजा।

चाय के बाद किशन ने अपना आक्रामक अंदाज और तेज कर दिया। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने त्रिपुराना विजय के एक ओवर में चौका, छक्का, छक्का और चौका लगाकर 22 रन बटोरे। ऐसा लग रहा था कि वह एक और शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन श्रेयस गोपाल और एमडी निधीश ने रन बनाने पर अंकुश लगा दिया। दबाव में किशन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को सही तरीके से नहीं खेल सके और आउट हो गए।

किशन के जाने के बाद शिखर मोहन को शेख रशीद ने पगबाधा आउट किया, जबकि सुदीप घरामी रन आउट होकर लौटे। दिन का खेल खत्म होने तक कुमार कुशाग्र और एमडी कौनेन कुरैशी ने मोर्चा संभाले रखा और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे, जबकि साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमटी थी। दूसरी पारी में ईस्ट जोन का स्कोर 212 रन पर पांच विकेट है और कुल बढ़त 584 रन हो चुकी है। बता दें कि इतनी बड़ी बढ़त के बाद ईस्ट जोन की खिताबी जीत की संभावना बेहद मजबूत हो गई है और अंतिम दिन साउथ जोन के सामने मैच बचाने की बड़ी चुनौती है।
Thu, 10 Sep 2026 22:35:00 +0530

  Videos
See all

Akash Anand Expelled From BSP: आकाश आनंद के लिए अब क्या बोले अखिलेश यादव? | Mayawati | UP Election | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T17:11:12+00:00

Sawal Public Ka: 'BRICS बारात' आने को है..'नाराज फूफा' की किचकिच शुरू! | BRICS Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T17:12:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers