Responsive Scrollable Menu

BSF Answer Key 2026 OUT: ASI Steno और HC Ministerial की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BSF Answer Key 2026 OUT: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने ASI Stenographer और Head Constable Ministerial परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने BSF HCM & ASI Steno परीक्षा में हिस्सा लिया था, उनके लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। उम्मीदवार अब अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करने के लिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का संभावित आकलन करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार प्रश्नपत्र में दिए गए अपने उत्तरों को प्रोविजनल आंसर-की से मिलाकर अनुमानित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें BSF Answer Key 2026
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की देख सकते हैं:

  • सबसे पहले BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment/Answer Key से संबंधित सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब BSF HCM & ASI Steno Answer Key 2026 के लिंक को खोजें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • आंसर-की को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

अपने उत्तरों का ऐसे करें मिलान
उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने प्रश्नपत्र में दिए गए उत्तरों का आयोग की ओर से जारी उत्तरों से मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा में संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

अगर किसी उत्तर को लेकर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो उसे आंसर-की से संबंधित BSF के आधिकारिक नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार दर्ज करना होगा। आपत्ति की तारीख, शुल्क और प्रक्रिया जैसी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए।

रिजल्ट से पहले जरूरी अपडेट
प्रोविजनल आंसर-की के बाद BSF की ओर से उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जा सकता है। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि आंसर-की, आपत्ति, फाइनल रिजल्ट या भर्ती के अगले चरण से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिस न हो।

Continue reading on the app

iPhone Duo: Apple के फोल्डेबल फोन का Samsung ने उड़ाया मजाक, बोला- ‘ये तो हमारे पुराने फीचर्स...'

iPhone Duo Launch: Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल iPhone को iPhone Duo नाम से लॉन्च किया है। एप्पल के इस कदम के बाद Samsung ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजेदार अंदाज में तंज कसा हैं। 

सैमसंग ने iPhone Duo की लॉन्चिंग के तुरंत बाद लिखा, “Let us know when you're done reheating our leftovers”। इसका मतलब है कि सैमसंग के मुताबिक एप्पल ऐसे फीचर्स को नए रूप में पेश कर रहा है, जो उसके फोल्डेबल फोन में पहले से मौजूद हैं।

Apple के फोल्डेबल फोन का सैमसंग ने उड़ाया मजाक 
Samsung ने Apple के फोल्डेबल फोन की घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर तंज कसना शुरू कर दिया था। iPhone 18 Pro के लॉन्च के दौरान Samsung Mobile US ने X पर “So far, so same” पोस्ट किया और #ItsTimeToSwitch हैशटैग लगाया।

इसके बाद Samsung ने लिखा, “It’s feeling very familiar. Is this a Sims sequel…”। इसके जरिए कंपनी ने Apple के नए iPhone में बड़े बदलावों को लेकर मजाक किया। जब iPhone Duo की बारी आई, तो Samsung ने फिर पोस्ट किया, “Making us wait? Fine. We’ll be over here, folding 3 ways.” यह पोस्ट Samsung के Galaxy Z TriFold से जुड़ा था, जिसमें तीन हिस्सों वाला फोल्डिंग डिजाइन मिलता है।

Apple के iPhone Duo को दिखाए जाने के बाद Samsung ने अपना सबसे चर्चित तंज किया और लिखा, “Let us know when you're done reheating our leftovers”।

ये भी पढ़े-ः  Apple Watch Series 12 लॉन्च: नए Health Sensing System और AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत और खूबियां

Duolingo ने भी ली Apple के फोन के नाम पर चुटकी
इस ऑनलाइन मजाक में Duolingo भी शामिल हो गया। Duolingo के मास्कॉट का नाम Duo है। कंपनी ने इसी बात को लेकर Apple पर चुटकी लेते हुए X पर लिखा, “They named a phone after me and made it bend over.” Samsung ने भी Duolingo के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, “I’m so sorry, @DuoLingo. They copied us too #Solidarity.”

iPhone Duo में क्या मिलता है?
अब बात Apple के फोल्डेबल फोन की करें तो iPhone Duo में 7.6 इंच का अंदरूनी Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। फोन बंद होने पर इसमें 5.4 इंच की बाहरी स्क्रीन दी गई है। दोनों स्क्रीन 3,000 निट्स तक की Outdoor Peak Brightness सपोर्ट करती हैं।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। बैटरी को लेकर Apple का दावा है कि फोन अंदर की स्क्रीन पर 31 घंटे तक और बाहरी स्क्रीन के इस्तेमाल पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48MP Fusion Main कैमरा और 48MP Fusion Ultra-Wide कैमरा दिया गया है।

₹2,99,900 से शुरू कीमत
भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। यह फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होकर 2TB तक के विकल्प में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे Star White और Night Sky कलर में पेश किया है। भारत में इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। Apple इसे भारत समेत 70 से ज्यादा देशों में उपलब्ध कराएगा।

कुल मिलाकर, Apple ने फोल्डेबल फोन बाजार में देर से एंट्री की है, लेकिन iPhone Duo के लॉन्च के साथ Samsung और Apple के बीच इस कैटेगरी की प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो गई है। Samsung का तंज साफ दिखाता है कि कंपनी Apple की इस नई एंट्री को अपने फोल्डेबल बाजार के लिए चुनौती के तौर पर देख रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Edgbaston Test में फिर बिखरी Pakistan Team, Debutant Razaullah की रफ्तार ने खींचा ध्यान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का मौजूदा दौरा लगातार मुश्किल होता जा रहा है। पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव किया, लेकिन तीसरे टेस्ट के पहले दिन भी हालात कुछ खास नहीं बदले। एजबेस्टन में बुधवार को पाकिस्तान की नई टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, इसी बीच पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपनी रफ्तार से सभी का ध्यान खींच लिया है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पाकिस्तान के बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। जोश टंग ने 42 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने मिलकर छह विकेट हासिल किए। लगातार विकेट गिरने के कारण पाकिस्तान की नई बल्लेबाजी पंक्ति भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकी और पूरी टीम 133 रन पर पवेलियन लौट गई।

इसके बाद इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बना लिए। एमिलियो गे और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड पाकिस्तान से 23 रन आगे था।

हालांकि, पाकिस्तान के लिए दिन की सबसे बड़ी सकारात्मक खबर 21 वर्षीय रजाउल्लाह रहे। अपना पहला टेस्ट खेल रहे इस तेज गेंदबाज ने नौ ओवर में 42 रन देकर दो विकेट लिए। आंकड़े भले ही बहुत प्रभावशाली न हों, लेकिन उनकी गेंदों की गति और अंदाज ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने कई बार करीब 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की।

रजाउल्लाह की गेंदबाजी शैली की तुलना पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस से भी की जा रही है। उनकी गेंदबाजी में कच्ची तेजी के साथ गेंद को तेजी से बल्लेबाज तक पहुंचाने की क्षमता दिखाई दी। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे एमिलियो गे को आउट करके अपने पदार्पण को यादगार बना दिया।

रजाउल्लाह ने अपने पहले ही ओवर में जो रूट को पगबाधा आउट किया। गेंद तेजी से पैड पर आकर लगी और रूट को पवेलियन लौटना पड़ा। यह टेस्ट क्रिकेट में रूट का 13 पारियों में 10वां पगबाधा आउट था। इसके बाद रजाउल्लाह ने गे को भी अपना शिकार बनाया। पहले एक गेंद गे के घुटने के किनारे पर लगी और बाद में करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।

गौरतलब है कि रजाउल्लाह के प्रदर्शन की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी तारीफ की। हुसैन ने कहा कि उन्हें युवा तेज गेंदबाज का स्पैल पसंद आया और उनकी गेंदबाजी ने पाकिस्तान को कुछ अलग दिया। रजाउल्लाह के लिए यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अपने पहले ही टेस्ट में मजबूत इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान तीसरे टेस्ट में भारी बदलाव के साथ उतरा है। पहले दो मैचों में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया और मुख्य कोच सरफराज अहमद तथा गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया। इसके बाद टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

पाकिस्तान ने श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ने के बाद तीसरे टेस्ट में चार बदलाव किए और कई खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया। उम्मीद थी कि नई टीम इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन बल्लेबाजी फिर कमजोर साबित हुई। अब पाकिस्तान की उम्मीदें रजाउल्लाह जैसे युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो मुश्किल हालात में टीम के लिए नई ऊर्जा लेकर आए हैं।
Thu, 10 Sep 2026 21:54:00 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka: 'BRICS बारात' आने को है..'नाराज फूफा' की किचकिच शुरू! | BRICS Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T17:12:59+00:00

News Ki Pathshala: जहां झरने से होता है शिवलिंग का जलाभिषेक #shorts #shivling #galteshwarmahadev #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T17:08:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers